—Advertisement—

जीव दया की बड़ी जीत: जामनगर से नांदणी मठ लौटी हथिनी माधुरी, इंदौर के मयंक जैन का हुआ नागरिक अभिनंदन

Author Picture
Published On: 14 September 2026
जामनगर
— Big Victory for Animal Compassion: Elephant Madhuri Returns to Nandani Math from Jamnagar, Indore’s Mayank Jain Honoured

—Advertisement—

जीव दया की बड़ी जीत: जामनगर से नांदणी मठ लौटी हथिनी माधुरी, इंदौर के मयंक जैन का हुआ नागरिक अभिनंदन 

राजेश जैन दद्दू

कोल्हापुर: गुजरात के जामनगर (वंतारा) से हथिनी माधुरी को महाराष्ट्र स्थित नांदणी मठ वापस लाने के सफल प्रयासों के बाद रविवार को मठ परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस पूरे अभियान में प्रमुख योगदान देने वाले इंदौर निवासी मयंक जैन के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान नांदणी मठ के पीठाधीश पूज्य स्वस्ति श्री जिनसेन भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामी ने मयंक जैन को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जीव दया और जनभावनाओं के संरक्षण के लिए किया गया यह प्रयास अनुकरणीय है।
अपने संबोधन में मयंक जैन ने इस उपलब्धि को संपूर्ण समाज की संवेदनाओं और प्राणी मात्र के प्रति करुणा की जीत बताया। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजू शेट्टी, MLA राहुल आवड़े, दक्षिण भारत जैन सभा के अध्यक्ष भालचन्द्र पाटिल, अजित कुमार भंडे, सागर संभुष्टे, बिपिन मानगावे, किरण भगाटे और रोहित कुंभोजे, सुदीप जैन मेरठ समेत समाज के कई वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित थे।

धर्म प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने मयंक जैन को बधाई देते हुए कहा पूरे भारत का जैन समाज हर समस्या में एक है और अहिंसा के सिद्धांतों का पालन करते हुए अपने तीर्थों की रक्षा करेगा।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp