—Advertisement—

महिदपुर रोड में 54 सिद्धि तप तपस्वियों का ऐतिहासिक वरघोड़ा आज, 28 बग्गियों में निकलेंगे तपस्वी

Author Picture
Published On: 16 September 2026
whatsapp image 2026 09 16 at 7.18.24 pm

—Advertisement—

महिदपुर रोड में सिद्धि तप तपस्वियों के भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ

आज 54 तपस्वियों का 28 बग्गियों में निकलेगा भव्य जुलूस, 50 से अधिक जैन श्रीसंघों के हजारों समाजजन होंगे शामिल

सभी तपस्वियों की आठवीं लड़ी के बियासने का कार्यक्रम संपन्न, मधुरम वाटिका में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

महिदपुर रोड। नगर के इतिहास में पहली बार 52 सिद्धि तप एवं दो मासक्षमण सहित कुल 54 तपस्याएं होने से जैन समाज के साथ पूरे नगर में हर्ष और गौरव का वातावरण है। सिद्धि तप तपस्वियों के सम्मान में आयोजित होने वाले भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हो गया है। सभी तपस्वियों की आठवीं लड़ी के बियासने का कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।

जैन समाज मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि तपस्वियों की उत्कृष्ट प्रभावना के लिए विभिन्न लाभार्थी परिवारों द्वारा धार्मिक एवं स्वामी वात्सल्य के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के लाभार्थियों में रमेश चंद-दिनेश जैन बौस, राजेश कुमार-राहुल कुमार बोथरा विधायक परिवार, प्रकाश चंद बोहरा परिवार, घनश्याम शर्मा चौधरी परिवार, संचेती परिवार, गोखरू परिवार, बगैरवाल परिवार सहित अन्य 40 लाभार्थी परिवार शामिल रहे।

सुबह की नवकारसी का लाभ कांतिलाल बरडिया परिवार तथा सुबह के स्वामी वात्सल्य का लाभ विजय कुमार बरडिया परिवार द्वारा लिया गया। सुबह के बियासने के लाभार्थी प्रकाश चंद बोहरा परिवार रहे, जबकि शाम के बियासने का लाभ सुरेश चंद बोहरा परिवार, खरवा द्वारा लिया गया।

रात्रि में प्रभु भक्ति का लाभ पारसमल-अनोखीलाल भंडारी परिवार ने लिया। चौबीसी के आयोजन का लाभ सभी सिद्धि तपस्वी परिवारों द्वारा लिया गया। संपूर्ण धार्मिक आयोजन मधुरम वाटिका, नागदा तिराहा पर संपन्न हुआ।

साध्वी डॉ. अमृतरसा श्रीजी की पावन निश्रा में आयोजन

संपूर्ण आयोजन चातुर्मास हेतु विराजित परम पूज्य साध्वी डॉ. अमृतरसा श्रीजी महाराज साहब आदि ठाणा की पावनकारी निश्रा में संपन्न किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में सकल जैन श्रीसंघ, क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बौस, चातुर्मास समिति, बाहर से पधारे महानुभावों एवं समाज के सदस्यों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

आज 28 बग्गियों में निकलेगा 54 तपस्वियों का ऐतिहासिक वरघोड़ा

आज नगर में 54 तपस्वियों का भव्य एवं ऐतिहासिक वरघोड़ा रथयात्रा के रूप में निकाला जाएगा। तपस्वियों को 28 बग्गियों में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जाएगा। आयोजन में 50 से अधिक जैन श्रीसंघों के हजारों समाजजनों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

रथयात्रा को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह है। चातुर्मास समिति द्वारा सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तपस्वियों के अनुमोदना कार्यक्रम एवं भव्य रथयात्रा को सफल बनाने का अनुरोध किया गया है।

जानकारी : जैन समाज मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी

whatsapp image 2026 09 16 at 7.18.24 pm 1

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp