—Advertisement—

दलौदा पुलिस अफीम तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 19 साल का युवक गिरफ्तार, ₹3.10 लाख का माल जब्त

Author Picture
Published On: 20 September 2026
whatsapp image 2026 09 20 at 3.18.09 pm

—Advertisement—

दलौदा पुलिस अफीम तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में 19 वर्षीय युवक को एक किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया। आईफोन समेत ₹3.10 लाख का माल जब्त किया गया।

दलौदा पुलिस अफीम तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 19 साल का युवक गिरफ्तार, ₹3.10 लाख का माल जब्त

शर्ट के अंदर प्लास्टिक थैली में छिपा रखी थी एक किलो अफीम; पुलिस को देखकर भागने लगा, घेराबंदी कर पकड़ा

दैनिक स्वराज वाणी | प्रियंका गुजराती

मंदसौर। दलौदा पुलिस अफीम तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को एक किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अफीम को शर्ट के अंदर प्लास्टिक की थैली में छिपाकर ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अफीम के अलावा एक आईफोन मोबाइल भी जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण जितेंद्र भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा उप निरीक्षक रविंद्र प्रताप डांगी और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस को देखते ही भागने लगा युवक

पुलिस के मुताबिक 19 सितंबर को दलौदा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम दलौदा रेलवे स्टेशन के पास हाईवे किनारे एक युवक खड़ा है, जिसने अपने शर्ट के अंदर प्लास्टिक की थैली में अवैध अफीम छिपा रखी है।

सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम महू-नीमच हाईवे रोड पर बताए गए स्थान पर पहुंची। वहां मुखबिर के बताए हुलिए का एक युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही युवक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

दलौदा पुलिस अफीम तस्करी केस में तलाशी के दौरान मिली एक किलो अफीम

पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहित पिता जगदीश प्रजापत, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम गांधीग्राम, थाना नाहरगढ़, हाल मुकाम पुरानी पानी की टंकी के पास, पिपलियामंडी बताया।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से प्लास्टिक की थैली में एक किलो अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

₹3.10 लाख का माल जब्त

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक किलो अवैध अफीम, जिसकी कीमत करीब ₹2 लाख, और एप्पल कंपनी का आईफोन, जिसकी कीमत करीब ₹1.10 लाख, जब्त किया गया है। इस तरह कार्रवाई में करीब ₹3.10 लाख का माल जब्त किया गया।

पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और अफीम की सप्लाई, स्रोत तथा इससे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

दलौदा पुलिस अफीम तस्करी के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दलौदा उनि. रविंद्र प्रताप डांगी, सउनि. तेजसिंह डामर एवं दलौदा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अब मामले की विवेचना करते हुए यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त की गई अफीम कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

 

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp