—Advertisement—

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कवि छगनलाल मुथा की भावपूर्ण काव्यांजलि

Author Picture
Published On: 18 September 2026
प्रधानमंत्री
— 'Hind Ka Chowkidar': Mumbai-Based Poet Honors PM Narendra Modi with Birthday Poem

—Advertisement—

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कवि छगनलाल मुथा की भावपूर्ण काव्यांजलि

मुम्बई। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर मुम्बई निवासी वरिष्ठ कवि श्री छगनलाल मुथा (सान्डेराव) ने अपनी भावपूर्ण काव्य रचना के माध्यम से प्रधानमंत्री जी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं श्रद्धांजलि अर्पित की है। कवि मुथा ने अपनी इस रचना में प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता एवं उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक निर्णयों को काव्यात्मक शैली में प्रस्तुत किया है।

प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व का काव्यात्मक चित्रण

अपनी रचना की शुरुआत में कवि ने 17 सितंबर के दिन को एक महान दिवस बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी को “हिन्द का चौकीदार” कहकर संबोधित किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी को धीर, वीर, मृदुभाषी, देशभक्त, तपस्वी, त्यागी, दूरदृष्टा, कठोर परिश्रमी एवं संस्कृति के संरक्षक के रूप में वर्णित किया है।

कोरोना काल की चुनौतियों का किया उल्लेख

कवि ने अपनी रचना में कोरोना महामारी के कठिन समय को भी याद किया, जब प्रधानमंत्री जी ने जनता का मनोबल बढ़ाने के लिए दीपक जलाने और थाली बजाने जैसे आत्मविश्वास जगाने वाले प्रयास किए। कवि के अनुसार यह प्रधानमंत्री जी की दूरदृष्टि का ही परिणाम था कि विपरीत परिस्थितियों में भी देशवासियों में सकारात्मक ऊर्जा बनी रही।

राष्ट्रीय सुरक्षा एवं ऐतिहासिक निर्णयों का हुआ जिक्र

रचना में सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक तथा अनुच्छेद 370 हटाए जाने जैसे साहसिक निर्णयों का उल्लेख करते हुए कवि ने इन्हें आतंकवाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई बताया। साथ ही नोटबंदी, राम मंदिर निर्माण, गंगा सफाई अभियान तथा स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं को भी काव्य में स्थान दिया गया है।

जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई सराहना

कवि ने सुकन्या समृद्धि योजना, जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान सहित कोरोना वैक्सीन निर्माण जैसी उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत को “विश्व गुरु” के रूप में स्थापित होते देखने की बात भी अपनी रचना में व्यक्त की है।

ऑपरेशन सिंदूर का विशेष उल्लेख

रचना के अंतिम भाग में कवि ने पहलगाम आतंकी हमले की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि किस प्रकार 15 दिनों के भीतर भारतीय सेना ने अपनी ताकत दिखाते हुए पाकिस्तानी क्षेत्र में ऑपरेशन सिंदूर के नाम से कार्रवाई कर 9 आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया।

जन्मदिन पर व्यक्त की शुभकामनाएं

अपनी रचना के समापन में कवि छगनलाल मुथा ने प्रधानमंत्री जी को नमन करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की हार्दिक कामना की। मुम्बई के इस वरिष्ठ कवि की यह रचना सोशल मीडिया एवं साहित्यिक समूहों में भी सराहना बटोर रही है, जिसमें उन्होंने अपनी भावनाओं को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पिरोया है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp