Sammed Shikharji – Swaraj Vani

Jharkhand : सम्मेद शिखरजी की पवित्रता, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर राज्यपाल से मिला जैन महासभा का प्रतिनिधिमंडल
Jharkhand :  सम्मेद शिखरजी की पवित्रता, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर राज्यपाल से मिला जैन महासभा का प्रतिनिधिमंडल

भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को सौंपा ज्ञापन; तीर्थ क्षेत्र में सुरक्षा, निगरानी और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

रांची। Jharkhand के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से 2 नवंबर 2026 को श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन, रांची में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने गिरिडीह जिले में स्थित जैन धर्म के सर्वोच्च तीर्थ श्री सम्मेद शिखरजी की धार्मिक पवित्रता, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने उल्लेख किया कि श्री सम्मेद शिखरजी जैन धर्म का अत्यंत पवित्र और सर्वोच्च तीर्थस्थल है। जैन मान्यता के अनुसार, 24 तीर्थंकरों में से 20 तीर्थंकरों सहित अनेक सिद्धात्माओं ने इसी पावन पर्वतराज पर मोक्ष प्राप्त किया था। करोड़ों जैन श्रद्धालुओं की आस्था और आध्यात्मिक विरासत से जुड़े इस तीर्थ का धार्मिक एवं प्राकृतिक स्वरूप सुरक्षित रखना आवश्यक है।

तीर्थ क्षेत्र की धार्मिक गरिमा और प्राकृतिक स्वरूप सुरक्षित रखने की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में तीर्थराज की धार्मिक गरिमा और प्राकृतिक स्वरूप की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया। साथ ही पर्वतराज और तीर्थ क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने, प्रवेश मार्गों पर जांच एवं निगरानी सुनिश्चित करने तथा तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध करने की मांग रखी।

महासभा ने तीर्थ क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सहायता और आवागमन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मेद शिखरजी की वंदना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा और सुरक्षा के लिए समुचित व्यवस्थाएं होना जरूरी है।

राज्य सरकार और प्रशासन को निर्देश देने का किया आग्रह

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से इस संवेदनशील विषय पर राज्य सरकार और संबंधित प्रशासन को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया। महासभा का उद्देश्य है कि तीर्थराज की पवित्रता, धार्मिक पहचान और पर्यावरण सुरक्षित रहे तथा श्रद्धालु निर्भीक होकर पूर्ण श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ तीर्थ वंदना कर सकें।

प्रतिनिधिमंडल में ये पदाधिकारी रहे शामिल

राज्यपाल से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा, दिल्ली के अध्यक्ष गजराज गंगवाल और संयुक्त महामंत्री संजय पाटनी शामिल रहे। इनके अलावा दिगंबर जैन पंचायत, रांची के अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल, मंत्री जितेंद्र छाबड़ा, पूर्व अध्यक्ष पूरणमल सेठी, नरेंद्र गंगवाल और उमेदमलजी काला भी उपस्थित रहे।

इस मुलाकात और ज्ञापन संबंधी जानकारी रांची मीडिया के संदीप जैन को संकलनकर्ता एवं कोडरमा मीडिया प्रभारी राजकुमार जैन अजमेरा ने दी।

जैन महासभा ने उम्मीद जताई कि राज्यपाल के हस्तक्षेप से सम्मेद शिखरजी की धार्मिक पवित्रता, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के विषय में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इंदौर उत्तम शौच धर्म: शुद्ध को अशुद्ध न करना ही सच्ची साधना – मुनिपुंगव सुधासागर जी
इंदौर के दलाल बाग में दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने उत्तम शौच धर्म का महत्व समझाया। उन्होंने तीर्थ, परिवार, समाज, संस्कृति और आचरण की पवित्रता बनाए रखने का संदेश दिया।

शुद्ध को अशुद्ध न करना ही उत्तम शौच धर्म की सच्ची साधना: मुनिपुंगव सुधासागर जी

दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म पर प्रवचन, कहा—बाहरी स्वच्छता के साथ मन, वचन, शरीर और आचरण की शुद्धता भी जरूरी

इंदौर। दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन शनिवार को दलाल बाग स्थित विद्या सुधा देशना मंडप में आयोजित 10 दिवसीय श्रावक संस्कार शिविर में निर्यापक मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने उत्तम शौच धर्म की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि शौच धर्म केवल बाहरी स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि मन, वचन, शरीर और आचरण की शुद्धता भी इसका महत्वपूर्ण अंग है।

धर्म समाज प्रचारक एवं मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराज ने शिविरार्थियों और समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं अशुद्ध रह जाना उतना बड़ा पाप नहीं है, जितना अपने कारण किसी शुद्ध को अशुद्ध कर देना। उन्होंने कहा कि जीवन में निमित्त का बहुत प्रभाव होता है। स्वयं गलत करना कमजोरी हो सकती है, लेकिन किसी दूसरे व्यक्ति को गलत मार्ग पर ले जाना गंभीर कर्मबंध का कारण बन सकता है।

तीर्थों की पवित्रता बनाए रखना प्रत्येक श्रद्धालु की जिम्मेदारी

मुनिश्री ने सम्मेद शिखरजी और गिरनार जैसे सिद्ध क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए श्रद्धालुओं को तीर्थ क्षेत्रों की स्वच्छता एवं मर्यादा बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वंदना करें या न करें, लेकिन तीर्थ को अपने कारण अपवित्र नहीं होने दें।

उन्होंने कहा कि पवित्र पर्वत और तीर्थ क्षेत्र में थूकना, कचरा फैलाना या गंदगी करना उसकी मर्यादा को प्रभावित करता है। यदि किसी व्यक्ति की शारीरिक क्षमता वंदना करने की नहीं है तो वह नीचे से ही श्रद्धापूर्वक नमस्कार कर सकता है, लेकिन वंदना के नाम पर तीर्थ की पवित्रता भंग नहीं करनी चाहिए।

ऐसा आचरण हो कि धर्म और समाज की प्रतिष्ठा बढ़े

मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराज ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कोई भी कार्य करने से पहले यह विचार करना चाहिए कि उसके आचरण से देश, संस्कृति, धर्म और समाज की प्रतिष्ठा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव तो नहीं पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि संयम, शाकाहार, अहिंसा और मर्यादा भारतीय एवं जैन संस्कृति की महत्वपूर्ण पहचान हैं। प्रत्येक जैन को यह विचार करना चाहिए कि उसके आचरण के कारण पूरे समाज की छवि प्रभावित न हो। व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि लोग कहें कि जैन धर्म के संस्कार आज भी जीवित हैं।

परिवार में भी जरूरी है शौच धर्म

परिवार के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पिता का आचरण ऐसा होना चाहिए कि संतान को कभी शर्मिंदा न होना पड़े और संतान को भी ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जिससे माता-पिता का सिर झुके। बच्चे केवल उपदेश से नहीं, बल्कि अपने बड़ों के आचरण से अधिक सीखते हैं।

उन्होंने शिविरार्थियों से कहा कि केवल शिविर में शामिल होना पर्याप्त नहीं है। यहां प्राप्त संस्कारों और शिक्षाओं को दैनिक जीवन में उतारना ही शिविर की वास्तविक सार्थकता है। शिविरार्थियों का व्यवहार और अनुशासन ऐसा होना चाहिए कि उनकी अलग पहचान दिखाई दे।

आंख, कान, वाणी और मन की पवित्रता पर दिया जोर

मुनिश्री ने इंद्रियों के शौच धर्म को सरल शब्दों में समझाते हुए कहा कि आंखों का शौच बुरी दृष्टि से बचना, कानों का शौच निंदा और अश्लीलता से दूर रहना तथा मुख का शौच नशा, गुटखा और अपशब्दों से बचना है।

उन्होंने सात्विक खान-पान अपनाने के साथ मन में ईर्ष्या और द्वेष तथा वाणी में कटुता से बचने की सीख दी। उन्होंने शिविरार्थियों से कहा कि गुरु वाणी सुनने के बाद व्यक्ति की दृष्टि, श्रवण और आचरण में भी उसका प्रभाव दिखाई देना चाहिए।

धर्म को स्वार्थ का साधन न बनाने की सीख

मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराज ने कहा कि अपने गलत कार्यों की सफलता के लिए भगवान, गुरु अथवा धर्म का नाम लेना उचित नहीं है। धर्म का उपयोग व्यक्तिगत स्वार्थ की पूर्ति के साधन के रूप में नहीं होना चाहिए।

प्रवचन के अंत में उन्होंने शिविरार्थियों को स्वयं शुद्ध रहने और अपने कारण किसी तीर्थ, धर्म, परिवार, समाज अथवा संस्कृति की पवित्रता प्रभावित नहीं होने देने का संकल्प दिलाया।

धर्मसभा में बड़ी संख्या में शिविरार्थियों और समाजजनों ने सहभागिता की। इस अवसर पर सपना-मनीष गोधा, आनंद-नवीन गोधा, हर्ष जैन, आलोक, आकाश कोल, हुक्म काका, अक्षय कासलीवाल, संजय पाटोदी, डॉ. जैनेन्द्र जैन, वीरेन्द्र जैन, विपुल बाझलं, अरविंद, अखिलेश सोधीया, नरेंद्र, राकेश नायक, विजय धुर्रा, मुक्ता जैन और रानी डोसी सहित समाजजन उपस्थित रहे।

प्रेषक: राजेश जैन दद्दू, मीडिया प्रभारी

सम्मेद शिखरजी तीर्थ पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हो : राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ की मांग
*सम्मेद शिखरजी तीर्थ पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हो : राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ की मांग*

राजेश जैन दद्दू

इंदौर

तीर्थ राज सम्मेदशिखर जी की पवित्रता और सुरक्षा की दृष्टि सेऑनलाइन-ऑफलाइन व्यवस्था की आवश्यकता । राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के अध्यक्ष राकेश गोहिल एवं प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि बद्रीनाथ-केदारनाथ की तरह नियम बनें” -राष्ट्रीय जिन शासन एवं भारत वर्षीय सकल जैन समाज की मांग ।

मयंक जैन ने कहा कि मधुबन/गिरिडीह। विश्व वंदनीय जैन धर्म के सबसे श्रेष्ठ तीर्थ पर्वत राज श्री सम्मेद शिखरजी जो 20 तीर्थंकर भगवान एवं अनंतानंत सिद्ध भगवंतों की निर्वाण भूमि है, की पवित्रता एवं सुरक्षा को लेकर जैन समाज चिंतित ।

भारत वर्षीय तीर्थ रक्षा कमेटी एवं भारत वर्षीय जैन समाज के वरिष्ठ धर्मप्रेमी बंधुओं का मानना है कि तीर्थ की गरिमा को बनाए रखने हेतु पूज्य प्रभावशाली आचार्य-मुनि भगवंतों के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में तीर्थ क्षेत्र कमेटी, तीर्थ क्षेत्र तलहटी की समस्त कार्यकारिणी, स्थानीय संस्थाओं एवं राजनीति में पकड़ रखने वाले सम्माननीय श्रेष्ठीगण, दानवीर एवं विशेष संस्थाओं का सहयोग संयुक्त रूप से लेकर प्रयास करना चाहिए।

समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन ने कहा कि तीर्थ क्षेत्र पर आने वाले यात्रियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हो । आगे कहाकि जिस प्रकार बद्रीनाथ, केदारनाथ जैसे बड़े सनातनी तीर्थों पर यात्रियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, उसी प्रकार सम्मेद शिखरजी पर भी पर्वत पर जाने वाले प्रत्येक यात्री का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया जाए। इसमें जैन एवं जैनेतर सभी यात्री शामिल हों। दद्दू ने कहा कि

प्रतीकात्मक रूप से हर यात्री से 20 से 50 रुपये* की राशि रखी जा सकती है। इससे तीर्थ क्षेत्र पर आने वाले यात्रियों की काउंटिंग, सुरक्षा एवं अल्प आय तीनों संभव हो सकेंगे। क्षेत्र की सुरक्षा एवं निगरानी प्रारंभिक चरण में मजबूत बैरियर एवं वर्दीधारी सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था हो। विशेष रूप से प्रथम गौतम स्वामी टोंक एवं श्री पारसनाथ टोंक के आसपास न्यूनतम 2-2 सुरक्षा गार्ड की तैनाती आवश्यक है। साथ ही उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे पुरे क्षेत्र में लगाए जाएं।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सोशल मीडिया एवं आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाए। उसमें जैन धर्म के सिद्धांत, पहाड़ी , तीर्थ क्षेत्र की पवित्रता एवं आवश्यक दिशा निर्देश स्पष्ट रूप से अंकित हों, जिससे कोई भी यात्री क्षेत्र की पवीत्रता को दुषीत एव गंदगी न करे और श्रद्धा भक्ति विनम्य के साथ तीर्थक्षेत्र की वंदना करे, न कि पिकनिक के भाव से।

ज्ञात है कि शिखरजी में विकास के अनेक कार्य हो रहे हैं। अब आवश्यकता है कि श्रेत्र की पवित्रता एवं सुरक्षा के इस महत्वपूर्ण बिंदु पर भी सभी समाज जन का ध्यान आकृष्ट हो। तीर्थ क्षेत्र कमेटी एवं समाज के बुद्धिजीवियों से अनुरोध है कि इस विषय पर गंभीरता से विचार कर इसे शीघ्र क्रियान्वित करें।

यह संदेश सभी प्रबुद्धजनों तक पहुंचाने का आग्रह किया गया है, ताकि हमारा पावन तीर्थ क्षेत्र अधिक व्यवस्थित एवं सुरक्षित बन सके। जब तक सुरज चांद रहेगा जब हमारा तीर्थ क्षेत्र शिखरजी जयवंत रहेगा।

‘हजारों किलोमीटर के तीर्थ, लेकिन 500 मीटर दूर जिनालय क्यों नहीं?’— प्रिंस जैन ‘देवांश’ ने जैन समाज से किया आत्ममंथन का आह्वान
‘हजारों किलोमीटर के तीर्थ, लेकिन 500 मीटर दूर जिनालय क्यों नहीं?’— प्रिंस जैन ‘देवांश’ ने जैन समाज से किया आत्ममंथन का आह्वान

संवाददाता: मनोज जैन नायक

मुरैना। आधुनिक जीवन की व्यस्तताओं के बीच धार्मिक आस्था और दैनिक साधना को लेकर जैन समाज के समक्ष एक महत्वपूर्ण प्रश्न खड़ा होता दिखाई दे रहा है। क्या हम दूर-दराज़ के प्रसिद्ध जैन तीर्थों की यात्रा के लिए तो उत्साह, समय और संसाधन जुटा लेते हैं, लेकिन अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित जिनालय में प्रतिदिन दर्शन करने के लिए समय नहीं निकाल पाते? इसी विषय पर जैन चिंतक एवं भाव लेखक प्रिंस जैन “देवांश” ने समाज के नाम एक प्रेरक संदेश देते हुए आत्ममंथन का आह्वान किया है।

उन्होंने अपने विचारों में कहा कि जैन समाज की आस्था सदियों से तीर्थों और जिनालयों से जुड़ी रही है। जहां एक ओर सम्मेद शिखरजी, गिरनार, सोनागिरि, मुक्तागिरि और कुंडलपुर जैसे पवित्र तीर्थ आत्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं, वहीं दूसरी ओर घर के निकट स्थित जिनालय भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। यदि दैनिक जीवन में जिनालय के प्रति नियमित श्रद्धा नहीं होगी तो तीर्थयात्रा का आध्यात्मिक उद्देश्य भी कहीं न कहीं अधूरा रह जाएगा।

दूर के तीर्थों के लिए उत्साह, पास के जिनालय के लिए समयाभाव?

प्रिंस जैन “देवांश” ने कहा कि आज अधिकांश श्रद्धालु वर्ष में एक या दो बार बड़े जैन तीर्थों की यात्रा के लिए महीनों पहले से योजना बनाते हैं। लोग छुट्टियां लेते हैं, यात्रा की तैयारी करते हैं, लंबी दूरी तय करते हैं और आर्थिक खर्च भी सहजता से स्वीकार कर लेते हैं।

लेकिन जब प्रतिदिन अपने घर से कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित जिनालय में दर्शन करने की बात आती है, तो अक्सर यह सुनने को मिलता है—

“आज समय नहीं है, कल चले जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि यही सोच समाज को आत्ममंथन के लिए प्रेरित करती है।

तीर्थयात्रा का महत्व अपनी जगह, लेकिन दैनिक साधना भी आवश्यक

भाव लेखक ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य तीर्थयात्राओं के महत्व को कम करना नहीं है।

उन्होंने कहा कि—

सम्मेद शिखरजी

गिरनार

सोनागिरि

मुक्तागिरि

कुंडलपुर

अन्य सिद्ध एवं अतिशय क्षेत्र

जैन धर्म की अमूल्य धरोहर हैं।

इन तीर्थों का वातावरण व्यक्ति को तप, त्याग, संयम और मोक्षमार्ग की प्रेरणा देता है। वहां पहुंचकर श्रद्धालु आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं और आत्मचिंतन का अवसर प्राप्त करते हैं।

लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यदि दैनिक जीवन में जिनालय के प्रति नियमित श्रद्धा नहीं है, तो तीर्थयात्रा का वास्तविक लाभ सीमित रह सकता है।

जिनालय केवल भवन नहीं, आस्था का केंद्र है

प्रिंस जैन “देवांश” ने कहा कि जिनालय केवल पत्थरों से निर्मित मंदिर नहीं होता।

उनके अनुसार जिनालय—

आस्था का केंद्र है।

जैन संस्कृति की पहचान है।

धार्मिक संस्कारों का विद्यालय है।

आत्मशुद्धि और आत्मचिंतन का स्थान है।

मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि जब कोई श्रद्धालु जिनालय में प्रवेश करता है तो उसका मन स्वतः शांत होता है और जीवन की भागदौड़ से कुछ समय के लिए मुक्ति मिलती है।

प्रतिदिन कुछ मिनट भी पर्याप्त हैं

उन्होंने समाज से आग्रह किया कि यदि प्रत्येक परिवार प्रतिदिन केवल कुछ मिनट जिनालय जाने के लिए निकाल ले, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार पर दिखाई देगा।

उनके अनुसार प्रतिदिन—

भगवान के दर्शन,

वंदना,

स्वाध्याय,

ध्यान,

या कुछ क्षणों का मौन चिंतन

भी व्यक्ति के मानसिक और आध्यात्मिक जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकता है।

समय की नहीं, प्राथमिकताओं की कमी

लेख में उन्होंने आधुनिक जीवनशैली पर भी विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि लोग अक्सर कहते हैं कि उनके पास समय नहीं है, जबकि वास्तविकता यह है कि समय की कमी नहीं बल्कि प्राथमिकताओं में बदलाव की आवश्यकता है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि—

मोबाइल फोन,

सोशल मीडिया,

मनोरंजन,

अन्य व्यक्तिगत गतिविधियों

के लिए लोग सहजता से समय निकाल लेते हैं, लेकिन घर के पास स्थित जिनालय तक जाने के लिए पांच-दस मिनट भी नहीं निकाल पाते।

उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति अपनी प्राथमिकताओं में थोड़ा बदलाव करे तो प्रतिदिन जिनालय जाना बिल्कुल कठिन नहीं है।

धर्म केवल पर्वों तक सीमित नहीं होना चाहिए

प्रिंस जैन “देवांश” ने कहा कि धर्म का वास्तविक स्वरूप तभी दिखाई देता है जब वह दैनिक जीवन का हिस्सा बन जाए।

यदि धर्म केवल—

पर्वों,

बड़े आयोजनों,

धार्मिक समारोहों,

या वार्षिक तीर्थयात्राओं

तक सीमित रह जाए, तो उसका व्यापक प्रभाव जीवन पर नहीं पड़ता।

उन्होंने कहा कि नियमित जिनालय दर्शन आत्मा को जागृत रखने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है।

नई पीढ़ी को संस्कार कैसे मिलेंगे?

उन्होंने अपने लेख में परिवार और बच्चों की भूमिका पर भी विशेष जोर दिया।

उनका कहना है कि बच्चे वही सीखते हैं जो वे अपने घर में देखते हैं।

यदि माता-पिता प्रतिदिन जिनालय जाएंगे तो बच्चों के मन में भी स्वाभाविक रूप से—

श्रद्धा,

विनय,

अनुशासन,

धर्म के प्रति आकर्षण

विकसित होगा।

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को धर्म से जोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम परिवार की दैनिक धार्मिक दिनचर्या ही है।

घर के पास का जिनालय भी उतना ही महत्वपूर्ण

भाव लेखक ने कहा कि दूर-दराज़ के तीर्थों के प्रति श्रद्धा बनी रहनी चाहिए, लेकिन अपने नगर या मोहल्ले के जिनालय को भी समान महत्व मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि धर्म की शुरुआत दूर स्थित तीर्थों से नहीं, बल्कि अपने निकट स्थित जिनालय से होती है।

वहीं से आत्मकल्याण की यात्रा का पहला कदम उठता है।

जैन समाज से किया संकल्प लेने का आह्वान

प्रिंस जैन “देवांश” ने जैन समाज से अपील की कि सभी लोग एक संतुलित धार्मिक जीवन अपनाएं।

उन्होंने सुझाव दिया कि—

वर्ष में कम से कम एक बार तीर्थयात्रा अवश्य करें।

लेकिन प्रतिदिन निकट स्थित जिनालय में दर्शन करने का भी प्रयास करें।

परिवार के साथ जिनालय जाने की परंपरा विकसित करें।

बच्चों को भी नियमित रूप से जिनालय ले जाएं।

धर्म को केवल उत्सव नहीं बल्कि दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।

आत्ममंथन का संदेश

लेख का मूल संदेश यही है कि धार्मिक आस्था केवल दूर स्थित पवित्र तीर्थों तक सीमित नहीं होनी चाहिए।

यदि व्यक्ति अपने घर के पास स्थित जिनालय के प्रति नियमित श्रद्धा विकसित करता है तो वही आध्यात्मिक जीवन की मजबूत नींव बनती है।

प्रिंस जैन “देवांश” ने अंत में समाज से आत्ममंथन करने का आग्रह करते हुए कहा कि—