—Advertisement—

इंदौर में 19 महिला कलाकारों को मिला साझा मंच, डॉ. भरत शर्मा ने बताया कला में निवेश का सही नजरिया

Author Picture
Published On: 6 September 2026
5d747de9 da70 4d24 b954 2ebf622c2a05

—Advertisement—

इंदौर में एम्पावर हर हार्ट 2.0 कला प्रदर्शनी में 19 महिला कलाकारों ने अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित कीं। डॉ. भरत शर्मा ने कला संरक्षण, संवर्धन और निवेश पर विचार रखे।

इंदौर में ‘एम्पावर हर हार्ट 2.0’, 19 महिला कलाकारों की कलाकृतियों ने खींचा ध्यान

कला की सराहना और कला में निवेश पर संगोष्ठी, डॉ. भरत शर्मा बोले- कलाकारों का विकास और संवर्धन भी हमारा सांस्कृतिक दायित्व

इंदौर। शहर की महिला कलाकारों को साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कलाकक्ष सभागार में इंडियन वुमन नेटवर्क (सीआईआई) द्वारा ‘एम्पावर हर हार्ट 2.0’ कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में अलग-अलग आयु और अनुभव की 19 महिला कलाकारों ने अपनी रचनात्मक कलाकृतियां प्रदर्शित कीं।

कार्यक्रम के दौरान ‘कला सराहना और कला निवेश’ विषय पर विशेष संगोष्ठी भी आयोजित की गई। चेयरमैन प्राची कसलीवाल दशोरे द्वारा आयोजित सत्र में भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय के सदस्य डॉ. भरत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कलाकार विदिता सिंह ने भी चर्चा में अपने विचार रखे।

कला को समझना निवेश का पहला कदम: डॉ. शर्मा

डॉ. भरत शर्मा ने कहा कि किसी कलाकृति को समझना केवल उसकी खूबसूरती तक सीमित नहीं है। कलाकार के विचार और कलाकृति के पीछे छिपी कहानी को समझना भी जरूरी है। कला में सफल निवेश के लिए उसकी समझ सबसे पहला कदम है। बिना कला और उसके बाजार को समझे किया गया निवेश जोखिमपूर्ण हो सकता है।

उन्होंने कलाकारों को अपनी कलाकृतियों की प्रमाणित उत्पत्ति और स्वामित्व से संबंधित लिखित प्रमाण सुरक्षित रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि केवल कला का संरक्षण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि कला और कलाकारों का विकास एवं संवर्धन करना भी हमारा सांस्कृतिक दायित्व है।

सत्र के दौरान कला को देखने, महसूस करने, उसकी कीमत निर्धारित करने और यूएई के निवेश प्रारूप के नजरिए पर भी चर्चा की गई। कलाकारों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। विदिता सिंह ने कला निवेश में निवेशकों को कला से जोड़ने और कलाकृतियों की सरल उपलब्धता पर अपने विचार रखे।

19 महिला कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित

प्रदर्शनी में विदिता सिंह, डॉ. रुचि पंकज अग्रवाल, मधु माथुर, संगीता गोयल, अनुश्री दुबे, इला वागले, हिमांशी डागरिया, लीना सचदेव, श्वेता मलिक, सपना पांडे, पूजा बेताल, शैफाली दुआ, नेहा अग्रवाल, सुरुचि जैन, सारा सिंह, नित्या बंसल, वर्षा कुकरेजा, नीना कुमरावत और तृप्ति बजाजतीया की कलाकृतियां शामिल की गईं।

कार्यक्रम में डॉ. भरत शर्मा का सम्मान प्राची कसलीवाल दशोरे और लक्ष्मी वर्मा द्वारा पौधा भेंट कर किया गया। इस अवसर पर उद्योगपति राजेश भार्गव, रेणु भार्गव, वीरेंद्र पुराणिक, बालेश मुदलियार और कलीम शेख सहित शहर के कई गणमान्य कलाप्रेमी उपस्थित रहे।

d38a13ce 4144 4718 a584 d154e020195c

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp