मांडव में समरसता संकल्प अभियान की माटी कलश यात्रा का समापन
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा जिला धार ग्रामीण के 21 मंडलों में आयोजित हुआ अभियान
दैनिक स्वराज वाणी, मांडव। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा जिला धार ग्रामीण के 21 मंडलों में आयोजित “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत निकाली जा रही माटी कलश यात्रा का समापन समारोह संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी मंदिर, पवित्र रैदास कुंडी, काकड़ा खो मांडव, मंडल नालछा में आयोजित किया गया।
समापन समारोह माँ नर्मदा के परम भक्त एवं उपासक, अवधूत एवं सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरु के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मातृशक्ति उपस्थित रही।
विधायक कालु सिंह ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
समापन समारोह में धरमपुरी विधायक कालु सिंह ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष धार ग्रामीण चंचल पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, जिला पंचायत सदस्य एवं मनावर भाजपा प्रत्याशी शिवराम कन्नौज, जिला उपाध्यक्ष एवं यात्रा प्रभारी महेंद्र सिंह परिहार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष धिरज बालेश्वर, अजा जिला महामंत्री भवानी मंडलोई, अजा जिला मंत्री संतोष वानखेड़े, अजा जिला मंत्री कृष्ण भागोले, जिला उपाध्यक्ष मोहन पटेल, जिला उपाध्यक्ष संतोष राठोड़, जिला उपाध्यक्ष सुरमा सोलंकी, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष हिरालाल ब्रजवासी और अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष लालसिंह बर्मन ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
भाजपा और अजा मोर्चा के पदाधिकारी भी हुए शामिल
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रघु भाई, मन की बात के प्रभारी रविन परिहार, जिला मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह चोहान, नगिन सोनी और अशोक जाट सहित भाजपा मंडल एवं अजा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, जिले के पदाधिकारीगण और मातृशक्ति उपस्थित रही।
समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित माटी कलश यात्रा के समापन अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज का स्मरण किया गया। आयोजन में सामाजिक समरसता और एकजुटता का संदेश दिया गया।


