—Advertisement—

कुक्षी में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत, लाभार्थियों से हुआ संवाद

Author Picture
Published On: 21 September 2026
whatsapp image 2026 09 21 at 10.36.24 pm

—Advertisement—

कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। हीरा पैलेस में आयोजित लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए।

कुक्षी में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत, लाभार्थी संवाद में योजनाओं के लाभार्थियों ने साझा किए अनुभव

वडनगर से वाराणसी जा रही यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत; स्वच्छता कर्मियों का शाल-श्रीफल देकर किया सम्मान

कुक्षी। दैनिक स्वराज वाणी | संवाददाता नरेंद्र सिरवी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निकाली जा रही सेवा संकल्प बाइक यात्रा का कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में आगमन हुआ। यात्रा के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर सेवा यात्रियों का स्वागत किया।

वडनगर से वाराणसी की ओर निकाली गई यह बाइक यात्रा भाजपा के देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर सेवा, जनसंपर्क और संवाद से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

whatsapp image 2026 09 21 at 10.36.25 pm

ढोल्या में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद ढोल्या में सेवा यात्रियों और बाइक सवारों का कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने स्वागत किया। यात्रा के आगे बढ़ने के दौरान भी विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया।

इसके बाद कुक्षी स्थित हीरा पैलेस में ‘लाभार्थी सेवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मियों का पुष्पमाला पहनाकर तथा शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

whatsapp image 2026 09 21 at 10.36.26 pm

आयुष्मान, पीएम आवास सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद

कार्यक्रम में आयुष्मान कार्ड, किसान हित से जुड़ी योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लाभार्थियों ने उन्हें योजनाओं के माध्यम से मिले लाभ से संबंधित अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष उज्ज्वल सोलंकी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

‘यह जनसंपर्क और संवाद की यात्रा है’ — चंचल पाटीदार

लाभार्थी संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि यह केवल दूरी तय करने वाली यात्रा नहीं, बल्कि जनसंपर्क, संवाद और कार्यकर्ताओं को जोड़ने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से आम जनता तक केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा रही है।

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख किया।

महिला मोर्चा ने तिलक लगाकर किया सेवा यात्रियों का स्वागत

कार्यक्रम स्थल पर सेवा यात्रियों के पहुंचने पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रवेश द्वार पर तिलक-चंदन लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।

भाजपा ग्रामीण धार जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर के अनुसार कार्यक्रम में यात्रा प्रभारी जयदेव सिंह सोलंकी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक रंजना बघेल, पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराड़े, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री वीरेंद्र बघेल, पूर्व सांसद छतर सिंह दरबार, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश धड़ीवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष हीरालाल बृजवासी, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सेप्टा, जिला पंचायत सदस्य दरियाव सिंह जमरा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन हर्षित मुकाती ने किया, जबकि नगर भाजयुमो अध्यक्ष गौरव बृजवासी ने आभार व्यक्त किया।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp