—Advertisement—

गंधवानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 माह से फरार 2000 रुपये के इनामी आरोपी लोकेश को किया गिरफ्तार

Author Picture
Published On: 22 July 2026
गंधवानी

—Advertisement—

 नरेंद्र सिरवी की  रिपोर्ट

गंधवानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 माह से फरार 2000 रुपये के इनामी आरोपी लोकेश को किया गिरफ्तार

गंधवानी। धार जिले की गंधवानी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 माह से फरार चल रहे 2000 रुपये के इनामी आरोपी लोकेश मंडलोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को लंबित अपराधों के निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक धार द्वारा जिले में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी मनावर श्री ब्रजेश कुमार मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंधवानी निरीक्षक प्रदीप खन्ना को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

शराब की 82 पेटियां जब्त होने के बाद फरार था आरोपी

पुलिस के अनुसार 29 सितंबर 2025 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम वलनेरा निवासी आरोपी लोकेश पिता देवसिंह मंडलोई के घर पर दबिश दी गई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से शराब की 82 पेटियां बरामद की थीं।

इस मामले में आरोपी के विरुद्ध थाना गंधवानी में अपराध क्रमांक 276/25 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी लोकेश फरार चल रहा था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

विवेचना के दौरान पुलिस ने पूर्व में एक अन्य आरोपी दितु मंडलोई को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी लोकेश की तलाश जारी थी।

मुखबिर की सूचना पर खड़की फाटा से गिरफ्तारी

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक धार द्वारा 2000 रुपये के इनाम की घोषणा भी की गई थी।

इसी दौरान 21 जुलाई 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लोकेश मंडलोई उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम वलनेरा को गंधवानी के खड़की फाटा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गंधवानी निरीक्षक प्रदीप खन्ना, उप निरीक्षक नीरज कोचले, प्रधान आरक्षक मालसिंह भाबर, आरक्षक विक्रम, माधु, हतरसिंह, सियाराम, रविन्द्र डावर, वीरेंद्र, दिलीप एवं प्रेम सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में फरार आरोपियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

स्वराज वाणी | गंधवानी
रिपोर्ट : नरेंद्र सिरवी

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp