—Advertisement—

नागदा सेवा संकल्प अभियान के तहत रूपेटा में नुक्कड़ नाटक, विद्यार्थियों ने दिया विकसित भारत का संदेश

Author Picture
Published On: 26 September 2026
whatsapp image 2026 09 26 at 8.27.06 pm

—Advertisement—

नागदा के स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने रूपेटा में नुक्कड़ नाटक और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट गतिविधि आयोजित की।

सेवा संकल्प अभियान के तहत रूपेटा के शासकीय विद्यालय में नुक्कड़ नाटक, विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता का संदेश

‘विकसित भारत @ 2047’ पर हुई प्रस्तुति, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट गतिविधि में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

नागदा जं.। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नागदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ग्राम रूपेटा के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत @ 2047’ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए लोगों को जागरूक किया गया।

इसी क्रम में स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नागदा में ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ गतिविधि आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अनुपयोगी वस्तुओं का रचनात्मक तरीके से दोबारा उपयोग कर विभिन्न आकर्षक एवं उपयोगी सामग्री तैयार की। इसके माध्यम से कचरे के पुन: उपयोग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम का समन्वय पुष्पा बरानिया एवं प्रहलाद यादव ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, महाविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp