—Advertisement—

Gwalior में श्री वायुपूज्य पंचायती दिगंबर जैन मंदिर में तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन

Author Picture
Published On: 28 November 2026
Gwalior

—Advertisement—

Gwalior में श्री वायुपूज्य पंचायती दिगंबर जैन मंदिर में तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन

इंद्र-इंद्राणियों ने याग मंडल विधान में समर्पित किए महाअर्घ्य, अष्ट कुमारियों ने मंत्रोच्चार के साथ किया तीनों वेदियों का शुद्धिकरण

Gwalior । किलागेट हलवाट खाना स्थित श्री वायुपूज्य पंचायती दिगंबर जैन मंदिर में मंदिर की वेदियों के जीर्णोद्धार के उपरांत नवीन जिनबिंब वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति, महिला मंडल एवं सकल जैन समाज के संयुक्त तत्वावधान में 27 से 29 नवंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के दूसरे दिन शनिवार को याग मंडल विधान, पूजा-अर्चना और वेदी शुद्धिकरण के धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

इस अवसर पर इंद्र-इंद्राणियों ने भक्ति भाव से नाचते-गाते हुए भगवान के समक्ष महाअर्घ्य समर्पित किए। वहीं अष्ट कुमारियों ने मंत्रोच्चार के बीच नवीन वेदियों का विधिवत शुद्धिकरण किया। समाजजनों की उपस्थिति में विधान के दौरान श्रीजी को विराजमान किया गया।

अभिषेक और शांतिधारा के साथ हुआ धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत समय निकेतन परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई। पंडित महेश चंद्र जैन एवं अंकुर शास्त्री के मंत्रोच्चार के बीच इंद्र देव जैन और इंद्र नवीन जैन ने श्रीजी का कलशों से अभिषेक एवं शांतिधारा की।

इसके बाद विधानाचार्य पंडित मनीष शास्त्री इंदौर एवं पंडित रवानुभव शास्त्री गुना के निर्देशन में याग मंडल विधान आयोजित किया गया। याग मंडल की स्थापना इंद्र देव जैन एवं इंद्र नवीन जैन ने की। विधान के दौरान वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के बीच इंद्र-इंद्राणियों ने भक्ति और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना करते हुए श्रीजी के समक्ष महाअर्घ्य समर्पित किए।

whatsapp image 2026 11 28 at 4.02.20 am

तीनों वेदियों का विधि-विधान से किया शुद्धिकरण

महोत्सव के अंतर्गत मंदिर की तीनों नवीन वेदियों का शुद्धिकरण विशेष धार्मिक विधि से कराया गया। पंडित अंकुर शास्त्री एवं रितेश शास्त्री ने शुद्धिकरण की प्रक्रिया संपन्न कराई। प्रथम कलश से जल द्वारा वेदी शुद्धि का कार्य सतीशचंद्र एवं अर्चना जैन ने किया।

इसके बाद अष्ट कुमारियों और इंद्र-इंद्राणियों ने संयुक्त रूप से तीनों वेदियों का शुद्धिकरण किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में हल्दी जल, केशर जल, पवित्र जल, सुगंधित द्रव्य, पंचरत्न एवं सर्वऔषधि सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों का उपयोग किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से वेदियों की शुद्धि की गई।

नवीन वेदियों में विराजमान होंगे श्री जिनेंद्र भगवान

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन 29 नवंबर को प्रातः 6 से 6:30 बजे तक मंगल प्रभात गीत एवं शांति जाप होंगे। इसके बाद सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रातः 9:15 बजे नवीन भव्य तीनों वेदियों में श्री जिनेंद्र भगवान को विधि-विधान के साथ विराजमान कराया जाएगा।

समाज के गणमान्यजन रहे उपस्थित

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीशचंद्र जैन ठेकेदार, मंत्री नेमीचंद्र जैन, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन, राजेंद्र जैन, हरीश जैन, संजीव जैन सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, महिला मंडल के सदस्य और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। तीन दिवसीय आयोजन के माध्यम से जैन समाज में धार्मिक उत्साह और भक्ति का वातावरण बना हुआ है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp