—Advertisement—

कुक्षी पहुंचे भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला प्रभारी विकास यादव, कार्यकर्ताओं को दिया 17 सितंबर का संदेश

Author Picture
Published On: 12 September 2026
WhatsApp Image 2026 09 12 at 8.58.19 PM 1

—Advertisement—

धार ग्रामीण भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला प्रभारी विकास यादव ने कुक्षी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। डॉ. आंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद लिया।

कुक्षी में भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला प्रभारी विकास यादव का प्रथम प्रवास, 17 सितंबर के कार्यक्रमों को सफल बनाने का किया आह्वान

रिपोर्ट: नरेन्द्र सिरवी
लोकेशन: कुक्षी, धार

भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला प्रभारी विकास यादव कुक्षी प्रवास के दौरान शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा जिला धार ग्रामीण के जिला प्रभारी श्री विकास यादव (धनगर) का कुक्षी नगर में प्रथम आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

बड़केश्वर के पांडवकालीन शिव मंदिर में किए दर्शन

कुक्षी नगर पहुंचने से पहले विकास यादव बड़केश्वर स्थित पांडवकालीन शिव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव के दर्शन-वंदन किए। इसके बाद वे पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हीरालाल (शेरू) ब्रजवासी के निवास पर पहुंचे।

यहां भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं से उनका परिचय कराया गया। उन्होंने नगर मंडल अध्यक्ष युवराज सेप्टा और पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष हीरालाल ब्रजवासी से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

17 सितंबर के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान

भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला प्रभारी विकास यादव कुक्षी प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विकास यादव ने कहा कि आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर पूरे देश में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों का पूरी तन्मयता के साथ पालन करें और उनके आयोजन में सहभागी बनें। साथ ही सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपना संपूर्ण योगदान प्रदान करें।

WhatsApp Image 2026 09 12 at 9.04.43 PM 3

वरिष्ठ जनसंघ कार्यकर्ता गोमाजी सेप्टा से लिया आशीर्वाद

इसके बाद विकास यादव जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोमाजी सेप्टा के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ता का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा चरण वंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

विकास यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम कसेरा के निवास पर भी पहुंचे। उन्होंने पूनम कसेरा की धर्मपत्नी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। परिवारजनों से चर्चा करते हुए उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

डॉ. आंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

कुक्षी नगर के अंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर विकास यादव ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद तिराहे पर स्थापित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर दर्शन-वंदन किया।

इसके बाद वे निसरपुर पहुंचे, जहां पिछड़ा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। आगे के प्रवास के दौरान उन्होंने दाहोद स्थित कष्टभंजन देव हनुमान मंदिर में दर्शन किए और इसके बाद बड़वानी जिले की ओर रवाना हुए।

पूरे कार्यक्रम के दौरान पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हीरालाल (शेरू) ब्रजवासी गंधवानी विधानसभा क्षेत्र से विकास यादव के साथ उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 09 12 at 9.04.43 PM 2

भाजपा के ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला प्रभारी विकास यादव कुक्षी प्रवास के अवसर पर पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराड़े, जिला भाजपा उपाध्यक्ष महेंद्र सेप्टा, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष लोकेश सरदार, पूर्व जिला मंत्री मोहन चोपड़िया, नगर मंडल महामंत्री जयदीप गुंजाल व कन्हैया लाल पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकेश चौहान, पार्षद सुरेश धनगर बड़वानी, धनगर समाज कुक्षी के अध्यक्ष अर्जुन धनगर, लोहारी मंडल पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन भाई धनगर, कुक्षी ग्रामीण पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष संदीप भाई राठौड़, पार्षद देवराम मुकाती, सोहन भाई धनगर, विशाल भाई नामदेव, योगेश भाई गंगाजलिया, पिछड़ा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष मोहित राठौड़ और युवा पत्रकार नरेन्द्र सिरवी सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उक्त जानकारी भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विजय पाटीदार द्वारा प्रदान की गई।

WhatsApp Image 2026 09 12 at 9.04.43 PM 1

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp