दैनिक स्वराज वाणी खबर का असर..ग्राम पंचायत सेमलिया को मिली राहत, दलसिंह मेड़ा को अतिरिक्त प्रभार के साथ सचिव नियुक्त
*एक माह से सचिव विहीन पंचायत में वैकल्पिक व्यवस्था लागू, छात्रों व ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत*
झकनावदा | मनीष कुमट
मो. 9752354207
पेटलावद जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सेमलिया में पिछले लगभग एक माह से सचिव का पद रिक्त होने के कारण पंचायत के प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। विशेष रूप से जाति, मूल निवासी, आय एवं पंचायत प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज समय पर नहीं बनने से छात्र-छात्रियों और ग्रामीणों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अब प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए दलसिंह मेड़ा को अतिरिक्त प्रभार के साथ ग्राम पंचायत सेमलिया का सचिव नियुक्त कर दिया है।
जानकारी के अनुसार पूर्व सचिव नारायण सोलंकी के स्थानांतरण के बाद नए सचिव द्वारा पदभार ग्रहण नहीं किए जाने से पंचायत में प्रशासनिक कार्य ठप जैसे हो गए थे। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने कई बार जनपद पंचायत प्रशासन से सचिव की व्यवस्था करने की मांग की थी।
छात्र-छात्राओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही थी ।
वर्तमान में स्कूल एवं कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के लिए जाति, आय, मूल निवासी एवं पंचायत प्रमाण पत्र अनिवार्य हैं। सचिव नहीं होने के कारण सैकड़ों विद्यार्थियों को पंचायत के चक्कर लगाने पड़ रहे थे, जिससे उनका भविष्य भी प्रभावित होने लगा था।

प्रशासन ने की त्वरित व्यवस्था
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जनपद पंचायत प्रशासन ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था लागू करते हुए दलसिंह मेड़ा को अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। उनके पदभार संभालने से अब पंचायत के लंबित कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है तथा प्रमाण पत्रों सहित अन्य प्रशासनिक सेवाएं पुनः सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगी।
ग्रामीणों ने जताया संतोष
ग्रामवासियों ने प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से पंचायत सचिव नहीं होने के कारण आमजन परेशान थे। अब अतिरिक्त प्रभार मिलने से विद्यार्थियों, किसानों और ग्रामीणों को राहत मिलेगी तथा पंचायत के विकास एवं प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी। पंचायत प्रमाण पत्र
छात्रवृत्ति संबंधी दस्तावेज
विभिन्न शासकीय योजनाओं के आवेदन,पंचायत के दैनिक प्रशासनिक कार्य,ग्रामीणों ने सीईओ गौरव जैन से मांग की है कि अतिरिक्त प्रभार की व्यवस्था के साथ-साथ ग्राम पंचायत सेमलिया में शीघ्र स्थायी सचिव की भी नियुक्ति की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।
