Rewa की अमहिया पुलिस ने बिना लाइसेंस परिवहन किए जा रहे 24 कार्टन पटाखे जब्त किए। करीब 1.50 लाख रुपये की खेप के साथ युवक गिरफ्तार।
Rewa में अवैध पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी, 1.50 लाख के 24 कार्टन जब्त
बिना लाइसेंस पटाखों का परिवहन करते युवक को अमहिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
Rewa। दैनिक स्वराज वाणी। जिले में अवैध रूप से पटाखों के परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अमहिया थाना पुलिस ने जांच के दौरान एक वाहन से विभिन्न प्रकार के पटाखों से भरे 24 कार्टन बरामद किए हैं। जब्त पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान वाहन में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे मिले। वाहन चालक की पहचान भोला सांधिया उर्फ आशु (26 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस ने चालक से पटाखों के परिवहन से संबंधित वैध लाइसेंस और आवश्यक दस्तावेज मांगे, लेकिन वह मौके पर कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने पटाखों की पूरी खेप और परिवहन में इस्तेमाल वाहन को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई के बाद सवाल उठ रहा है कि बिना लाइसेंस इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
