नियमित मानदेय सहित मांगों को लेकर गौ सेवक मैत्री संघ ने सौंपा ज्ञापन
Dhar। धार जिला गौ सेवक मैत्री संघ के आह्वान पर जिला अध्यक्ष सीताराम सोलंकी के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर को धार सर्किट हाउस में चार सूत्री मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में गौ सेवकों को नियमित मानदेय सहित विभिन्न मांगों के निराकरण की मांग की गई।

नियमित मानदेय सहित अन्य मांगें उठाईं
संघ पदाधिकारियों ने मंत्री सावित्री ठाकुर के समक्ष गौ सेवकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को रखा। उन्होंने मांगों के निराकरण के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया। संघ की ओर से बताया गया कि गौ सेवक ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, ऐसे में उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल की आवश्यकता है।
ज्ञापन सौंपे जाने के बाद मंत्री सावित्री ठाकुर ने गौ सेवक मैत्री संघ को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने मांगों को संबंधित विभागीय स्तर पर रखने और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला संयुक्त सचिव शैलेंद्र सिंह वास्केल, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पाटीदार एवं राम प्रसाद पवार, बाग ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम सोलंकी, निसरपुर ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम मुजाल्दा, नालछा ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र गिरवाल सहित संघ के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा मोहन अलावा, महेंद्र चौहान, राजू मंडलोई, विजय परिहार, मंसाराम सोलंकी, जिला प्रवक्ता कौशिक पंडित, हरिराम बघेल, मनोज कुमावत, राम सिंह चौहान, कैलाश नरवरिया, सुरेश मेडा, राहुल मकवाना और मोहन कटारा सहित अन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में जिला संयुक्त सचिव शैलेंद्र सिंह वास्केल ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

