AIJJA महिला विंग में रुचि चोविश्या जैन दोबारा मध्यप्रदेश अध्यक्ष नियुक्त। जानिए उनका पत्रकारिता सफर और संगठन में मिली नई जिम्मेदारी।
दैनिक स्वराज वाणी | इंदौर
इंदौर। पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र में अपनी सक्रिय पहचान बनाने वाली रुचि चोविश्या जैन को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (AIJJA) ने उन्हें सर्वसम्मति से महिला विंग का मध्यप्रदेश अध्यक्ष पुनः नियुक्त किया है। राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया की अनुशंसा और डॉ. प्रदीप बाफना के मार्गदर्शन में यह निर्णय लिया गया।
मीडिया जगत में बनाई खास पहचान
रुचि जैन वर्तमान में डिजिटल समाचार पत्र अटल स्तंभ की ब्यूरो प्रमुख और साधना टीवी के कार्यक्रम ‘सतमोला कवियों की चौपाल’ की एंकर हैं। इससे पहले वे डीडी नेशनल, ऑल इंडिया रेडियो और दैनिक भास्कर से भी जुड़ी रही हैं। विभिन्न सामाजिक एवं जैन संगठनों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं।
सम्मान के साथ नई जिम्मेदारी का स्वागत
डॉ. प्रदीप बाफना ने शॉल और माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। हार्दिक हुंडिया और स्टेट प्रेस क्लब के प्रवीण खारीवाल ने शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उमेश जैन, रितेश जैन, अजय पाटनी, ओम पटौदी, स्वप्निल जैन, प्रदीप जैन, संदीप जैन, शैलेन्द्र श्रीमाल, सुनील जैन, सोना जैन और मनीषा जैन उपस्थित रहे।
महिला पत्रकारों को सशक्त मंच प्रदान करना और प्रदेशभर में संगठन का विस्तार करना महिला विंग की प्रमुख प्राथमिकता रह
