—Advertisement—

नागदा में 1021 कंठों से एक साथ गूंजा वंदे मातरम्, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

Author Picture
Published On: 26 September 2026
नागदा

—Advertisement—

1021 कंठों ने एक साथ गाया वंदे मातरम्, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

नागदा जंक्शन (प्रमोद कुमार जैन)। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के मार्गदर्शन और सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मालवा से संबद्ध विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को ‘नमामि भारत’ के तहत सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 1021 भैया-बहनों सहित नगरवासी, अभिभावक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा विभिन्न अनुषांगिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए।

शुक्रवार सुबह ठीक 11 बजे विद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से पूर्ण वंदे मातरम् का गायन किया गया। एक ही समय, एक ही लय और एक ही स्वर में 1021 कंठों से वंदे मातरम् की गूंज से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर हो गया। आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया गया।

आयोजकों के अनुसार, सामूहिक गायन के इस आयोजन को विश्व रिकॉर्ड के लिए दर्ज किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में उत्साह और राष्ट्रभक्ति का भाव पैदा किया।

विधायक ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान ने की। विशेष अतिथि के रूप में बीएमओ डॉ. संजीव कुमरावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक गिरधारीसिंह शेखावत, उज्जैन विभाग के विभाग समन्वयक विष्णु श्रोत्रीय, विद्यालय के प्राचार्य कैलाशचंद्र जायसवाल, व्यवस्थापक राजेंद्र कांठेड़, उपाध्यक्ष नीरज जैन और मुख्य वक्ता विशाल बहल मंचासीन रहे।

मुख्य वक्ता विशाल बहल ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व से संबंधित जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को वंदे मातरम् की पृष्ठभूमि और राष्ट्रभावना में इसके महत्व के बारे में बताया।

whatsapp image 2026 09 26 at 1.42.31 am 2

अतिथियों का किया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत आचार्य अजय पाटिल और हरीश अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का प्रतिवेदन सोनाली ठाकुर ने प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को उपस्थित लोगों ने सराहा।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अशोक मालवीय, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, सांसद प्रतिनिधि ओपी गहलोत, उपाध्यक्ष सुभाषचंद शर्मा, बिरलाग्राम मंडल अध्यक्ष प्रकाश जैन, मंडी मंडल अध्यक्ष विजय पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा सीएम अतुल, सुबोध स्वामी, रूपम ठाकुर, गौरव यादव, सुभाष रावल, भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के सुनील सिंह यादव, प्रमोद जैन, मनीष गुप्ता, समिति सदस्य नीरज जैन, वीरेंद्र सकलेचा और योगेंद्रसिंह डोडिया सहित बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

एक स्वर में गूंजा वंदे मातरम्

सामूहिक वंदे मातरम् गायन के दौरान विद्यालय परिसर में अनुशासन और उत्साह का माहौल रहा। विद्यार्थियों और उपस्थित नागरिकों ने एक साथ राष्ट्रगीत का गायन किया। एक लय और एक ताल में गूंजते वंदे मातरम् ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम का संचालन अजयसिंह रघुवंशी ने किया। आयोजन के समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।

 

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp