—Advertisement—

मनावर में BSW-MSW के नए सत्र का शुभारंभ, माटी गणेश कार्यशाला भी आयोजित

Author Picture
Published On: 13 September 2026
302abe29 878f 4be0 94ce abfe4827962b

—Advertisement—

शासकीय महाविद्यालय मनावर में जन अभियान परिषद ने CMCLDP के तहत नवीन सत्र का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों को ऐप-पोर्टल की जानकारी के साथ प्राकृतिक माटी गणेश बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

db9f01d4 d421 48f5 82ed e84678c30a77

मनावर में BSW-MSW के नवीन सत्र का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने सीखे प्राकृतिक माटी गणेश बनाना

जन अभियान परिषद ने CMCLDP के तहत किया सत्रारंभ समारोह, विद्यार्थियों को स्वच्छता और नशामुक्ति की दिलाई शपथ

मनावर/धार, 13 सितंबर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड मनावर द्वारा नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (CMCLDP) के अंतर्गत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू कक्षाओं का सत्रारंभ समारोह शासकीय महाविद्यालय मनावर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश’ अभियान के तहत प्राकृतिक मिट्टी से गणेश प्रतिमा निर्माण की कार्यशाला भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक भुवान सिंह गेहलोत ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य और परिषद द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

नेतृत्व कौशल के साथ रोजगार के अवसरों पर चर्चा

मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज बालेश्वर ने CMCLDP पाठ्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इसे सहज और उपयोगी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के माध्यम से विद्यार्थी नेतृत्व कौशल विकसित करने के साथ रोजगार और आजीविका के अवसर भी तलाश सकते हैं।

विशेष अतिथि ‘माटी के बप्पा’ के संस्थापक आशुतोष सोनी ने कहा कि CMCLDP समुदाय आधारित पाठ्यक्रम है। इसके माध्यम से विद्यार्थी शासन और समुदाय के बीच समन्वय स्थापित करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।a3601510 f595 46b9 8ce0 a20d55f46bd5

विद्यार्थियों को दी पोर्टल और ऐप की जानकारी

मेंटर मनोहर मंडलोई, रानू बारचे और मोहन डोडवे ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को ऐप डाउनलोड कराने के साथ पोर्टल पर विषय चयन, प्रयोगशाला ग्राम चयन सहित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।

इसके बाद ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश’ अभियान के तहत आशुतोष सोनी ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों को पुस्तकों का वितरण करने के साथ स्वच्छता और नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम का संचालन नवांकुर संस्था प्रतिनिधि जगदीश भवेल ने किया, जबकि आभार मेंटर मोहन डोडवे ने माना। स्वल्पाहार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp