—Advertisement—

इंदौर में जैन संतों के प्रति समान श्रद्धा का आह्वान, राजेश जैन दद्दू ने बताया यही सच्ची धार्मिक भावना

Author Picture
Published On: 3 August 2026
जैन

—Advertisement—

*सभी जैन संतों के प्रति समान श्रद्धा ही हमारी पहचान*

राजेश जैन दद्दू

*इंदौर।* वर्तमान में इंदौर की पावन धरा पर अनेक पूज्य आचार्य ,निर्यापक उपाध्याय, मुनि जैन संतों का सान्निध्य प्राप्त हो रहा है। यह सर सेठ हुकुमचंद की धर्म नगरी इंदौर नगर का परमसौभाग्य है कि एक साथ इतने तपस्वी, त्यागी और ज्ञान के सागर संत हमें धर्म का मार्ग दिखा रहे हैं सिखा रहे हैं।

राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि ऐसे पुण्य अवसर पर यह अत्यंत आवश्यक है कि हम अपनी श्रद्धा भक्ति को किसी बाहरी मापदंड से न तौलें। और किसी संत की महिमा का आकलन कलश स्थापना की बोली, कलशों की संख्या, या आर्थिक योगदान से करना जैन संस्कृति आगम के मूल सिद्धांतों के विपरीत है।

WhatsApp Image 2026 08 02 at 11.07.15 PM

राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के राकेश गोहिल,मंयक जैन ने कहा कि जैन परंपरा में प्रत्येक संत त्याग, तप, संयम और ज्ञान की साक्षात प्रतिमूर्ति हैं। वर्ण, वेश और आचार में भिन्नता होते हुए भी सभी संत मोक्ष मार्ग के पथ प्रदर्शक हैं। प्रत्येक संत अपने कठोर तप, मौन साधना और आत्म-अनुशासन से पूजनीय हैं। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम धन या आयोजन को श्रेष्ठता का आधार न बनाएं। जिस श्रद्धालु को जिस संत के सान्निध्य में धर्म, शांति और आत्मकल्याण का प्रकाश मिले, वह वहीं नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त कर नमोस्तु शासन को जयवंत करें यही सच्ची धार्मिक भावना है।

आओ हम सब प्रतीज्ञा लें कि हम सभी मिलकर मन, वचन और कर्म से प्रत्येक संत के प्रति समान श्रद्धा, विनय और आदर का भाव रखेंगे।यही हमारी जैन संस्कृति की सच्ची पहचान है और यही हमारी सच्ची साधना भी।इंदौर की वशुंधरा आज अनेक पूज्य संतों से आलोकित है।
किसी संत को बड़ा-छोटा मानने का आधार न धन है, न आयोजन। नमोस्तु शासन जयवंत हो।

WhatsApp Image 2026 08 02 at 11.07.15 PM 1

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp