बालाघाट में बैगा आदिवासी समाज के 32 मासूम बच्चों की मौत के मामले को लेकर आदिवासी कांग्रेस जिला धार ने मनावर में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने उच्चस्तरीय जांच, पीड़ित परिवारों को न्याय और स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
बालाघाट में 32 मासूम आदिवासी बच्चों की मौत के मामले में आदिवासी कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग, जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की मांग
मनावर। बालाघाट में 32 आदिवासी बच्चों की मौत के मामले को लेकर आदिवासी कांग्रेस जिला धार द्वारा अनुविभागीय अधिकारी महोदय, मनावर के माध्यम से नायब तहसीलदार श्री संदीप इवने को राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच, प्रभावित परिवारों को उचित सहायता एवं न्याय तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
बालाघाट में 32 आदिवासी बच्चों की मौत पर उठाए गंभीर सवाल
आदिवासी कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि आदिवासी एवं गरीब परिवारों के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की मृत्यु होना शासन की स्वास्थ्य एवं पोषण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पूरे मामले में जिम्मेदारी तय कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
इस दौरान आदिवासी कांग्रेस की पूरी टीम ने एक स्वर में मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे मंत्री को इस गंभीर घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ये पदाधिकारी रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने वालों में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील स्टार चौहान, जिला कार्यकारी अध्यक्ष मलखान सिंह पटेल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, जिला संगठन मंत्री जगदीश कनेल, जिला महासचिव रायसिंग सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष गजानन सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष पवन पटेल, जिला कोषाध्यक्ष मंसाराम मुंदेला, विधानसभा अध्यक्ष लखन वास्केल, ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष उमरबन महिपाल पटेल, सावधान कनेल, विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर ब्लॉक अध्यक्ष दसई पप्पू कटारा, मीडिया प्रभारी कलीम खान, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी फिरोज खान, मीडिया प्रभारी संजय यादव, दिनेश डावर, गौतम मुवेल, विष्णु गुजर, शुगर भोगदड़, लखन अजनारे, करसन वास्केल, उमन सोलंकी एवं रवि बर्मन सहित आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आदिवासी बच्चों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने की बात
आदिवासी कांग्रेस ने स्पष्ट कहा कि आदिवासी समाज के बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आदिवासी कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
— सुनील स्टार चौहान
जिला अध्यक्ष, आदिवासी कांग्रेस धार

