—Advertisement—

लायन्स क्लब जावरा ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित, मटकी फोड़ का भी हुआ आयोजन

Author Picture
Published On: 8 September 2026
लायन्स क्लब

—Advertisement—

लायन्स क्लब जावरा ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित, मटकी फोड़ का भी हुआ आयोजन

जावरा (निप्र)। लायन्स क्लब जावरा की तृतीय व्यावसायिक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने समाज और क्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को दोहराते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए समर्पित शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का सम्मान भी किया गया।

क्लब सचिव ला. संदीप रांका ने बताया कि शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को सही दिशा देने तथा उनमें राष्ट्र और समाज के प्रति कर्तव्यबोध विकसित करने वाले गुरुजनों का क्लब की ओर से प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।

सम्मानित शिक्षकों में भगत सिंह महाविद्यालय की प्राचार्या विद्या तिवारी, सुभाष स्कूल माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या विमला मेहता, मॉडल स्कूल की प्राचार्या निर्मला बैरागी, शिक्षिका सुनीता बैरागी, सांदीपनि स्कूल पिपलोदा के संजय शर्मा, संविदा शिक्षक पंकज सोलंकी, कालूखेड़ा के घनश्याम शर्मा एवं पूर्व प्रोफेसर ला. ए. एन. पालीवाल शामिल रहे। सभी का सम्मान क्लब अध्यक्ष सुधीर जैन, सचिव संदीप रांका, कोषाध्यक्ष विपिन चौरड़िया, पूर्व अध्यक्षों एवं क्लब सदस्यों द्वारा किया गया।

पहली बार हुआ मटकी फोड़ आयोजन

लायन्स नेत्र चिकित्सालय परिसर में क्लब द्वारा पहली बार मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब सदस्यों ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को आकर्षक बनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ला. नरेंद्र संघवी द्वारा ध्वज वंदना के साथ हुआ। अध्यक्ष सुधीर जैन ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि सचिव ला. संदीप रांका ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। लायन्स नेत्र चिकित्सालय की प्रगति एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी चेयरमैन ला. प्रदीप शर्मा ने दी।

इस अवसर पर आयोजित ‘लकी लायन’ पुरस्कार प्रकाश अरोड़ा को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष हरिनारायण अरोड़ा, अनिल धारीवाल, विजय पामेचा, कमल जैन, रजनीकांत शाह, सजी वर्गिस, पवन मोदी, सुजानमल कोच्चटा, अशोक चोपड़ा, बालमुकुंद गर्ग, विमल सिसोदिया, शरद डूंगरवाल, संदीप दसेड़ा, प्रकाश अरोड़ा, दिनेश गोरी, अनूप शर्मा, मुकेश मालक, अभय कांठेड़, प्रतीक सावनसुखा, विजय राठौड़, रजत सोनी, राजकुमार मारवाड़ी, लकी सोनी, नीरज मेहता, राहुल चपड़ोद एवं अजय चौरसिया सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में कोषाध्यक्ष विपिन चौरड़िया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp