—Advertisement—

Jhabua News मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: 191 श्रद्धालुओं को हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए रवाना, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिखाई हरी झंडी

Author Picture
Published On: 26 June 2026
WhatsApp Image 2026 06 26 at 2.00.00 AM 3

—Advertisement—

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत Jhabua जिले के 191 तीर्थयात्री भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए रवाना हुए। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने मेघनगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। पढ़ें पूरी खबर।

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: 191 श्रद्धालुओं को हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए रवाना, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिखाई हरी झंडी

रिपोर्ट: मनीष कुमट, झकनावदा | स्वराज वाणी

Jhabua। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत दिनांक 26 जून 2026 से 29 जून 2026 तक आयोजित होने वाली हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा के लिए झाबुआ जिले के तीर्थयात्रियों को शुक्रवार को मेघनगर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा रवाना किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने विशेष भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए रवाना किया।

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत इस यात्रा में झाबुआ जिले से लगभग 191 तीर्थयात्री, 4 अनुरक्षक तथा 5 सुरक्षाकर्मी शामिल हुए हैं। यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु हरिद्वार एवं ऋषिकेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे।

WhatsApp Image 2026 06 26 at 2.00.00 AM 2

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत हरिद्वार-ऋषिकेश यात्रा

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत आयोजित इस विशेष यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराना है। शुक्रवार को मेघनगर रेलवे स्टेशन पर श्रद्धा, उत्साह एवं धार्मिक वातावरण के बीच भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी तीर्थयात्रियों का स्वागत कर उन्हें शुभ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Image 2026 06 26 at 2.00.00 AM 1

मंत्री निर्मला भूरिया ने किया संबोधित

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग की भावनाओं और आस्था का सम्मान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना प्रदेश सरकार की संवेदनशील सोच का परिणाम है, जिसके माध्यम से प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि अनेक ऐसे वरिष्ठजन हैं जिनकी वर्षों से तीर्थ यात्रा करने की इच्छा होती है, लेकिन विभिन्न कारणों से वे यात्रा नहीं कर पाते। ऐसे सभी श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक एवं सुरक्षित वातावरण में तीर्थ दर्शन कराने का कार्य प्रदेश सरकार कर रही है।उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल तीर्थ यात्रा कराना नहीं, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों की आस्था, सम्मान एवं भावनाओं को संबल प्रदान करना भी है।

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में सभी सुविधाएं उपलब्ध

मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत यात्रियों के लिए आवागमन, भोजन, आवास, सुरक्षा तथा स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाती हैं, जिससे श्रद्धालु पूर्ण श्रद्धा और सुविधा के साथ अपनी यात्रा संपन्न कर सकें।उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा पूर्ण कर पुनः अपने घर लौटें तथा अपने अनुभवों से समाज को भी प्रेरित करें।

WhatsApp Image 2026 06 26 at 2.00.00 AM

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने यात्रियों से किया विशेष आग्रह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने कहा कि आज आप सभी मेघनगर से हरिद्वार एवं ऋषिकेश की पवित्र यात्रा पर प्रस्थान कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि आप सभी वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन में परिवार, समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आपकी सेवाओं और अनुभवों के सम्मान स्वरूप मध्यप्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के माध्यम से आपको तीर्थ दर्शन का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

कलेक्टर ने सभी यात्रियों का अभिनंदन करते हुए आग्रह किया कि वे यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा जिस उत्साह और प्रसन्नता के साथ यात्रा पर जा रहे हैं, उसी प्रसन्नता एवं स्वस्थता के साथ वापस लौटें।

तीर्थयात्रियों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान जिले के समस्त तीर्थयात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्हें प्रतीकात्मक यात्रा टिकट भी प्रदान किए गए।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।

WhatsApp Image 2026 06 26 at 1.59.59 AM

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

कार्यक्रम के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं तीर्थयात्रियों का आभार व्यक्त किया।इसके पश्चात महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं अन्य अतिथियों द्वारा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया।

कार्यक्रम में रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मेघनगर सुश्री अवनधती प्रधान, जनप्रतिनिधिगण तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp