—Advertisement—

,

आबकारी विभाग के गोदाम से ही चोरी हो गई ₹2 लाख की शराब, CCTV से पकड़े गए 2 आरोपी

Author Picture
Published On: 13 September 2026
b0edf4fa 703e 4a41 a2c4 f28dea895ad7

—Advertisement—

आलीराजपुर के आबकारी मद्य भंडार गृह से विभिन्न ब्रांड की शराब चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की शराब और पिकअप वाहन जब्त किया गया।

आलीराजपुर में आबकारी गोदाम से ₹2 लाख की शराब चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना से आरोपियों तक पहुंची कोतवाली पुलिस, चोरी की शराब के साथ वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी जब्त

ब्यूरो रिपोर्ट: खलील मंसूरी | दैनिक स्वराज वाणी

आलीराजपुर। आबकारी विभाग के मद्य भंडार गृह से करीब 2 लाख रुपये की शराब चोरी के मामले का कोतवाली आलीराजपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी गई शराब बरामद करने के साथ वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के अनुसार आबकारी उप निरीक्षक गंभीरसिंह पिता वेचला वास्कले ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आलीराजपुर स्थित मद्य भंडार गृह के एक कमरे का दरवाजा क्षतिग्रस्त मिला। जांच करने पर वहां आबकारी विभाग के अलग-अलग प्रकरणों में जब्त कर रखी गई शराब की कई पेटियां और बोतलें कम पाई गईं।

चोरी गई सामग्री में ब्लैक एंड व्हाइट व्हिस्की, एंटीक्विटी व्हिस्की, सिग्नेचर व्हिस्की, माउंट बीयर केन, देशी मदिरा प्लेन, लंदन प्राइड और गोवा व्हिस्की सहित विभिन्न ब्रांड की शराब शामिल बताई गई है। इसकी कुल अनुमानित कीमत करीब ₹2 लाख बताई गई।

9027eff7 6916 4b43 8ce5 1452f7e02fe6 7718dbb2 b6eb 44db b9a8 78be576d770e


CCTV फुटेज से मिला सुराग

पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 416/2026 दर्ज कर बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत विवेचना शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल और एसडीओपी आलीराजपुर डॉ. शक्तिसिंह चौहान के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस के अनुसार घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच तथा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम दरकली और बड़ी उतावली में दबिश दी गई। यहां से मुकेश पिता रणसिंह सापलिया, निवासी बड़ी उतावली और झमला पिता इडलिया कटेलिया भीलाला, निवासी दरकली पटेल फलिया को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से चोरी गई शराब बरामद की गई और वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू सिटोले, उप निरीक्षक सुनील रन्दे, उप निरीक्षक रणजीतसिंह सोलंकी, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण देवड़ा, प्रधान आरक्षक दिलीप (साइबर), आरक्षक गंगाराम, सुमित, जितेंद्र, प्रकाश, हीरालाल, अमरसिंह, दिलीप तथा सैनिक अनिल का योगदान रहा।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp