—Advertisement—

बड़ा खुलासा: धार में पत्रकार को जान से मारने की धमकी, अवैध स्पा संचालक पर गंभीर आरोप

Author Picture
Published On: 3 August 2026
WhatsApp Image 2026 08 03 at 8.14.10 PM

—Advertisement—

बड़ा खुलासा: पत्रकार को जान से मारने की धमकी! अवैध स्पा संचालक पर गंभीर आरोप, धार में मचा हड़कंप

रिपोर्ट: नरेंद्र सिरवी
लोकेशन: धार

पत्रकार को जान से मारने की धमकी: अवैध स्पा संचालक पर गंभीर आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

धार। पत्रकार को जान से मारने की धमकी धार का मामला सामने आने के बाद शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। युवा पत्रकार मनीष जैन ने आरोप लगाया है कि अवैध स्पा पार्लरों के खिलाफ शिकायत करने के बाद उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक (एसपी) और नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।

अवैध स्पा पार्लरों की शिकायत

जानकारी के अनुसार, युवा पत्रकार मनीष जैन ने कुछ समय पहले सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर शहर में संचालित स्पा पार्लरों के भौतिक सत्यापन की मांग की थी। उनका कहना है कि शिकायत दर्ज होने के लगभग एक माह बाद भी नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जनसुनवाई में पहुंचा मामला

प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने से आहत होकर पत्रकार मनीष जैन ने 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) को जिला स्तरीय जनसुनवाई में अधिकारियों के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत के निराकरण की मांग की।

पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी

पत्रकार मनीष जैन का आरोप है कि जनसुनवाई के बाद सुनील मेवाती, निवासी गांधी कॉलोनी, धार ने उन्हें फोन कर धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। पत्रकार का दावा है कि यह धमकी उनकी शिकायत के कारण दी गई।

एसपी और सीएसपी को शिकायत

धमकी मिलने के बाद पत्रकार मनीष जैन ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) धार तथा नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) धार को लिखित आवेदन सौंपकर सुनील मेवाती के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।


सोशल मीडिया पर कही यह बात

पत्रकार मनीष जैन ने सोशल मीडिया और मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि यदि उनके या उनके परिवार—माता-पिता, पत्नी अथवा बच्चों—के साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए नगर पालिका धार के सीएमओ तथा सुनील मेवाती जिम्मेदार होंगे।

पुलिस कार्रवाई की मांग

पत्रकार ने प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर संबंधित पक्ष की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा शिकायत प्राप्त होने के बाद जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

नोट: यह समाचार शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध शिकायत के आधार पर प्रकाशित किया गया है। संबंधित पक्ष का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp