Jain Spiritual News – Swaraj Vani

इंदौर से उठी मांग: मुनि श्री सुधासागर जी महाराज को मिले आचार्य पद
इंदौर में मुनि श्री सुधासागर जी महाराज को आचार्य पद पर प्रतिष्ठित करने की अभिलाषा व्यक्त। डॉ. जैनेंद्र जैन और राजेश जैन दद्दू ने इसे भक्तों की श्रद्धा की पुकार बताया।

*जगत पूज्य निर्यापक मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज को आचार्य पद पर प्रतिष्ठित करने की अभिलाषा — यह पद की मांग नहीं, श्रद्धा की पुकार है*

*इंदौर डॉ जैनेंद्र जैन, राजेश जैन दद्दू*

इंदौर

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक गंभीर और लंबी बहस चल रही है। विषय है — विद्वानों, मनीषियों और समाज के श्रेष्ठी वर्ग की एकराय से *जगत पूज्य निर्यापक मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज* को आचार्य पद पर प्रतिष्ठित करने की अभिलाषा।

विडंबना देखिए *जिस विषय पर सम्पूर्ण समाज को उल्लासित होना चाहिए, उसी पर कुछ लोग प्रश्नों की गठरी लेकर बैठ गए हैं* जबकि इतिहास साक्षी है कि पूर्व में भी अनेक अवसरों पर विद्वानों, मनीषियों और समाज के अग्रजों ने एकमत होकर प्रतिभासंपन्न साधुओं को आचार्य पद पर प्रतिष्ठित किया है। उन्हीं आचार्यों की दीक्षा परंपरा से निकले साधकों ने आगे चलकर जिनशासन(श्रमण संस्कृति) की ऐसी पताका फहराई कि उसकी कीर्ति देश की सीमाओं को लांघकर विदेशों तक गूंजी। और नमोस्तु शासन जयवंत हो रहा है

दद्दू ने कहा कि वर्तमान समय में

*एक प्रश्न उठाया जा रहा है* — यदि समाज की अनुमोदना से आचार्य पद प्रतिष्ठित होने लगे, तो क्या प्रत्येक साधु ऐसी अपेक्षा करने लगेगा?

इसका सरल उत्तर है — आचार्य पद कोई याचना से प्राप्त होने वाली वस्तु नहीं है और न ही समाज की अनुमोदना किसी भीड़ का कोलाहल है। यह तो बहुसंख्यक बुद्धिजीवियों, विद्वानों, मनीषियों, समाज के प्रतिष्ठित भामाशाहों और व्यापक स्तर पर प्राप्त समर्थन एवं सम्मति का विषय है। समाज सर्वोपरि होती है और हर आवाज निर्णय नहीं होती और हर विरोध अंतिम सत्य भी नहीं होता।

*पूर्वाचार्यों ने क्या विधान दिया?*

पूर्वाचार्यों ने सम्मत विधान के अनुसार आचार्य पद प्रतिष्ठा की दो विधियों को मान्यता दी है —

*प्रथम:* *एक आचार्य द्वारा/ द्वितीय समाज के बहुसंख्यक वर्ग की अनुमोदना से*

*फिर एक मान्य परंपरा पर इतनी आपत्ति क्यों?* क्या परंपरा का सम्मान केवल तभी तक है, जब तक वह हमारी सुविधा के अनुकूल हो?

वास्तविकता यह है कि बहस का एक पक्ष प्रतिभा के सम्मान पर विचार कर रहा है और दूसरा पक्ष उसी प्रस्तावना के अस्तित्व पर ही प्रश्नचिन्ह लगा रहा है। काश! विरोधी भी एक बार विरोध का चश्मा उतारकर अनुमोदना की दृष्टि से देखें, तो शायद उन्हें वही तेजस्विता दिखाई दे, जिसे देखने के लिए हजारों नेत्र उत्सुक हैं।

और सबसे बड़ी बात

44 वर्षों की कठोर तप साधना, तपस्या त्याग, अगाध विद्वत्ता और जिनशासन प्रभावना के पश्चात भी जगत पूज्य के व्यक्तित्व में पद की कोई लालसा दृष्टिगोचर नहीं होती। उन्हें किसी नाम, उपाधि या प्रतिष्ठा की अपेक्षा नहीं। वे पद से पूर्व भी पूज्य थे और पद के पश्चात भी जगत पूज्य रहेंगे और उनकी साधना भीअविचल रहेगी। यह अभिलाषा उनकी नहीं, हम लाखों भक्तों और समाज की है।

भक्त की भक्ति भी तो कोई सामान्य बात नहीं! वह निर्जीव पत्थर में प्राण प्रतिष्ठा कर उसे भगवान बना देता है, तो अपने आराध्य की श्रेष्ठताओं में आचार्य पद की स्थापना की अभिलाषा क्यों न रखे?

हम किसी की प्रतिष्ठा को घटाकर अपने आराध्य की प्रतिष्ठा बढ़ाना नहीं चाहते। हम तो केवल इतना चाहते हैं कि जिस व्यक्तित्व ने अपनी साधना से पदों की सीमाओं को बहुत पीछे छोड़ दिया है, उसके प्रति समाज की श्रद्धा को एक सम्मानजनक अभिव्यक्ति प्राप्त हो।

सत्य यही है – किसी को पद मिलने से किसी का कद छोटा नहीं होता, परंतु किसी की श्रेष्ठता को पद मिलने से समाज का सम्मान अवश्य बढ़ता है।

विरोध करने वालों से विनम्र प्रार्थना है *असहमति रखिए,प्रश्न कीजिए, परंतु प्रतिभा के सम्मान को प्रतिष्ठा की प्रतिस्पर्धा मत बनाइए,* क्योंकि एक फूल की सुगंध से दूसरे फूल की महक कम नहीं होती।

हमारी अभिलाषा किसी के विरुद्ध नहीं, अपने आराध्य के सम्मान में है। हमारी आवाज किसी को छोटा करने के लिए नहीं, अपनी श्रद्धा को अभिव्यक्ति देने के लिए है।

जगत पूज्य! आप पद से बड़े हैं, पद आपके व्यक्तित्व से बड़ा नहीं हो सकता। किंतु लाखों भक्तों एवं समाज की यह हार्दिक अभिलाषा और समय की मांग है कि आपकी श्रेष्ठताओं को आचार्य पद की प्रतिष्ठा भी प्राप्त हो क्योंकि *जगत पूज्य जैसा दूसरा कोई नहीं*। अतः हमारा सभी से विनम्र अनुरोध है कि बहस-विवाद को विराम दें और समाज के निर्णय को सर्वोपरि मानकर सम्मान दें

*डॉ जैनेंद्र जैन पूर्व प्रवक्ता एवं मंत्री दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर एवं राजेश जैन दद्दू धर्म समाज प्रचारक एवं मीडिया प्रभारी दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर*

खुरई में राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ का क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न, शिविरार्थियों का हुआ सम्मान
खुरई के जयदोय तीर्थ क्षेत्र में राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ का क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ। शिविरार्थियों का सम्मान किया गया और धर्म प्रभावना व सामाजिक एकता पर चर्चा हुई।

खुरई में राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ का क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न, शिविरार्थियों का हुआ सम्मान

आचार्य श्री सुधासागर जी महाराज के पिता स्वर्गीय रूपचंद जी के 13वें समाधि दिवस पर धार्मिक आयोजन, जिनशासन की एकता और संगठन विस्तार पर हुआ विचार-विमर्श

दैनिक स्वराज वाणी | खुरई, सागर।

खुरई स्थित जयदोय तीर्थ क्षेत्र में राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ का क्षेत्रीय सम्मेलन एवं शिविरार्थियों का सम्मान समारोह श्रद्धा, भक्ति और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन जगतपूज्य आचार्य श्री सुधासागर जी महाराज के गृहस्थ जीवन के पिताजी स्वर्गीय श्री रूपचंद जी के 13वें समाधि दिवस के पावन अवसर पर आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिनशासन की प्रभावना, धार्मिक संस्कारों का संवर्धन, समाज में एकजुटता तथा संगठन को मजबूत बनाना रहा।

धार्मिक शिविर में भाग लेने वाले शिविरार्थियों का सम्मान

समारोह के दौरान धार्मिक शिविर में सहभागिता करने वाले शिविरार्थियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने धर्म, संस्कार एवं जिनशासन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण की सराहना की।

शिविरार्थियों को भविष्य में भी धार्मिक गतिविधियों, समाजहित और जिनशासन की प्रभावना से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर धार्मिक शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

जिनशासन की एकता और संगठन विस्तार पर मंथन

क्षेत्रीय सम्मेलन में जिनशासन की एकता, धर्म प्रभावना, सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकता और धार्मिक परंपराओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी को संगठित होकर कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में संगठनात्मक समन्वय बढ़ाने, समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ने तथा धार्मिक संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

सम्मेलन में प्रमुख पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ के केंद्रीय संघनायक राकेश गोहिल, विधि संवाहक एडवोकेट योगेश पांडे, परामर्शदाता ब्र. गौतम भैया, प्रांत सह-संवाहक प्रदीप जैन, जिला संघनायक सचिन जैन, जिला सह-संघनायक सुधीर गुरहा एवं प्रशांत गुरहा तथा जयदोय अतिशय क्षेत्र कमेटी के ऋषभ कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इनके अलावा समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, संगठन के सदस्य, धार्मिक शिविरार्थी और क्षेत्रीय पदाधिकारी भी आयोजन में शामिल हुए।

स्वर्गीय रूपचंद जी का किया पुण्य स्मरण

कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय श्री रूपचंद जी के 13वें समाधि दिवस पर उनका श्रद्धापूर्वक पुण्य स्मरण किया गया।

उपस्थित समाजजनों ने जिनशासन की प्रभावना, धार्मिक संस्कारों के संरक्षण, सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समाजजनों, जयदोय तीर्थ क्षेत्र कमेटी और सभी शिविरार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समाचार जानकारी: राजेश जैन दद्दू, प्रचारक, राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ।

चिंता चिता के समान, सम्यक चिंतन से ही मिलेगा सुख और शांति : पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज
दिल्ली के कैलाश नगर में आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ने चिंता को चिता के समान बताया। सम्यक चिंतन और सकारात्मक जीवन के 10 महत्वपूर्ण सूत्र दिए।

*पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी ने कहा – चिंता छोड़ो, क्योंकि चिंता चिता समान है – सम्यक चिंतन से ही होगा महा-भयंकर रोग का नाश*

*चिता जलाती है मुर्दे को, चिंता जलाती है जिंदे को – गुरुदेव की आज की देशना में उमड़ा जनसैलाब*

राजेश जैन दद्दू

*नई दिल्ली / कैलाश नगर, 20 अक्टूबर 2026।* परम पूज्य पट्टाचार्य चर्या शिरोमणि श्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज ने आज कैलाश नगर, दिल्ली में अपनी अमृतमयी देशना में मानव जीवन के सबसे बड़े शत्रु ‘चिंता’ पर गहन प्रहार करते हुए कहा कि चिंता को त्यागना ही सुखी जीवन का मूल मंत्र है।

गुरुदेव ने अपने प्रवचन का प्रारंभ इस प्राचीन दोहे से किया –

*चिंता छोड़ो, क्योंकि – चिन्ता चिता समान*

*पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने कहा कि -*

*चिंता चितासमान, बिन्दु मात्र अन्तर लखो।*

*चिता दहत निःप्राण, चिंता दहत सजीव को॥*

गुरुदेव ने कहा – _”अहो भव्यात्मन् ! चिता और चिन्ता में मात्र एक बिन्दु की ही विशेषता है। चिता तो निर्जीव मृत शरीर को अग्नि में झुलसाती है, पर चिन्ता सजीव-मानव का सर्वनाश कर देती है।”_

*चिंता से आत्मविश्वास कोसों दूर चला जाता है -*

गुरुदेव ने बताया कि दुनिया में सबसे अधिक और खतरनाक रोग चिंता के कारण ही होते हैं। चिंता करने वाले का आत्म-विश्वास कोसों दूर चला जाता है।

चिन्ता अर्थात् भविष्य की सुखद-चाह में वर्तमान की शान्ति भंग करना। अनावश्यक विपरीत सोच ही चिंता को जन्म देती है। जैसे भीषण अग्नि महावन के हरे-भरे वृक्षों को जलाकर राख कर देती है, वैसे ही व्यर्थ की चिन्ता व्यक्ति के ओज, सौन्दर्य, तेज, बल, उत्साह, बुद्धि, ज्ञान, भूख-प्यास सबको नष्ट कर देती है। इससे रक्त का क्षय होता है, प्रतिरोधक शक्ति क्षीण होती है और व्यक्ति जीते जी मृतक समान हो जाता है।

*चिंता वह नागिन है जो प्राण लेकर ही छोड़ती है -*

अपनी देशना के दूसरे भाग में गुरुदेव ने कहा –

_”नागिन का डसा व्यक्ति उपचार से ठीक हो सकता है, खाई में गिरा मानव बच सकता है, परन्तु चिंता में फँसे व्यक्ति का चिरकाल तक जीना सम्भव नहीं है। चिंता वह नागिन है जो एक डसले तो प्राण लेकर ही छोड़ती है।”_

पुण्यक्षीणता, असफलता, अपयश, योग्यता से अधिक अपेक्षा, निराशा, आगामी विपत्ति की आशंका, मान-भंग और मोह ही चिंता के मूल कारण हैं।

गुरुदेव ने आगे कहा – _”चिन्ता कपोल-कल्पना का वह रास्ता है, जो काल्पनिक पागलपन के गड्ढे में गिरा देता है और फिर वह सत्य तक पहुँचने ही नहीं देता। चिन्ता बहता हुआ दरिया है, जो हमारी समस्त ऊर्जा और शक्ति को बहाकर ले जाता है।”_

चिंता के दुष्प्रभाव गिनाते हुए गुरुदेव ने कहा कि चिंता से चेहरे की चमक समाप्त हो जाती है, मुख के जबड़े सूखने लगते हैं, आँखें धंस जाती हैं, चेहरे पर झुर्रियाँ और बाल सफेद हो जाते हैं, त्वचा काली व तेजहीन हो जाती है। चिंता एक प्रकार का पागलपन ही है।

*समाधान क्या है – सम्यक चिंतन -*

अंत में गुरुदेव ने समाधान देते हुए कहा – _”चिंतन के अनुसार ही चरण चलते हैं। चिंतन से ही चिंता का अंत सम्भव है।”_

*चिंता से दूर रहने के 10 सूत्र -*

1. अच्छी संगति करें, 2. श्रेष्ठ साहित्य पढ़ें, 3. कुछ बातें भाग्य और समय पर छोड़ दें, 4. हँसमुख और आशावादी बनें, 5. पूर्ण निद्रा लें, 6. संतुलित शुद्धाहार करें, 7. संतोषी बनें, 8. सकारात्मक विचार करें, 9. अपनों पर विश्वास करें, 10. उन क्षणों का स्मरण करें जब आप बहुत खुश थे।

प्रवचन का समापन करते हुए गुरुदेव ने कहा – _”जो होना होता है वही होता है, तो फिर हम व्यर्थ में क्यों चिंता करें। जिसे जो करना होता है, वो वही करता है, फिर हमारी चिंता से क्या लाभ? जो होना होगा सो हो जायेगा, उसी समय निपट लेंगे, अभी से चिंता क्यों करें?”_

धर्मसभा में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के इस अमृतमय उद्बोधन का जयकारों के साथ अनुमोदन किया।

व्यवहार से होता है कुल-धर्म का बोध, श्रद्धा में आनंद : विशुद्धसागर गुरुदेव
नई दिल्ली के राजाबाजार में धर्मसभा को संबोधित करते हुए पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने श्रद्धा, विनय, व्यवहार और सकारात्मक जीवन दृष्टि का संदेश दिया।

व्यवहार से होता है कुल-धर्म का बोध, श्रद्धा में ही है आनंद : पट्टाचार्य विशुद्धसागर गुरुदेव

राजेश जैन दद्दू

नई दिल्ली, 27 सितंबर। राजाबाजार में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति के उन्नायक पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने जीवन में अच्छे व्यवहार, श्रद्धा, विनय और सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मंदिर की घंटी की आवाज से मंदिर का बोध होता है, उसी प्रकार व्यक्ति के व्यवहार से उसके कुल, जाति और धर्म का परिचय मिलता है।

गुरुदेव ने कहा कि सरोवर के समीप पहुंचने पर शीतलता का अनुभव होता है। इसी प्रकार जिसका चित्त प्रसन्न रहता है, चेहरे पर मुस्कान होती है और जो श्रद्धा एवं विनय के भाव से युक्त होता है, वही सज्जनता के वास्तविक गुणों को धारण करता है।

विरोध नहीं, जीवन में शोध प्रारंभ करें

पट्टाचार्य विशुद्धसागर गुरुदेव ने कहा कि जहां विरोध, प्रतिकार, प्रतिस्पर्धा और कषाय के भाव होते हैं, वहां क्लेश एवं परेशानी उत्पन्न होती है। जीवन में कष्टों से बचने के लिए बड़ों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के बजाय उनके प्रति श्रद्धा का भाव रखना चाहिए। उन्होंने संदेश दिया कि व्यक्ति को विरोध छोड़कर शोध की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए और क्लेश के मार्ग के स्थान पर कल्याण का रास्ता अपनाना चाहिए।

श्रद्धा में आनंद और सुख

श्रद्धा के महत्व को समझाते हुए गुरुदेव ने कहा कि जीवन में परिस्थितियों को स्वीकार करने की भावना व्यक्ति को कठिन समय में भी मजबूत बनाए रखती है। गृहस्थ जीवन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्ति पहले से जानता है कि जीवन में सुख और कठिनाइयां दोनों आएंगी, फिर भी वह अपने दायित्वों का निर्वहन करता है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धा में आनंद और सुख का अनुभव होता है। जहां श्रद्धा होती है, वहां व्यक्ति को दूसरों की अच्छाइयां और गुण दिखाई देते हैं, जबकि श्रद्धा के अभाव में गुण भी दिखाई नहीं देते।

धर्मसभा के अंत में गुरुदेव ने आत्मचिंतन का संदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अनंत आंतरिक शक्तियों से संपन्न है। विपरीत परिस्थितियों में भी अपने चित्त को सकारात्मक और अनुकूल रखने का प्रयास किया जाए तो जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना बेहतर ढंग से किया जा सकता है।

दूसरों की गलती देखने से पहले खुद को देखो… आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज ने धर्मसभा में बताए जीवन बदलने वाले 5 सूत्र”
आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज ने ऋषभोदय जैन मंदिर में आत्मकल्याण, संयम, सत्य, अहिंसा और ईर्ष्या से बचने का संदेश दिया। जानिए उनके 5 प्रेरक जीवन सूत्र।

आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज का प्रेरक संदेश: 5 जीवन सूत्र, जो बदल सकते हैं सोच और जीवन

रिपोर्ट: राजेश जैन दद्दू

दिल्ली/इंदौर।

आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज ने ऋषभोदय जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए श्रद्धालुओं को आत्मकल्याण, संयम, सत्य, अहिंसा और सकारात्मक जीवन का महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में सुखद अनुभूति प्राप्त करनी है तो सबसे पहले दूसरों की गलतियां देखने के बजाय स्वयं को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।

पहले स्वयं का कल्याण करो

आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज ने कहा कि दूसरों की गलती देखने और उनके सुधार में अपना अमूल्य समय व्यतीत करने से पहले व्यक्ति को स्वयं के जीवन को देखना चाहिए। उन्होंने संदेश दिया कि “पहले स्वयं का कल्याण करो, फिर दूसरों का सोचो।”

गुरुदेव ने समझाया कि यदि व्यक्ति अपने भीतर के दोषों, कषायों और नकारात्मक भावों को दूर करने का प्रयास करे तो जीवन में वास्तविक शांति और सुख की अनुभूति प्राप्त हो सकती है।

उन्होंने कहा कि शास्त्र बहुत हैं, विद्याएं अनंत हैं, लेकिन मनुष्य की शक्ति और सामर्थ्य सीमित है तथा आयु भी थोड़ी है। इसलिए गुरु-उपदेश और आगम पारायण के माध्यम से इतना समझ लेना चाहिए कि मैं भिन्न हूं और मेरे भिन्न हैं।

आत्मा का स्वभाव परभावों से अत्यंत भिन्न है। इसी आत्मस्वरूप को समझना और उसकी ओर आगे बढ़ना जीवन की वास्तविक साधना है।

गुरु-वचन और संयम ही जीवन का सार

“क्या सार?” इस प्रश्न का उत्तर देते हुए आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज ने कहा कि गुरु-वचन ही सार है। संयम-साधना ही जीवन का सार है। सत्य, अहिंसा, दया और करुणा को जीवन में उतारना ही वास्तविक धर्म है।

जैन दर्शन में अहिंसा को अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्धांत माना गया है। जैन परंपरा में अहिंसा केवल किसी जीव को शारीरिक नुकसान न पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि विचार, वाणी और व्यवहार में भी संयम रखने की प्रेरणा देती है।

जैन धर्म और उसके मूल सिद्धांतों को समझने के लिए पाठक जैन धर्म के मूल सिद्धांत और दिगम्बर जैन समाज से जुड़ी खबरें भी पढ़ सकते हैं।

“जलो मत, जलाओ मत”

धर्मसभा में आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज ने ईर्ष्या और दूसरों की सफलता से होने वाली जलन से बचने का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि दूसरों की उन्नति और सफलता देखकर जलना नहीं चाहिए। ईर्ष्या करने के बजाय व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ना चाहिए।गुरुदेव ने जीवन का सुंदर सूत्र दिया—“जलो मत, जलाओ मत, दीप की तरह जलो।”अर्थात स्वयं प्रकाशमान बनो और अपने ज्ञान, सद्भाव तथा अच्छे कर्मों से दूसरों के जीवन में भी प्रकाश फैलाओ।

क्या सुन्दर? क्या असुन्दर?

आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज ने समझाया कि वस्तु जैसी है, वैसी ही है। कोई वस्तु अपने आप में सुन्दर या असुन्दर नहीं होती। व्यक्ति का राग और लगाव ही उसे किसी वस्तु या व्यक्ति को श्रेष्ठ मानने के लिए प्रेरित करता है।जिस वस्तु या व्यक्ति से हमारी प्रीति होती है, उसमें हमें विशेषता दिखाई देती है। इसलिए बाहरी आकर्षण के बजाय वस्तु और जीवन के वास्तविक स्वरूप को समझने की आवश्यकता है।

क्या अमृत? क्या जहर?

गुरुदेव ने कहा कि कषाय परिणति, कषायपूर्ण भाव, वासना, क्रूर परिणाम, ईर्ष्या और कलह ही जीवन के विष हैं।इसके विपरीत विशुद्ध भाव, आत्मविशुद्धि, संयम और वीतराग परिणति ही अमृत हैं। विनय, विवेक, परोपकार और गुरु-वचन को भी उन्होंने अमृत के समान बताया।आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज की यह सीख वर्तमान समय में विशेष रूप से प्रासंगिक है, जब मनुष्य छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव, प्रतिस्पर्धा और ईर्ष्या का शिकार हो जाता है।

“शनैः पंथः, शनैः शनैः”

जीवन में सफलता के लिए धैर्य का महत्व समझाते हुए गुरुदेव ने कहा—“शनैः पंथः, शनैः शनैः।”उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक-एक कदम बढ़ाते-बढ़ाते पथिक मंजिल तक पहुंच जाता है और एक-एक पृष्ठ पढ़ते-पढ़ते पूरा ग्रंथ समाप्त हो जाता है।इसलिए जीवन में किसी भी कार्य को लेकर जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। धैर्यपूर्वक प्रयास करते रहना चाहिए। गुरुदेव का संदेश है—बढ़ते चलो, रुको मत, थको मत।

धर्मसभा में उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

ऋषभोदय जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज के मंगल प्रवचन को श्रद्धापूर्वक सुना और उनके संदेशों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।गुरुदेव के प्रवचन का मूल संदेश आत्मचिंतन, संयम, सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, परोपकार और सकारात्मक जीवन की ओर बढ़ना रहा।

“पहले स्वयं का कल्याण करो, फिर दूसरों का सोचो।”

“जलो मत, जलाओ मत, दीप की तरह जलो।”

“संयम-साधना, सत्य-अहिंसा ही जीवन का सार है।”

यही संदेश धर्मसभा में उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बना।

देशनाचार्य: दिगम्बर जैन संत आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज

नमोस्तु नमोस्तु नमोस्तु