—Advertisement—

11 सितंबर को बैंक जाने से पहले जान लें: इंदौर में 652 शाखाएं रहेंगी बंद

Author Picture
Published On: 10 September 2026
09 09 2026 c45f1b8d 87ff 41ff 955b d827b4872822

—Advertisement—

11 सितंबर की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का इंदौर में व्यापक असर रहेगा। 848 में से करीब 652 बैंक शाखाएं बंद रहेंगी और लगभग 4000 बैंककर्मी हड़ताल में शामिल होंगे।

11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल: इंदौर में बड़ा असर, 652 बैंक शाखाएं रहेंगी बंद

इंदौर। मोहनकृष्ण शुक्ला। राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के चलते शुक्रवार, 11 सितंबर को देशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। बैंककर्मियों की 5 दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग पर केंद्र सरकार द्वारा गत ढाई वर्ष से अपनाए जा रहे हठपूर्ण रवैये और शेष लंबित मांगों पर लगातार टालाटूली के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर देश के 8 लाख से अधिक बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल पर जा रहे हैं।

इंदौर में 652 बैंक शाखाएं रहेंगी बंद

राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का इंदौर नगर पर भी व्यापक असर दिखाई देगा। बैंक उद्योग की सभी प्रमुख यूनियंस के हड़ताल में शामिल होने के कारण सार्वजनिक क्षेत्र, संगठित निजी क्षेत्र, सहकारी बैंक्स और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की इंदौर जिले में कार्यरत 848 बैंक शाखाओं में से लगभग 652 शाखाएं बंद रहेंगी।

₹257647 करोड़ का बैंक व्यापार होगा प्रभावित

इस बैंक हड़ताल के कारण इंदौर में कुल ₹257647 करोड़ का बैंक व्यापार प्रभावित होगा, जो औसतन ₹1288 करोड़ प्रतिदिन होता है। हड़ताल में इंदौर में कार्यरत 4800 बैंककर्मियों में से लगभग 4000 बैंककर्मी शामिल होंगे।

सुबह 10 बजे बैंक ऑफ इंडिया के सामने जुटेंगे बैंककर्मी

बैंककर्मी प्रातः 10 बजे से सांटा बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के समक्ष एकत्रित होंगे। इसके बाद रैली के रूप में नारे लगाते हुए सांटा बाजार, बोहरा बाजार और सराफा बाजार होते हुए प्रिंस यशवंत रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे।

वहां प्रदर्शनकारियों को यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा संबोधित किया जाएगा और इसके बाद धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा।

मोहनकृष्ण शुक्ला
संयोजक, यूएफबीयू-इंदौर

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp