—Advertisement—

Bhinmal : आदर्श विद्या मंदिर में वंदे मातरम् कार्यक्रम आयोजित, 456 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Author Picture
Published On: 25 September 2026
Bhinmal

—Advertisement—

आदर्श विद्या मंदिर में वंदे मातरम् कार्यक्रम आयोजित, 456 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Bhinmal (मुकेश सोलंकी)। स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर बालिका प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को वंदे मातरम् कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के नागरिकों के साथ विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में भैया-बहनों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दीपाराम राजपुरोहित रहे, जबकि अध्यक्षता सरकारी अध्यापिका गीता देवी ने की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन में राष्ट्रभक्ति, देशप्रेम तथा राष्ट्रीय भावनाओं को जागृत करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया।

whatsapp image 2026 09 25 at 12.01.41 am

कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने भी आयोजन में सहभागिता की। कुल 456 भैया-बहनों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य नीमा आचार्य, अर्जुन कुमार, मदन सिंह राव, लादूराम वैष्णव, नेनाराम चौहान सहित विद्यालय का स्टाफ, विद्यार्थी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp