—Advertisement—

पर्युषण महापर्व 2026 में गूंजा भगवान महावीर का संदेश, 54 तपस्वियों का हुआ बहुमान

Author Picture
Published On: 13 September 2026
WhatsApp Image 2026 09 13 at 4.54.43 PM

—Advertisement—

पर्युषण महापर्व 2026: षष्ठम दिवस पर भगवान महावीर के जन्म का भावपूर्ण वर्णन, डॉ. अमृतरसा श्रीजी ने दिया मानव कल्याण का संदेश

तीर्थंकर परमात्मा का जन्म ही मानव मात्र के कल्याण के लिए होता है — डॉ. अमृतरसा श्रीजी महाराज साहब

महिदपुर रोड।

पर्युषण महापर्व 2026 के षष्ठम दिवस पर महिदपुर रोड में भगवान महावीर के जन्म एवं उनकी बाल्यावस्था का भावपूर्ण वर्णन किया गया। धर्मसभा में डॉ. अमृतरसा श्रीजी महाराज साहब ने कहा कि “तीर्थंकर परमात्मा का जन्म ही मानव मात्र के कल्याण के लिए होता है।” इस अवसर पर सकल जैन संघ ने उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

पर्युषण महापर्व 2026 में भगवान महावीर की बाल्यावस्था का वर्णन

धर्मसभा में बताया गया कि माता-पिता द्वारा तीन ज्ञान से युक्त तीर्थंकर भगवान महावीर को मोह के कारण पाठशाला भेजा गया। पाठशाला पहुंचने पर भगवान महावीर ने पल भर में पंडित की सभी समस्याओं का समाधान कर दिया। भगवान की ज्ञान क्षमता देखकर पंडित भी प्रभु के चरणों में समर्पित हो गए।

ओम जी जैन और भगवती प्रसाद जोशी ने किए दर्शन-वंदन

जैन समाज मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने बताया कि पूज्य साध्वीजी के दर्शन-वंदन एवं सभी तपस्वियों की सुखसाता पूछने के लिए मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष ओम जी जैन पधारे। उनके साथ भाजपा के भगवती प्रसाद जोशी भी उपस्थित रहे। जैन श्री संघ एवं चातुर्मास समिति द्वारा अतिथियों का बहुमान किया गया।

WhatsApp Image 2026 09 13 at 4.54.43 PM 1

54 तपस्वियों का किया गया बहुमान

सभी 54 तपस्वियों के बहुमान का लाभ स्वर्गीय सुरेश भाई, मंजू बेन, नियति बेन कोचर मावावाला परिवार वापी एवं शाह नरेंद्र भाई, किरण बेन, वीतराग भाई जैन परिवार वापी द्वारा लिया गया।

आज की स्नात्र पूजा, अंगरचना एवं प्रभावना का लाभ विजय कुमार, पीयूष कुमार बरडिया परिवार ने लिया। वहीं प्रवचन प्रभावना का लाभ रमेश चंद, अमित कुमार कोचर मावावाला परिवार एवं ओम प्रकाश जी धामोनिया परिवार द्वारा लिया गया।

संपूर्ण आयोजन में सकल जैन संघ ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया। पर्युषण महापर्व 2026 के दौरान धार्मिक आराधना, तपस्या, पूजा और प्रवचन के माध्यम से भगवान महावीर के सिद्धांतों एवं मानव कल्याण के संदेश को आत्मसात किया जा रहा है।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp