—Advertisement—

भूषण दास यादव बने वरदान फाउंडेशन के शहडोल जिला उपाध्यक्ष

Author Picture
Published On: 11 September 2026
fgfgf

—Advertisement—

भूषण दास यादव बने वरदान फाउंडेशन के शहडोल जिला उपाध्यक्ष

सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति और जन-जागरूकता अभियानों को जिले के गांव-गांव तक पहुंचाने का लिया संकल्प

सुनील रैदास

दैनिक स्वराज वाणी | शहडोल। सामाजिक सरोकार और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय राष्ट्रीय संस्था वरदान फाउंडेशन ने संगठन का विस्तार करते हुए जयसिंहनगर निवासी भूषण दास यादव को शहडोल जिले का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह नियुक्ति संस्था की केंद्रीय समिति की अनुशंसा पर वरदान फाउंडेशन के मध्य प्रदेश अध्यक्ष कैलाश कुमार अहिरवार द्वारा की गई है।

संस्था के अनुसार भूषण दास यादव की सामाजिक प्रतिबद्धता, कार्यक्षमता, निष्ठा और जनसेवा के प्रति सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, समाजसेवियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को मिलेगी गति

fgfdवरदान फाउंडेशन मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए जमीनी स्तर पर अभियान चला रहा है। संस्था द्वारा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

इसके अतिरिक्त तेज गति से वाहन चलाने से होने वाले खतरों, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल से बचने और सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की समय पर सहायता करने जैसे विषयों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भूषण दास यादव की नियुक्ति के बाद शहडोल जिले में इन गतिविधियों के विस्तार की उम्मीद जताई जा रही है।

सामाजिक सेवा से जुड़े अभियानों पर भी रहेगा जोर

वरदान फाउंडेशन सड़क सुरक्षा के साथ चिकित्सा सहायता, नशामुक्ति और पीड़ित मानवता की सेवा से जुड़े कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभाता है। संस्था जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने और युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न अभियान संचालित करती है।

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष भूषण दास यादव को शहडोल जिले और ब्लॉक स्तर पर संगठन की सक्रिय इकाइयां गठित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें सहायता केंद्रों के विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने का दायित्व भी सौंपा गया है।

गांव-गांव तक पहुंचाएंगे संस्था का संदेश

जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद भूषण दास यादव ने संस्था के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन की गरिमा, अनुशासन और सेवा भावना को सर्वोपरि रखते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

उन्होंने संकल्प लिया कि वरदान फाउंडेशन के सड़क सुरक्षा अभियान और सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं को शहडोल जिले के प्रत्येक गांव तथा अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने युवाओं और समाजसेवियों से भी संस्था के जनहितकारी अभियानों से जुड़ने की अपील की।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp