दिगंबर पार्श्वनाथ स्वर्ण महिला मंडल ग्वालियर की ओर हरियाली तीज किया आयोजित।
*हरियाली तीज में महिलाएं सज-धजकर पहुंचीं, किया रैंप वॉक और डांस, खेले गेम्स जीते पुरुस्कार।*
सावन, स्वतंत्र दिवस ओर रक्षा बंधन के गानों पर महिलाओं ने किया नृत्य।
Gwalior -: सावन के महीने में हरियाली तीज का उत्साह देखने को मिला। दिगंबर पार्श्वनाथ स्वर्ण महिला मंडल ग्वालियर की ओर से आज खास तीज उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाएं रैंड ओर हरे कलर की साड़ियों में सज-धजकर पहुंचीं और रैंप वॉक, गेम्स, म्यूजिक और डांस के बीच जमकर मस्ती की। वही 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन के साथ मित्रता दिवस पर भी अपनी प्रस्तुतियां दी गई।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि कार्यक्रम में सावन और तीज की थीम पर खास सजावट की गई थी। पारंपरिक साड़ी, लहंगा और आकर्षक ज्वेलरी में सजी महिलाएं उत्सव में शामिल हुईं। उन्होंने सहेलियों के साथ फोटो खिंचवाईं और एक-दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां साझा की। वही अध्यक्ष मोनिका सेठी, सचिव अर्पिता अजमेरा ओर कोषाध्यक्ष मोनिका पाटनी ने पूर्व अध्यक्ष माधवी शाह, मंजू पाटनी, नमिता पाटनी, रेनू पाटनी आदि का सम्मान किया। स्वागत उद्बोधन मोनिका सेठी ने दिए। संचालन मोनिका सेठी ओर आभार सचिव अर्पिता अजमेरा ने किया।

सावन, स्वतंत्र दिवस ओर रक्षा बंधन के गानों पर महिलाओं ने किया नृत्य
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि हरियाली तीज उत्सव की शुरुआत मंगलाचरण के साथ हुई। अनुपमा कटारिया ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद महिलाओं ने सावन, रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस की थीम पर आधारित गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग जमा दिया।
सावन के पारंपरिक गीतों के साथ महिलाओं ने देशभक्ति और भाई-बहन के प्रेम से जुड़े गीतों पर भी उत्साहपूर्वक नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। सावन की फुहार, हरियाली और त्योहारों की भावनाओं को नृत्य के माध्यम से खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया।
सामूहिक नृत्य में संयोजिका रेखा कासलीवाल के साथ अनीता भौंच, एकता भौंच, रेणु भौंच, एकता गोलू जैन, नीलम अजमेरा, रोमा सेठी, रेणु कासलीवाल, मालती पाटनी, अनुपमा कटारिया और रितु कासलीवाल ने सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ प्रस्तुतियां दीं।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में सावन के पारंपरिक उत्सव के साथ रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस की भावनाओं को भी जोड़ा गया। महिलाओं की सामूहिक प्रस्तुतियों के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में धार्मिक एवं सांस्कृतिक रंग के साथ राष्ट्रीय पर्व की भावना भी देखने को मिली।

पारंपरिक परिधानों में किया रैंप वॉक, खेले गेम्स, जीते पुरुस्कार
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि हरियाली तीज उत्सव का मुख्य आकर्षण महिलाओं का रैंप वॉक रहा। कार्यक्रम में महिलाएं आकर्षक पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं और पूरे उत्साह के साथ रैंप पर अपनी प्रस्तुति दी। अलग-अलग अंदाज और पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने रैंप वॉक कर आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों के दौरान पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
रैंप वॉक के बाद विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलों के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ प्रतिभागियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल भी बना रहा।
हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में रक्षा बंधन की थाली सजाकर लाने की प्रतियोगिता भी रखी गई। इसमें प्रीति पंड्या और पूजा छाबड़ा विजेता रहीं। वहीं अंब्रेला गेम में प्रिंकी पाटनी और मीनाक्षी जैन ने बाजी मारी। विजेता प्रतिभागियों को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक साथ लाकर त्योहार की खुशियां साझा करना और पारंपरिक संस्कृति से जुड़ाव को मजबूत करना था। रैंप वॉक, गेम्स और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के चलते हरियाली तीज उत्सव यादगार बन गया।

