—Advertisement—

लायंस क्लब और इंद्र फाउंडेशन ने नागदा में आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों को पिलाई कृमिनाशक दवाई

Author Picture
Published On: 23 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 23 at 5.21.53 AM

—Advertisement—

लायंस क्लब और इंद्र फाउंडेशन ने आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों को पिलाई कृमिनाशक दवाई

नागदा।
राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत “सशक्त नारी, सशक्त परिवार” थीम पर लायंस क्लब नागदा और इंद्र फाउंडेशन नागदा ने महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना नागदा के सहयोग से वार्ड क्रमांक 26, इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम के दौरान 31 बच्चों को कृमिनाशक दवाई पिलाई गई। इस अवसर पर लायंस क्लब नागदा के सचिव सुनील त्रिवेदी ने महिला पालकों को जानकारी दी कि कृमि संक्रमण के कई लक्षण होते हैं—जैसे कमजोरी, भूख न लगना, खून की कमी, कुपोषण, जी मचलाना, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और थकान। उन्होंने बताया कि यदि ऐसे लक्षण बच्चों में दिखाई दें तो तुरंत स्वास्थ्य परीक्षण करवाना जरूरी है, क्योंकि कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित करता है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी नीता सुयल ने भी माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य व स्वच्छ परिवेश को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
इंद्र फाउंडेशन की अध्यक्ष रेखा इंद्र ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि संस्था आगे भी कुपोषित बच्चों की मदद के लिए तत्पर रहेगी।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सहायिका मिथिलेश तिवारी, स्वप्निल इंद्र, लायन आर.के. यादव, लायन राजेश इंद्र सहित वार्ड की महिला पालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

नागदा से राजेश इंद्र की रिपोर्ट

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp