Manawar पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार
धार/Manawar। मनावर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
18 सितंबर को दर्ज हुआ था प्रकरण
पुलिस के मुताबिक 18 सितंबर 2026 को फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना मनावर में आरोपी गोलू पिता नानूराम भिलाला, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कच्छादड़, थाना धरमपुरी, जिला धार के खिलाफ अपराध क्रमांक 649/2026 दर्ज किया गया था।
मामले में धारा 137(2), 87, 65(1), 127(2) बीएनएस तथा धारा 3/4, 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर एवं एसडीओपी मनावर दीपांशु के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
टीआई राजेश यादव और चौकी प्रभारी बाकानेर मनोज पाटीदार के नेतृत्व में थाना मनावर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 19 सितंबर 2026 को प्रकरण दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी गोलू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक राजेश यादव, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी बाकानेर मनोज पाटीदार, सहायक उपनिरीक्षक महेश जाट, प्रधान आरक्षक बिशन मुजाल्दा और आरक्षक 999 राकेश कन्नौजे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी होने की जानकारी दी है।
