—Advertisement—

मुरैना के श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल जिनालय में भक्ति की गंगा, संगीतमय पूजन में झूमे श्रद्धालु

Author Picture
Published On: 20 September 2026
whatsapp image 2026 09 20 at 4.12.33 pm 2

—Advertisement—

श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल जिनालय में दशलक्षण पर्व की धूम है। मुरैना में संगीतमय पूजन, अभिषेक, शांतिधारा और उत्तम सत्य धर्म की आराधना में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल जिनालय में दशलक्षण पर्व की भव्य धूम, संगीतमय पूजन में झूमे श्रद्धालु

संगीतमय पूजन के साथ बह रही भक्ति की गंगा, उत्तम सत्य धर्म की हुई आराधना

मुरैना (मनोज जैन नायक)। श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल जिनालय में दशलक्षण पर्व के दौरान धर्म और भक्ति का उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर के लोहिया बाजार स्थित श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल दि. जैन मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धा और भक्ति की गंगा प्रवाहित हो रही है। समाज के महिला-पुरुष, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे पारंपरिक पूजन परिधानों में सज-धजकर मंदिर पहुंच रहे हैं और संगीतमय वातावरण में जिनेन्द्र प्रभु की आराधना कर रहे हैं।

श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल जिनालय में दशलक्षण पर्व पर संगीतमय पूजन

श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिदिन प्रातः जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य पूजन विधि-विधानपूर्वक किया जा रहा है। पदमचंद जैन अपने कंठ से पूजन के अर्घ्य बोलकर ‘स्वाहा’ का उच्चारण कर रहे थे।

दशलक्षण महापर्व के प्रत्येक धर्म की विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालु भगवान की भक्ति में लीन होकर आत्मकल्याण की भावना से धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर रहे हैं। मंदिर परिसर में भजनों एवं पूजन की मधुर स्वर लहरियों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

समाज के वयोवृद्ध नेमीचंद जैन, दर्शनलाल जैन, दिनेशचंद जैन, राधेलाल, कन्हैयालाल, महेशचंद्र जैन, विमलचंद जैन, यतीन्द्र जैन, आशीष जैन और प्रदीप जैन भक्ति के साथ नृत्य करते हुए झूम रहे थे।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शेखर जैन एवं मंत्री अमर जैन ने बताया कि दशलक्षण महापर्व के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता हो रही है।

उत्तम सत्य धर्म की आराधना में उमड़े श्रद्धालु

पर्युषण पर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म की आराधना के अवसर पर श्री जिनालय में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं आरती कर धर्मलाभ लिया।

इस अवसर पर प्रथम अभिषेक रोशनलाल एवं अनूप कुमार जैन द्वारा किया गया। चार कलशों से अभिषेक करने का सौभाग्य राधेलाल जैन वर्कशॉप वाले, हरिश्चंद्र जैन सर्राफ, विनोदकुमार गौरवकुमार जैन तथा अशोककुमार अमित कुमार जैन, लोहियाबाजार वालों को प्राप्त हुआ।

whatsapp image 2026 09 20 at 4.12.33 pm

शांतिधारा और उत्तम सत्य धर्म का गोला चढ़ाया

प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य दिनेशचंद, पदमचंद, ईशान, अधीश जैन को तथा द्वितीय शांतिधारा प्रदीप कुमार नेहल कुमार जैन को प्राप्त हुई।

उत्तम सत्य धर्म का गोला हितेंद्र कुमार एवं लाभांश जैन, अलीगढ़ वालों ने चढ़ाया। कार्यक्रम के समापन पर आरती राधेलाल जैन द्वारा की गई।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभावपूर्वक धर्माराधना करते हुए उत्तम सत्य धर्म को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल जिनालय में दशलक्षण पर्व के दौरान लगातार हो रहे धार्मिक अनुष्ठानों और संगीतमय पूजन से पूरा वातावरण धर्ममय एवं भक्तिमय बना हुआ है।

whatsapp image 2026 09 20 at 4.12.33 pm 1

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp