—Advertisement—

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पहला मध्यप्रदेश दौरा, 17 सितंबर को इंदौर-उज्जैन में कई कार्यक्रम

Author Picture
Published On: 16 September 2026
images 3

—Advertisement—

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17-18 सितंबर को मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे। इंदौर में स्वामित्व योजना कार्यक्रम के बाद उज्जैन में शिप्रा आरती, ‘आशीर्वाद का दीया’ और महाकाल भस्म आरती में शामिल होंगे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का अध्यक्ष बनने के बाद पहला मध्यप्रदेश दौरा

17 सितंबर को इंदौर से होगा आगमन, उज्जैन में शिप्रा आरती और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

इंदौर/उज्जैन। 16 सितंबर।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। उनका दो दिवसीय प्रवास 17 और 18 सितंबर को प्रस्तावित है। इस दौरान वे इंदौर और उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

नितिन नबीन के मध्यप्रदेश दौरे की शुरुआत 17 सितंबर को इंदौर से होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 1:45 बजे देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट, इंदौर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दोपहर 2:55 बजे गांधी नगर ग्राउंड, इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में वे स्वामित्व योजना के तहत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद शाम करीब 5:05 बजे उज्जैन पहुंचेंगे।

रामघाट पर शिप्रा आरती में होंगे शामिल

उज्जैन पहुंचने के बाद नितिन नबीन शाम 6:45 बजे रामघाट पर शिप्रा आरती में शामिल होंगे तथा ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित करेंगे। इसके बाद रात 8 बजे रामघाट पर आयोजित भजन संध्या में भी उनकी सहभागिता रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से मध्यप्रदेश में सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत भी हो रही है। इसी क्रम में उज्जैन में शिप्रा तट पर दीप प्रज्वलन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

18 सितंबर को महाकाल के दर्शन

नितिन नबीन 18 सितंबर की सुबह करीब 4:05 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भस्म आरती में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 9:30 बजे उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना होंगे और करीब 10 बजे इंदौर एयरपोर्ट से पंजाब के लिए प्रस्थान करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का यह पहला मध्यप्रदेश प्रवास होने के कारण भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं। उनके दौरे में इंदौर और उज्जैन के कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

दैनिक स्वराज वाणी
प्रियंका गुजराती

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp