गुड्डू खान बने मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद के नगर अध्यक्ष, लोगों ने दी बधाई
सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका को मिला सम्मान, क्षेत्र में अमन-भाईचारा और एकता को मजबूत करने की जताई उम्मीद
सिलवानी संवाददाता – वैभव जैन मस्ताना
सिलवानी। मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद द्वारा सिलवानी क्षेत्र के युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू खान (बड़े गुड्डू मियां) को परिषद का नगर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
गुड्डू खान लंबे समय से सिलवानी क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। नगर में आयोजित होने वाले विभिन्न सामाजिक एवं सर्वधर्म कार्यक्रमों में वे सहयोग करते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव, अमन और भाईचारे को बढ़ावा देने के प्रयासों में आगे रहते हैं।
मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद के नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि गुड्डू खान आगे भी सिलवानी क्षेत्र में सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे। साथ ही सभी धर्मों एवं समुदायों के त्योहारों और सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहयोग करते रहेंगे।
उनकी नियुक्ति पर क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय पटेल, नगर अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा, वरिष्ठ अधिवक्ता लुकमान शमीम, कई शरीफ खान, मुन्नी खान, मोहम्मद इलियास, अमन खान, इमरान खान और शाहिद सहित अनेक लोगों एवं संस्थाओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।
शुभचिंतकों ने कहा कि गुड्डू खान को मिली नई जिम्मेदारी से सामाजिक गतिविधियों को और गति मिलेगी। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके प्रयासों से सिलवानी में सभी वर्गों के बीच आपसी प्रेम, एकता और सद्भाव की भावना निरंतर मजबूत होगी तथा सभी समुदाय एक-दूसरे के त्योहारों और आयोजनों में मिल-जुलकर सहभागिता करते रहेंगे।
