—Advertisement—

Manwar में त्रैमासिक परीक्षाओं की हलचल तेज, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी परीक्षा में जुटे

Author Picture
Published On: 10 September 2026
Manwar

—Advertisement—

Manwar । माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 की त्रैमासिक परीक्षाएं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार जारी हैं। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को लेकर विद्यालयों में व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

9वीं-10वीं की परीक्षा 15 सितंबर तक

कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षाएं 7 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित की जा रही हैं। इनका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है।

WhatsApp Image 2026 09 10 at 3.13.03 AM

11वीं-12वीं की परीक्षा 17 सितंबर तक

कक्षा 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं 7 सितंबर से 17 सितंबर तक चलेंगी। इनका समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है।

समय पर पहुंचने के निर्देश

विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने और आवश्यक परीक्षा सामग्री साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान अनुशासन एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मनावर विकासखंड के शासकीय एकीकृत हाई स्कूल लंगूर में भी विद्यार्थी त्रैमासिक परीक्षा में शामिल हुए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

त्रैमासिक परीक्षा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन करने के साथ आगामी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp