सारंगपुर। प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश के स्थापना उत्सव को लेकर सारंगपुर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर के विभिन्न मोहल्लों, प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर गणेश उत्सव समितियों द्वारा पांडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कहीं पांडालों का ढांचा तैयार हो चुका है तो कहीं प्रवेश द्वार, रंग-रोगन, विद्युत सज्जा और धार्मिक झांकियों को आकर्षक स्वरूप देने का काम जारी है। गणपति बप्पा के स्वागत को लेकर समिति के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का विशेष संयोग
इस वर्ष गणेशोत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर 2026 को होगा। पंचांग के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 14 सितंबर से प्रारंभ होकर 15 सितंबर की सुबह तक रहेगी। इसी के साथ दस दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ होगा और 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति विसर्जन के साथ उत्सव का समापन होगा।
इस बार 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का विशेष संयोग भी बन रहा है। हरतालिका तीज पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य, दांपत्य सुख और पति की दीर्घायु की कामना करेंगी। वहीं इसी दिन घरों और सार्वजनिक पांडालों में भगवान गणेश की स्थापना की जाएगी।
मध्याह्न काल में स्थापना का महत्व
श्रीखेड़ापति हनुमान मंदिर, सारंगपुर के पुजारी पं. पवन ब्रज जगदीश पारीक के अनुसार शास्त्रीय मान्यता में भगवान श्रीगणेश का प्राकट्य भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के मध्याह्न काल में माना गया है। इसलिए गणेश चतुर्थी पर गणपति स्थापना और पूजन के लिए मध्याह्न काल को विशेष महत्व दिया जाता है।
14 सितंबर को अमृत चौघड़िया सुबह 6:13 से 7:46 बजे, शुभ चौघड़िया 9:18 से 10:50 बजे, अभिजीत मुहूर्त 11:58 से 12:47 बजे, चर चौघड़िया
