—Advertisement—

पड़ाना : सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

Author Picture
Published On: 19 September 2026
पड़ाना

—Advertisement—

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

शासकीय हाई स्कूल मगराना में विद्यार्थियों ने दिखाई कला और रचनात्मक प्रतिभा, विजेता विद्यार्थियों का हुआ चयन

पड़ाना, 19 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल मगराना में ‘मेरे सपनों का भारत – सेवा चित्र’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपने सपनों के भारत की कल्पना को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने देश के विकास, सेवा भावना और बेहतर भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों को अपनी कलाकृतियों में उकेरा। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

चित्रकला प्रतियोगिता में सरगम पाटीदार प्रथम

चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया। कक्षा 10वीं की सरगम पाटीदार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 10वीं के अमन दीप जाटव ने द्वितीय स्थान और कक्षा 9वीं की खुशी मालवीय जाट ने तृतीय स्थान हासिल किया।

भाषण प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने लिया भाग

कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 10वीं की नेहा सोनगरा, कक्षा 9वीं की पूर्तिका वर्मा और कक्षा 10वीं के सूरज जाटव ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय से जुड़े अपने विचार प्रस्तुत किए।

अतिथियों ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शिव प्रसादजी गुर्जर (जेण्डल साहब), महेश जी गुर्जर (सरपंच प्रतिनिधि) और ब्रजकिशोर पाटीदार उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मनीष सेन, भगवान सिंह मीणा, रामदयाल बंसकार, मुकेश वैष्णव, सुरेश वैष्णव सहित विद्यालय के विद्यार्थी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार की ओर से सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनकी उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए बधाई दी गई। साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ देश के भविष्य को लेकर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिला।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp