—Advertisement—

नागदा जर्नालिस्ट क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित, दीपक जैन अध्यक्ष और दिनेश सोलकी बने सचिव

Author Picture
Published On: 22 September 2026
whatsapp image 2026 09 22 at 11.59.25 am

—Advertisement—

नागदा जर्नालिस्ट क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। राजेश सकलेचा की पहल पर दीपक जैन को अध्यक्ष और दिनेश सोलकी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नागदा जर्नालिस्ट क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित, दीपक जैन अध्यक्ष और दिनेश सोलकी बने सचिव

संस्थापक अध्यक्ष राजेश सकलेचा की पहल पर हुआ मनोनयन; नवीन पदाधिकारियों ने मंदिर पहुंचकर लिया आशीर्वाद

नागदा। नागदा जर्नालिस्ट क्लब के द्वितीय वर्ष की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष एवं संचालक राजेश सकलेचा (भाईजी) की पहल पर दीपक जैन को अध्यक्ष और दिनेश सोलकी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

क्लब की परंपरा, एकता, गरिमा और संगठनात्मक निरंतरता को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। अध्यक्ष और सचिव के मनोनयन पर क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों और पत्रकार साथियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पत्रकारिता की गरिमा, निष्पक्षता, आपसी समन्वय और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की भावना व्यक्त की गई।

whatsapp image 2026 09 22 at 11.59.17 am

मंदिर पहुंचकर लिया आशीर्वाद

नवीन दायित्व की शुरुआत पर संस्थापक अध्यक्ष राजेश सकलेचा, निवर्तमान अध्यक्ष मांगीलाल पोरवाल, नवीन अध्यक्ष दीपक जैन और सचिव दिनेश सोलकी ने श्री पंचमुखी नाग देवता मंदिर एवं डेलनपुर सरकार बालाजी महाराज मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान क्लब की निरंतर प्रगति, पत्रकारिता जगत में आपसी एकता और नगर एवं समाजहित में सकारात्मक भूमिका निभाने की मंगलकामना की गई।

सोशल मीडिया पर मिले बधाई संदेश

नवीन अध्यक्ष और सचिव के मनोनयन की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पत्रकार साथियों, सामाजिकजनों और शुभचिंतकों की ओर से बधाई एवं शुभकामना संदेशों का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने दोनों पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए क्लब के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

क्लब के सदस्यों ने विश्वास जताया कि नवीन नेतृत्व में नागदा जर्नालिस्ट क्लब पत्रकारिता के क्षेत्र में एकता, सहयोग, निष्पक्षता और सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करते हुए रचनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएगा।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp