—Advertisement—

बछोड़ियाँ में भव्य वीर तेजाजी महाराज की कथा, ‘जय तेजाजी की’ के जयकारों से गूंजा पंडाल

Author Picture
Published On: 20 September 2026
whatsapp image 2026 09 20 at 12.05.24 pm

—Advertisement—

रतलाम की पिपलोदा तहसील के बछोड़ियाँ में श्री सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज की भव्य कथा आयोजित हुई। ‘जय तेजाजी की’ के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।

बछोड़ियाँ में भव्य वीर तेजाजी महाराज की कथा संपन्न, ‘जय तेजाजी की’ के जयकारों से गूंजा पंडाल

संवाददाता – अर्जुन कुमावत, बछोड़ियाँ

रतलाम/पिपलोदा (बछोड़ियाँ)। पिपलोदा तहसील के ग्रामीण अंचल बछोड़ियाँ में शनिवार को श्री सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज की भव्य कथा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। ‘एक शाम तेजाजी महाराज के नाम’ से आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और नगर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

श्री सत्यवादी वीर तेजाजी कला मण्डल कीटिया के सान्निध्य में आयोजन

धार्मिक कार्यक्रम श्री सत्यवादी वीर तेजाजी कला मण्डल कीटिया के सान्निध्य में तथा समस्त ग्रामवासियों बछोड़ियाँ के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

रात्रि करीब 9 बजे कथा का शुभारंभ हुआ। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंचे और वीर तेजाजी महाराज की कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

whatsapp image 2026 09 20 at 12.05.24 pm 1 1

‘जय तेजाजी की’ के जयकारों से गूंजा पंडाल

कथा के दौरान वीर तेजाजी महाराज की महिमा का वर्णन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया और पूरा पंडाल ‘जय तेजाजी की’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। जयकारों के बीच पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण निर्मित हो गया।

आयोजन के दौरान रौनक साउण्ड बरखेड़ा कलां द्वारा शानदार ध्वनि व्यवस्था प्रदान की गई। बेहतर ध्वनि व्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लिया।

कार्यक्रम में बछोड़ियाँ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। देर रात तक चले धार्मिक आयोजन में वीर तेजाजी महाराज के प्रति श्रद्धा और आस्था का उत्साह देखने को मिला।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp