—Advertisement—

पर्युषण महापर्व के प्रथम दिन अष्टानिका प्रवचन: अहिंसा, साधार्मिक भक्ति और क्षमापना का बताया महत्व

Author Picture
Published On: 8 September 2026
tryr

—Advertisement—

पर्युषण महापर्व के प्रथम दिन अष्टानिका प्रवचन: अहिंसा, साधार्मिक भक्ति और क्षमापना का बताया महत्व

साध्वी डॉ. अमृतरसा श्रीजी महाराज साहब ने कहा—जीवन में आत्मा को साफ और सभी जीवों को माफ करने का कार्य करें

महिदपुर रोड। जैन समाज के सबसे बड़े धार्मिक पर्व पर्युषण महापर्व का मंगलवार को महिदपुर रोड नगर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ। महापर्व के प्रथम दिन आयोजित अष्टानिका प्रवचन में पूज्य साध्वी डॉ. अमृतरसा श्रीजी महाराज साहब आदि ठाणा ने धर्मसभा में उपस्थित श्रद्धालुओं को जिनवाणी का रसपान कराया। उन्होंने अहिंसा, साधार्मिक भक्ति और क्षमापना के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इन्हें जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए साध्वी डॉ. अमृतरसा श्रीजी महाराज साहब ने कहा कि पर्युषण महापर्व केवल धार्मिक क्रियाएं करने का अवसर नहीं है, बल्कि यह अपनी आत्मा का निरीक्षण करने, गलतियों को स्वीकार करने और मन के भीतर छिपे क्रोध, अहंकार एवं वैरभाव को समाप्त करने का पर्व है। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति को अपने आचरण और व्यवहार पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

श्रावक के पांच कर्तव्यों का बताया महत्व

साध्वीश्री ने कहा कि जैन धर्म में श्रावक के पांच प्रमुख कर्तव्य बताए गए हैं। इन कर्तव्यों का पालन करके व्यक्ति अपने जीवन को धर्ममय और सार्थक बना सकता है। इनमें पहला कर्तव्य हिंसा का त्याग करते हुए अहिंसा के सिद्धांत को अपने जीवन में उतारना है। उन्होंने कहा कि “अहिंसा परमो धर्मः” केवल बोलने का वाक्य नहीं, बल्कि जीवन जीने की पद्धति है।

मनुष्य को अपने विचार, वचन और कर्म से किसी भी जीव को पीड़ा पहुंचाने से बचना चाहिए। जब व्यक्ति अपने भीतर करुणा, दया और संवेदनशीलता विकसित करता है, तभी वह अहिंसा के वास्तविक स्वरूप को समझ पाता है। अहिंसा का पालन केवल शारीरिक हिंसा से बचना नहीं, बल्कि कटु वचन और नकारात्मक विचारों से भी दूर रहना है।

साधार्मिक भक्ति से मजबूत होता है समाज

साध्वी डॉ. अमृतरसा श्रीजी ने श्रावक के दूसरे कर्तव्य साधार्मिक भक्ति के विषय में बताते हुए कहा कि समान धर्म का पालन करने वाले सभी साधार्मिक बंधुओं के प्रति सदैव सम्मान, विनय और सहयोग का भाव रखना चाहिए। जरूरत के समय साधार्मिक व्यक्ति की सहायता करना भी सच्ची धार्मिक सेवा है।

उन्होंने कहा कि साधार्मिक भक्ति में इतनी शक्ति होती है कि वह नास्तिक व्यक्ति के मन में भी आस्था उत्पन्न कर सकती है। समाज के प्रत्येक सदस्य को एक-दूसरे का सम्मान करते हुए सहयोग और सद्भाव की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इससे न केवल धर्म की प्रभावना होती है, बल्कि समाज में एकता एवं आपसी विश्वास भी मजबूत होता है।

मन में वैरभाव रखना क्षमापना नहीं

क्षमापना का महत्व बताते हुए साध्वीश्री ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के प्रति मन में वैरभाव नहीं रखना चाहिए। स्वयं से गलती होने पर बिना अहंकार के क्षमा मांग लेनी चाहिए और यदि किसी दूसरे व्यक्ति से भूल हो जाए तो उसे क्षमा प्रदान करनी चाहिए। यही सच्ची क्षमापना है।

उन्होंने कहा कि संसार के सभी जीवों के प्रति प्रेम, करुणा और मैत्री का भाव रखना चाहिए। मन में क्रोध, द्वेष और बदले की भावना रखने से आत्मा अशुद्ध होती है। पर्युषण महापर्व आत्मशुद्धि और आत्मचिंतन का अवसर प्रदान करता है। व्यक्ति को अपने मन से नकारात्मक विचारों को दूर करते हुए क्षमा का भाव विकसित करना चाहिए।

साध्वीश्री ने श्रद्धालुओं से कहा, “जीवन में अपनी आत्मा को साफ करने और सभी जीवों को माफ करने का कार्य करें। जब हम स्वयं अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं और दूसरों की गलतियों को क्षमा करते हैं, तभी हमारा मनुष्य जीवन सार्थक बनता है।”

लाभार्थी परिवारों ने लिया धार्मिक आयोजन का लाभ

tryजैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने बताया कि पर्युषण महापर्व के प्रथम दिन स्नात्र पूजा, आकर्षक अंगरचना और प्रभावना का आयोजन किया गया। स्नात्र पूजा, अंगरचना एवं प्रभावना का लाभ अजय कुमार, आशीष कुमार चौरड़िया परिवार ने प्राप्त किया।

प्रवचन प्रभावना तथा शासन की अधिष्ठायक देवी मां पद्मावती जी को प्रथम वेश चढ़ाने का लाभ सुरेशचंद, सचिन कुमार, दिशांक कुमार भंडारी परिवार द्वारा लिया गया। लाभार्थी परिवारों ने धार्मिक आयोजन में श्रद्धापूर्वक सहभागिता करते हुए पुण्य लाभ प्राप्त किया।

तपस्वियों का किया गया स्वागत और बहुमान

पर्युषण महापर्व के अवसर पर तप और आराधना करने वाले तपस्वियों का सम्मान भी किया गया। अखिल भारतीय राजेंद्र जैन महिला परिषद, शाखा महिदपुर रोड तथा पारसमल, निलेश कुमार, रितेश कुमार और अक्षत कुमार भंडारी परिवार की ओर से 52 सिद्धि तप तपस्वियों एवं दो मासक्षमण तपस्वियों का स्वागत और बहुमान किया गया।

तपस्वियों की कठिन साधना और धर्म के प्रति उनके समर्पण की समाजजनों ने सराहना की। उपस्थित श्रद्धालुओं ने तपस्वियों के प्रति अनुमोदना व्यक्त करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

समाजजनों ने प्राप्त किया धर्मलाभ

संपूर्ण आयोजन में सकल जैन श्रीसंघ के पदाधिकारियों, सदस्यों और बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया। क्षेत्रीय विधायक एवं जैन समाज गौरव दिनेश जैन बॉस भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और धर्मलाभ प्राप्त किया।

धर्मसभा के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। समाजजनों ने पर्युषण महापर्व के आगामी दिनों में भी नियमित रूप से धार्मिक कार्यक्रमों, प्रवचन, पूजा, तप, त्याग और आराधना में शामिल होने का संकल्प लिया।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp