—Advertisement—

    , , ,

    इंदौर में आज भव्य तिरंगा यात्रा: सीएम की अगुवाई में गूंजेगा ‘हर घर तिरंगा’ और स्वच्छता का संदेश

    Author Picture
    Published On: 13 August 2025
    cm mohan yadav joins tiranga yatra

    —Advertisement—

    इंदौर में आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘हर घर स्वच्छता’ का गूंजेगा संदेश

    इंदौर में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत 13 अगस्त (बुधवार) को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा दोपहर बाद शहर के ऐतिहासिक राजबाड़ा से प्रारंभ होकर गांधी हॉल तक जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री, सांसद, महापौर, विधायक और अनेक जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का इंदौर आगमन दोपहर लगभग 3:30 बजे तय है।

    यात्रा के भव्य आयोजन के लिए राजबाड़ा के सामने मुख्य मंच स्थापित किया गया है। वहीं, पूरे यात्रा मार्ग पर 40 से अधिक स्वागत मंच बनाए गए हैं, जहाँ विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा यात्रियों का स्वागत किया जाएगा।

    cm5

    यात्रा का स्वरूप और विशेषताएं
    भाजपा इंदौर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के अनुसार, यात्रा की शुरुआत ऐतिहासिक अंदाज़ में होगी। सबसे आगे घोड़ों पर महापुरुषों की वेशभूषा में सजे युवा होंगे, जो देशभक्ति का संदेश देंगे। उनके पीछे सुसज्जित बग्घियों में साधु-संत विराजमान रहेंगे। इस यात्रा का नेतृत्व सिख समाज के सदस्य करेंगे। उनके बाद क्रमशः जैन समाज, बोहरा समाज, मुस्लिम समाज और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

    यात्रा में स्काउट्स, एनसीसी कैडेट्स, राजकमल का ब्रास बैंड, पुलिस बैंड, डीजे वाहन और ढोल दल भी शामिल रहेंगे। बोहरा समाज और जैन समाजजन अपने-अपने बैंड के साथ यात्रा की शोभा बढ़ाएंगे। इस भव्य आयोजन में विभिन्न समुदायों की एकजुट भागीदारी सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रप्रेम का अनूठा उदाहरण पेश करेगी।

    मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं का विशेष रथ
    तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण विशेष रूप से सजाया गया अलंकृत रथ होगा, जिस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवार रहेंगे। उनके साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया और मधु वर्मा भी रहेंगे।

    इस यात्रा के माध्यम से न केवल स्वतंत्रता दिवस का देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल बनेगा, बल्कि शहरवासियों को स्वच्छता के महत्व का भी संदेश दिया जाएगा।

    Related News
    Breaking News हमेशा आपके पास

    SwarajVani App Install करें

    Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

    Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
    SwarajVani को iPhone पर install करें:
    📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
    Home
    Web Stories
    Instagram
    WhatsApp