—Advertisement—

Raisen से दिल्ली तक पहुंची किसान की आवाज, 15 एकड़ तुअर फसल के नुकसान का मामला

Author Picture
Published On: 12 September 2026
Raisen

—Advertisement—

 

Raisen से दिल्ली तक पहुंची किसान की आवाज, 15 एकड़ तुअर फसल के नुकसान का मामला

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा आवेदन

Raisen । जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम बूढ़ा निवासी किसान सत्यम कौरव अपनी 15 एकड़ तुअर (अरहर) की फसल को हुए नुकसान का मामला लेकर दिल्ली पहुंचे। किसान ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी और जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन सौंपा।

WhatsApp Image 2026 09 11 at 9.38.41 PM 1

फसल नुकसान को लेकर उठाए सवाल

किसान सत्यम कौरव के अनुसार, उनकी 15 एकड़ में लगी अरहर की फसल को नुकसान हुआ है। मामले को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत रखी, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं होने के बाद उन्होंने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय कृषि मंत्री के सामने अपनी समस्या रखने का निर्णय लिया।

किसान का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जानी चाहिए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और भविष्य में अन्य किसानों को भी इस प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

WhatsApp Image 2026 09 11 at 9.38.40 PM 1

कृषि दुकान का लाइसेंस निरस्त, दुकान सील

किसान द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों में श्री रेवा कृषि निदान, उदयपुरा के संचालक राजेंद्र सिंह रघुवंशी का नाम सामने आने की बात कही गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार संबंधित कृषि दुकान का लाइसेंस पहले ही निरस्त किया जा चुका है और दुकान को सील भी किया जा चुका है।

अब किसान सत्यम कौरव ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, एफआईआर दर्ज करने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

WhatsApp Image 2026 09 11 at 9.38.40 PM 2

“यह लड़ाई सिर्फ मेरे लिए नहीं”

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद किसान सत्यम कौरव ने कहा कि उनकी लड़ाई केवल व्यक्तिगत नुकसान की भरपाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह किसानों के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा विषय है।

उन्होंने कहा, “यह लड़ाई सिर्फ मेरे लिए नहीं, किसान के सम्मान के लिए है। मेरा प्रयास है कि भविष्य में किसी भी किसान को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।”

किसान ने आगे कहा कि जब भी किसी किसान की समस्या सामने आएगी, वह किसानों की आवाज उठाने के लिए उनके साथ खड़े रहेंगे।

WhatsApp Image 2026 09 11 at 9.38.41 PM

न्याय की उम्मीद

गांव बूढ़ा से दिल्ली तक पहुंचा यह मामला अब किसान के लिए न्याय की मांग का विषय बन गया है। किसान सत्यम कौरव को उम्मीद है कि केंद्रीय स्तर पर मामला सामने आने के बाद संबंधित विभाग पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करेगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

ब्यूरो चीफ रायसेन: उमेश चौबे

WhatsApp Image 2026 09 11 at 9.38.40 PM

 

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp