Indore Jain Samaj – Swaraj Vani

इंदौर में ऋषभदेव गौरव न्यास की राष्ट्रीय विद्वान गोष्ठी का भव्य समापन, जैन समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
इंदौर के रवीन्द्र नाटय गृह में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में देशभर के विद्वानों की उपस्थिति, डॉ. अशोक जैन बड़जात्या को मिला ‘जैन समाज गौरव 2026’ सम्मान

ऋषभदेव गौरव न्यास की दो दिवसीय राष्ट्रीय विद्वान गोष्ठी का भव्य समापन, प्रतिभाओं का सम्मान

इंदौर। दैनिक स्वराज वाणी

*ऋषभदेव गौरव न्यास द्वारा 2 दिवसीय विद्वान गोष्ठी का भव्य समापन – रविन्द्र नाट्य गृह में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह*

राजेश जैन दद्दू

*इंदौर।* भगवान ऋषभदेव के नाम पर स्थापित *ऋषभदेव गौरव न्यास, इंदौर* द्वारा आयोजित 2 दिवसीय राष्ट्रीय विद्वान गोष्ठी का समापन रविन्द्र नाट्य गृह के वातानुकूलित सभागृह में भव्य सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि समारोह में *विशेष अतिथि* के रूप में उज्जैन की प्रसिद्ध समाजसेविका *श्रीमती स्नेहलता – श्रवण जी सोगानी* उपस्थित रहीं, जबकि *अध्यक्षता रैनेसां यूनिवर्सिटी के वॉइस चांसलर जैन गौरव श्री स्वप्निल जी कोठारी* ने की।

इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रदेशों से पधारे प्रख्यात विद्वान, पाँच पूर्व कुलपति, वर्तमान चांसलर, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों एवं अन्य कई महान विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे सभागृह में विद्वानों के सारगर्भित विचारों और इंदौर नगर जैन समाज की प्रतिभाओं के सम्मान से गौरव का वातावरण बना रहा।

*इन प्रतिभाओं का हुआ सम्मान -*

*जैन समाज गौरव 2026* से दिगम्बर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष *डॉ. अशोक – आशा जैन बड़जात्या* को सम्मानित किया गया।

– *जैन युवा गौरव -* इंजी. अर्पित जैन (वाणी) वाणी-भूषण

– *अन्य विशिष्ट प्रतिभाएं -* सौरभ बड़जात्या (CS), चिंतन बाकलीवाल (संगीत), ललित जैन (तकनीक), उन्नति झांझरी (वक्ता), श्रीमती अनिका जैन (आर्किटेक्ट), हेमंत जैन (बिजनेस दर्पण), *डॉ. जैनेन्द्र जैन (स्वतंत्र पत्रकार)*, श्रीमती रेखा जैन (श्रीफल न्यूज़)

सभी सम्मानित प्रतिभाओं को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित विद्वानों ने कहा कि समाज की इन प्रतिभाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर न केवल जैन समाज बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर समाज श्रेष्ठी हंसमुख गांधी टीके वेद अशोक खासगीवाला कैलाश वेद निर्मल कासलीवाल अनिल जेनको माहबीर बेनडा विरेन्द्र बड़जात्या नकुल पाटोदी मनीष नायक राहुल जैन स्पोर्ट्स संगीता विनायका उषा पाटनी आदि समाज श्रेष्ठी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में ऋषभदेव गौरव न्यास के अध्यक्ष *डॉ. अनुपम जैन*, महामंत्री *जैनेश झांझरी* एवं समस्त पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, विद्वानों एवं सम्मानित प्रतिभाओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन सतत रूप से करने का संकल्प लिया।

इंदौर में 11 अक्टूबर को तपस्वी सम्मान समारोह, 300 से अधिक तप आराधकों का होगा सम्मान
इंदौर में जैन इंटरनेशनल फोरम द्वारा 11 अक्टूबर को रवींद्र नाट्यगृह में 300 से अधिक तपस्वियों का सम्मान होगा। मुनि श्री सुधासागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

जैन फोरम ने मुनि श्री सुधासागर जी महाराज को श्रीफल समर्पित कर तपस्वी सम्मान समारोह के लिए किया निवेदन

11 अक्टूबर को रवींद्र नाट्यगृह में 300 से अधिक तप आराधकों का होगा सम्मान

दैनिक स्वराज वाणी

इंदौर, 8 अक्टूबर। जैन इंटरनेशनल फोरम के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आचार्य श्री 108 सुनीलसागर जी महाराज एवं तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के पावन चरणों में श्रीफल समर्पित कर आगामी तपस्वी सम्मान समारोह में पधारने का विनम्र निवेदन किया। इस अवसर पर समस्त तपस्वियों के लिए मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

फोरम के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि वरिष्ठ पदाधिकारी कांतिलाल बम, निर्मल कासलीवाल, अशोक मेहता, भगवतसिंह नागोरी, राजेश जैन दद्दू एवं मयंक जैन ने गुरुदेव के समक्ष फोरम की भावनाएं रखीं और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

300 से अधिक तपस्वियों का होगा सम्मान

जैन फोरम द्वारा प्रतिवर्ष चातुर्मास के दौरान कठोर तपस्या एवं तप आराधना करने वाले तपस्वियों का सम्मान किया जाता है। इसी परंपरा के अंतर्गत इस वर्ष रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को इंदौर के रवींद्र नाट्यगृह में भव्य तपस्वी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें 300 से अधिक तप आराधकों का बहुमान किया जाएगा।

तपस्वियों का सम्मान करना तप धर्म की अनुमोदना है

इस अवसर पर गुरुदेव ने फोरम के कार्य की अनुमोदना करते हुए कहा कि तपस्वियों का सम्मान करना अर्थात तप धर्म की अनुमोदना करना है। जो समाज तपस्वियों का सम्मान करता है, वह समाज में त्याग और संयम की भावना को जीवित रखता है।

आचार्य श्री सुनीलसागर जी महाराज एवं मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ने फोरम द्वारा समर्पित श्रीफल एवं सम्मान पत्र स्वीकार कर मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। पदाधिकारियों के अनुसार, गुरुदेव ने समारोह के लिए अपने आशीर्वचन भेजने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन 3 जनवरी को जबलपुर में
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन 3 जनवरी 2027 को जबलपुर में होगा। इंदौर में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान कर मनुहार पत्रिका भेंट की गई।

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन 3 जनवरी को जबलपुर में

इंदौर में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान, मनुहार पत्रिका भेंट कर अधिवेशन में शामिल होने का दिया आत्मीय निमंत्रण

इंदौर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन 3 जनवरी 2027 को जबलपुर में आयोजित होने जा रहा है। राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों के क्रम में इंदौर स्थित अनूप भवन में फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों को जबलपुर में होने वाले अधिवेशन की मनुहार पत्रिका भेंट कर कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आत्मीय निमंत्रण दिया गया।

समारोह में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की परम शिरोमणि संरक्षिका पुष्पाजी कासलीवाल, राष्ट्रीय सलाहकार अमित जी कासलीवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर जी झांझरी, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष सुशील जी पांड्या एवं निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका जी का सम्मान किया गया।

राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर तैयारियां लगातार आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप संस्कारधानी की सचिव चित्रा घीया एवं महाकौशल विंध्य रीजन के कोषाध्यक्ष सुनील घीया ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को अधिवेशन की मनुहार पत्रिका ससम्मान भेंट की।

इस अवसर पर सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप के सदस्यों से 3 जनवरी को जबलपुर पहुंचकर राष्ट्रीय अधिवेशन में सहभागिता करने और आयोजन की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया गया।

आयोजकों के अनुसार राष्ट्रीय अधिवेशन फेडरेशन से जुड़े सदस्यों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सहभागिता की उम्मीद है। आयोजन को लेकर जबलपुर में तैयारियों का क्रम जारी है और विभिन्न स्तरों पर सदस्यों को आमंत्रित किया जा रहा है।

31वें राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर जबलपुर सहित देश के अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप के पदाधिकारियों और सदस्यों में उत्साह का वातावरण है। इंदौर में आयोजित सम्मान एवं निमंत्रण कार्यक्रम के माध्यम से पदाधिकारियों ने अधिवेशन को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया।

इंदौर जैन समाज मनाएगा मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज का 44वां दीक्षा दिवस महोत्सव
इंदौर जैन समाज मनाएगा मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज का 44वां दीक्षा दिवस महोत्सव

संवाददाता : राजेश जैन दद्दू

तप, त्याग और संयम की 44 वर्षीय गौरवमयी अविरल यात्रा को नमन करेगा भारत वर्षीय सकल जैन समाज

इंदौर। सुधामय वर्षायोग 2026 के पावन अवसर पर श्रंमण संस्कृति के निर्यापक श्रमण तीर्थचक्रवर्ती मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के 44वें दीक्षा दिवस महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज भारत गुरु चरणों में श्रद्धा और भक्ति के साथ भावांजलि अर्पित करेगा। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि धर्म प्रभावना समिति एवं दीक्षा महोत्सव समिति के मनीष सपना गोधा , नवीन आनंद गोधा,

हर्ष जैन, आलोक आकाश कोल धर्मेन्द्र जैन सिनकेम रानी अशोक डोसी अक्षय कासलीवाल राहुल जैन स्पोर्ट्स के अनुसार, मुनिश्री के तप, त्याग एवं संयम की 44 वर्षीय अविरल साधना यात्रा को नमन करने हेतु यह महोत्सव दलाल बाग, छत्रपति नगर इंदौर में आयोजित किया जा रहा है मुनिश्री ने अपने दीक्षित जीवन में धर्म प्रभावना, श्रमण संस्कृति के उन्नयन और आत्मकल्याण के मार्ग पर समाज को सतत प्रेरणा दी है। उनके इस वर्षायोग से इंदौर की धर्म नगरी में धर्म की गंगा प्रवाहित हो रही है।

महोत्सव का आयोजन दिनांक 29 सितम्बर 2026, सोमवार को दोपहर 1:30 बजे से दलाल बाग, इंदौर* में आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम में मुनिश्री के दीक्षा दिवस पर विशेष पूजन, गुरु गुणानुवाद, श्रद्धा सुमन अर्पण एवं धर्मसभा का आयोजन होगा। धर्मसभा में मुनिश्री की अमृतमयी देशना का लाभ प्राप्त होगा। महामहोत्सव में मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, एवं विदेशों से गुरु भक्तों का आगमन होने जा रहा है

सकल दिगम्बर जैन समाज धर्म प्रभावना समिति, इंदौर ने सभी धर्मप्रेमी गुरु भक्त समाज बंधुओं से सपरिवार, इष्ट मित्रों सहित समय पर पधारकर धर्मलाभ प्राप्त करने की विनम्र अपील की है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव की तैयारियाँ जोरों पर हैं। धर्मसभा स्थल को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है।

इंदौर उत्तम शौच धर्म: शुद्ध को अशुद्ध न करना ही सच्ची साधना – मुनिपुंगव सुधासागर जी
इंदौर के दलाल बाग में दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने उत्तम शौच धर्म का महत्व समझाया। उन्होंने तीर्थ, परिवार, समाज, संस्कृति और आचरण की पवित्रता बनाए रखने का संदेश दिया।

शुद्ध को अशुद्ध न करना ही उत्तम शौच धर्म की सच्ची साधना: मुनिपुंगव सुधासागर जी

दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म पर प्रवचन, कहा—बाहरी स्वच्छता के साथ मन, वचन, शरीर और आचरण की शुद्धता भी जरूरी

इंदौर। दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन शनिवार को दलाल बाग स्थित विद्या सुधा देशना मंडप में आयोजित 10 दिवसीय श्रावक संस्कार शिविर में निर्यापक मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने उत्तम शौच धर्म की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि शौच धर्म केवल बाहरी स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि मन, वचन, शरीर और आचरण की शुद्धता भी इसका महत्वपूर्ण अंग है।

धर्म समाज प्रचारक एवं मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराज ने शिविरार्थियों और समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं अशुद्ध रह जाना उतना बड़ा पाप नहीं है, जितना अपने कारण किसी शुद्ध को अशुद्ध कर देना। उन्होंने कहा कि जीवन में निमित्त का बहुत प्रभाव होता है। स्वयं गलत करना कमजोरी हो सकती है, लेकिन किसी दूसरे व्यक्ति को गलत मार्ग पर ले जाना गंभीर कर्मबंध का कारण बन सकता है।

तीर्थों की पवित्रता बनाए रखना प्रत्येक श्रद्धालु की जिम्मेदारी

मुनिश्री ने सम्मेद शिखरजी और गिरनार जैसे सिद्ध क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए श्रद्धालुओं को तीर्थ क्षेत्रों की स्वच्छता एवं मर्यादा बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वंदना करें या न करें, लेकिन तीर्थ को अपने कारण अपवित्र नहीं होने दें।

उन्होंने कहा कि पवित्र पर्वत और तीर्थ क्षेत्र में थूकना, कचरा फैलाना या गंदगी करना उसकी मर्यादा को प्रभावित करता है। यदि किसी व्यक्ति की शारीरिक क्षमता वंदना करने की नहीं है तो वह नीचे से ही श्रद्धापूर्वक नमस्कार कर सकता है, लेकिन वंदना के नाम पर तीर्थ की पवित्रता भंग नहीं करनी चाहिए।

ऐसा आचरण हो कि धर्म और समाज की प्रतिष्ठा बढ़े

मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराज ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कोई भी कार्य करने से पहले यह विचार करना चाहिए कि उसके आचरण से देश, संस्कृति, धर्म और समाज की प्रतिष्ठा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव तो नहीं पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि संयम, शाकाहार, अहिंसा और मर्यादा भारतीय एवं जैन संस्कृति की महत्वपूर्ण पहचान हैं। प्रत्येक जैन को यह विचार करना चाहिए कि उसके आचरण के कारण पूरे समाज की छवि प्रभावित न हो। व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि लोग कहें कि जैन धर्म के संस्कार आज भी जीवित हैं।

परिवार में भी जरूरी है शौच धर्म

परिवार के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पिता का आचरण ऐसा होना चाहिए कि संतान को कभी शर्मिंदा न होना पड़े और संतान को भी ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जिससे माता-पिता का सिर झुके। बच्चे केवल उपदेश से नहीं, बल्कि अपने बड़ों के आचरण से अधिक सीखते हैं।

उन्होंने शिविरार्थियों से कहा कि केवल शिविर में शामिल होना पर्याप्त नहीं है। यहां प्राप्त संस्कारों और शिक्षाओं को दैनिक जीवन में उतारना ही शिविर की वास्तविक सार्थकता है। शिविरार्थियों का व्यवहार और अनुशासन ऐसा होना चाहिए कि उनकी अलग पहचान दिखाई दे।

आंख, कान, वाणी और मन की पवित्रता पर दिया जोर

मुनिश्री ने इंद्रियों के शौच धर्म को सरल शब्दों में समझाते हुए कहा कि आंखों का शौच बुरी दृष्टि से बचना, कानों का शौच निंदा और अश्लीलता से दूर रहना तथा मुख का शौच नशा, गुटखा और अपशब्दों से बचना है।

उन्होंने सात्विक खान-पान अपनाने के साथ मन में ईर्ष्या और द्वेष तथा वाणी में कटुता से बचने की सीख दी। उन्होंने शिविरार्थियों से कहा कि गुरु वाणी सुनने के बाद व्यक्ति की दृष्टि, श्रवण और आचरण में भी उसका प्रभाव दिखाई देना चाहिए।

धर्म को स्वार्थ का साधन न बनाने की सीख

मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराज ने कहा कि अपने गलत कार्यों की सफलता के लिए भगवान, गुरु अथवा धर्म का नाम लेना उचित नहीं है। धर्म का उपयोग व्यक्तिगत स्वार्थ की पूर्ति के साधन के रूप में नहीं होना चाहिए।

प्रवचन के अंत में उन्होंने शिविरार्थियों को स्वयं शुद्ध रहने और अपने कारण किसी तीर्थ, धर्म, परिवार, समाज अथवा संस्कृति की पवित्रता प्रभावित नहीं होने देने का संकल्प दिलाया।

धर्मसभा में बड़ी संख्या में शिविरार्थियों और समाजजनों ने सहभागिता की। इस अवसर पर सपना-मनीष गोधा, आनंद-नवीन गोधा, हर्ष जैन, आलोक, आकाश कोल, हुक्म काका, अक्षय कासलीवाल, संजय पाटोदी, डॉ. जैनेन्द्र जैन, वीरेन्द्र जैन, विपुल बाझलं, अरविंद, अखिलेश सोधीया, नरेंद्र, राकेश नायक, विजय धुर्रा, मुक्ता जैन और रानी डोसी सहित समाजजन उपस्थित रहे।

प्रेषक: राजेश जैन दद्दू, मीडिया प्रभारी

क्लर्क कॉलोनी जैन मंदिर में स्वर्ण कलशों से हुआ भगवान महावीर का अभिषेक
क्लर्क कॉलोनी जैन मंदिर में स्वर्ण कलशों से हुआ भगवान महावीर का अभिषेक

संगीतमय पूजन के साथ मनाया उत्तम मार्दव धर्म, पं. नवीन जैन ने बताया विनम्रता और अहंकार त्याग का महत्व

इंदौर। पर्वाधिराज पर्युषण एवं दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर क्लर्क कॉलोनी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। मंदिर के मूलनायक भगवान महावीर स्वामी का स्वर्ण कलशों से अभिषेक किया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच शांतिधारा संपन्न हुई। बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों ने भगवान महावीर का अभिषेक एवं पूजन कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि और आत्मकल्याण की कामना की।

अभिषेक और शांतिधारा के बाद देव-शास्त्र-गुरु, भगवान महावीर, सोलह कारण, पंचमेरु एवं दशलक्षण धर्म की संगीतमय पूजा की गई। भक्ति संगीत और धार्मिक मंत्रों से मंदिर परिसर का वातावरण धर्ममय हो गया। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ पूजन में भाग लेते हुए उत्तम मार्दव धर्म को अपने जीवन में धारण करने का संकल्प लिया।

मार्दव का अर्थ कोमलता और विनम्रता

कार्यक्रम में पंडित नवीन जैन ने उत्तम मार्दव धर्म का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि मार्दव का अर्थ मन, वचन और व्यवहार में कोमलता एवं विनम्रता बनाए रखना तथा अहंकार का त्याग करना है। मान और अहंकार को छोड़ना ही उत्तम मार्दव धर्म का मूल भाव है।

उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपनी जाति, कुल, रूप, धन, ज्ञान, पद अथवा प्रतिष्ठा पर अभिमान नहीं करना चाहिए। सांसारिक उपलब्धियां स्थायी नहीं होतीं। इन पर किया गया घमंड व्यक्ति को धर्म और आत्मकल्याण के मार्ग से दूर कर सकता है। प्रत्येक जीव को अपने समान समझकर उसके साथ विनम्र और सम्मानपूर्ण व्यवहार करना चाहिए।

सफलता में अहंकार और असफलता में निराशा न हो

पंडित नवीन जैन ने कहा कि जीवन में सफलता मिलने पर अहंकार नहीं करना चाहिए और असफलता आने पर निराश नहीं होना चाहिए। परिस्थितियां सदैव एक जैसी नहीं रहतीं। इसलिए व्यक्ति को हर स्थिति में संयम, धैर्य और विनम्रता बनाए रखनी चाहिए।

अपने ज्ञान, सामर्थ्य और उपलब्धियों को दूसरों से श्रेष्ठ मानना घमंड का कारण बन सकता है। सच्चा ज्ञानी वही है, जो ज्ञान प्राप्त करने के बाद और अधिक विनम्र हो जाए। जिस प्रकार फल से लदा वृक्ष झुक जाता है, उसी प्रकार गुणवान व्यक्ति भी नम्रता से युक्त होता है।

उन्होंने कहा कि विनम्रता मनुष्य को दूसरों के प्रति मैत्री, करुणा और सम्मान का भाव रखने की प्रेरणा देती है। मार्दव धर्म केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे परिवार, समाज और कार्यक्षेत्र के व्यवहार में भी उतारना आवश्यक है।

मधुर एवं हितकारी वचन बोलने की प्रेरणा

धर्मसभा में बताया गया कि कठोर वाणी और अपमानजनक व्यवहार से बचना चाहिए। मनुष्य को ऐसे मधुर एवं हितकारी वचन बोलने चाहिए, जिनसे किसी दूसरे व्यक्ति के मन को ठेस न पहुंचे। वाणी की कठोरता संबंधों में दूरी उत्पन्न करती है, जबकि नम्र और मधुर व्यवहार लोगों को जोड़ता है।

दूसरों की गलतियां देखकर स्वयं को श्रेष्ठ समझने के बजाय व्यक्ति को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। प्रत्येक मनुष्य में कोई न कोई कमी होती है। अपनी कमियों को पहचानकर उनमें सुधार करना ही धर्म साधना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दूसरों को छोटा दिखाने से व्यक्ति महान नहीं बनता, बल्कि स्वयं के दोषों को दूर करने से वास्तविक महानता प्राप्त होती है।

शरीर, धन और पद सभी नश्वर

पंडित नवीन जैन ने कहा कि उत्तम मार्दव धर्म हमें याद दिलाता है कि शरीर, धन, पद और प्रतिष्ठा सभी नश्वर हैं। इनके कारण किया गया अभिमान व्यर्थ है। मनुष्य संसार में खाली हाथ आता है और खाली हाथ ही जाता है। इसलिए जीवन में प्राप्त साधनों का उपयोग सेवा, परोपकार और धर्म के लिए करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि क्षमा, दया, प्रेम और सम्मान की भावना को जीवन में अपनाने से मार्दव धर्म सार्थक होता है। अहंकार छोड़ना, विनम्रता अपनाना और प्रत्येक जीव का सम्मान करना ही उत्तम मार्दव धर्म का सार है।

बड़ी संख्या में शामिल हुए समाजजन

मीडिया प्रभारी प्रवीण जैन ने बताया कि धार्मिक आयोजन में प्रथम जैन, रमेश जैन, दिलीप बज, एसके सोगानी, संजय जैन, विशाल जैन, पिंटू अजमेरा, डम्पी जैन, शम्भू पाटोदी, रोहित पाटनी, रमणिक जैन, विमल डेडी और अनिल गोठाने सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भगवान महावीर के सिद्धांतों पर चलने और अपने जीवन से मान, अहंकार एवं घमंड को दूर करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में विश्व शांति और समस्त जीवों के कल्याण की मंगल भावना व्यक्त की गई।

इंदौर में रचेगा धर्म का नया इतिहास: 7,000 शिविरार्थियों का महाकुंभ, 80 साधु भगवंतों का मिलेगा सान्निध्य
इंदौर दसलक्षण महापर्व 2026 के दौरान 16 से 25 सितम्बर तक 33वां श्रावक संस्कार शिविर आयोजित होगा। 7,000 से अधिक शिविरार्थी और करीब 80 साधु भगवंत शामिल होंगे।

आयो रे आयो रे 10 लक्षण महापर्व आयो रे: इंदौर में रचेगा धर्म का नया इतिहास, 7,000 शिविरार्थियों का महाकुंभ

राजेश जैन दद्दू | इंदौर

इंदौर दसलक्षण महापर्व 2026 के अवसर पर स्वच्छता में सिरमौर, सर सेठ हुकुमचंद जी की अहिंसा और धर्म नगरी इंदौर इस बार जैन धर्म के सबसे बड़े महापर्व दसलक्षण महापर्व, 16 सितम्बर से 25 सितम्बर 2026 के दौरान एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक धार्मिक समागम का साक्षी बनने जा रहा है।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू, इंदौर ने बताया कि शहर में पहली बार तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के विशेष आशीर्वाद एवं ससंघ परम सान्निध्य में 33वें ‘श्रावक संस्कार शिविर’ का भव्य ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है।

यह दस दिवसीय महासाधना शिविर सर सेठ हुकुमचंद जी की धर्म नगरी इंदौर में धर्म का नया इतिहास रचेगा।

इंदौर दसलक्षण महापर्व 2026 में 7,000 शिविरार्थियों का महाकुंभ

दस दिवसीय महासाधना शिविर में देश-विदेश से 7,000 से अधिक शिविरार्थी सहभागिता करेंगे, जो मुनिश्री सुधासागर जी के ओजस्वी मुखारविंद से धर्म के मर्म को आत्मसात कर संयम और साधना का पाठ सीखेंगे।

80 साधु भगवंतों का पावन सान्निध्य

इस बार इंदौर की धरा पर पूज्य संतों की विशेष कृपा बरसने जा रही है। आयोजन में तीर्थ चक्रवर्ती मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के साथ-साथ प्रकृताचार्य आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज, आचार्य श्री सिद्धांत सागर जी महाराज, आचार्य श्री विप्रणत सागर जी महाराज एवं मुनि श्री साध्य सागर जी सहित लगभग 80 साधु भगवंतों का गरिमामय सान्निध्य और आशीर्वाद इंदौर शहर को प्राप्त हो रहा है।

इतने विशाल संत वृंद की उपस्थिति से पूरा शहर भक्ति और अध्यात्म के रंग में सराबोर रहेगा।

अतिथि देवो भव: आहारदान का दुर्लभ अवसर

राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के मयंक जैन ने कहा कि सकल जैन समाज के लिए यह अत्यंत परम सौभाग्य का क्षण है। इस विशाल शिविर में पधारे सभी 7,000 से अधिक शिविरार्थियों के वात्सल्यमयी भोजन की व्यवस्था का पुण्य लाभ प्राप्त करने के लिए समाजजनों में भारी उत्साह है।

शिविर के पुण्यार्जक चक्रवर्ती सेठ आकाश आलोक कोल परिवार एवं समाज के वरिष्ठों ने सभी नगरवासियों व समाजजनों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर शिविरार्थियों के आहारदान का महान पुण्य अर्जित करें।

सजेंगे जिनालय, गूंजेंगे भक्ति के तराने

दद्दू ने बताया कि 16 से 25 सितम्बर तक दसलक्षण पर्व के पावन अवसर पर इंदौर के सभी जिनालयों में भव्य एवं आकर्षक साज-सज्जा की जा रही है।

दसों दिन सभी जैन मंदिरों में संगीतमय वातावरण में विशेष पूजन, विधान, शांतिधारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

प्रतिदिन सायंकाल सामायिक, श्रीजी की आरती के साथ-साथ विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।

आचार्य श्री सुनील सागर जी एवं पूज्य मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज एवं विशाल साधु वृंद के सान्निध्य को लेकर पूरे शहर के जैन समाज में हर्ष और उत्साह की लहर है।

सकल जैन समाज की ओर से आप सभी को दसलक्षण महापर्व की अग्रिम हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

मंजिल निश्चित हो, तभी जीवन की यात्रा सार्थक होगी: मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज
मंजिल निश्चित हो, तभी जीवन की यात्रा सार्थक होगी: मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज

इंदौर के दलाल बाग में धर्मसभा को किया संबोधित, बोले- केवल चलते रहना पर्याप्त नहीं, लक्ष्य और सही दिशा का ज्ञान होना जरूरी; गुरु के सामने निष्कपट होकर करें आत्मनिरीक्षण

संवाददाता: राजेश जैन दद्दू

इंदौर। जीवन में केवल निरंतर चलते रहना सफलता की गारंटी नहीं है। व्यक्ति को सबसे पहले यह तय करना चाहिए कि उसकी वास्तविक मंजिल क्या है और वह किस दिशा में आगे बढ़ रहा है। लक्ष्य निश्चित होने के बाद ही किया गया पुरुषार्थ जीवन को सार्थक बना सकता है। यह प्रेरणादायी संदेश मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने इंदौर के दलाल बाग स्थित विद्या सुधा देशना मंडप में आयोजित धर्मसभा के दौरान श्रद्धालुओं को दिया।

धर्मसभा में मुनि श्री ने जीवन के लक्ष्य, पुरुषार्थ, आत्मनिरीक्षण, मानसिक दृढ़ता और गुरु के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन में लगातार व्यस्त रहता है, अनेक जिम्मेदारियां निभाता है और सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत करता है, लेकिन यदि उसके सामने स्पष्ट लक्ष्य नहीं है तो उसका पुरुषार्थ उसे वास्तविक मंजिल तक नहीं पहुंचा सकता।

केवल रास्ता जानना काफी नहीं, मंजिल भी होनी चाहिए तय

मुनि श्री ने कहा कि किसी भी कार्य को सफल बनाने के लिए सबसे पहली आवश्यकता लक्ष्य निर्धारित करने की है। केवल यह जान लेना पर्याप्त नहीं है कि किस रास्ते पर चलना है, बल्कि यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि आखिर पहुंचना कहां है।

उन्होंने कोल्हू के बैल का उदाहरण देते हुए समझाया कि बैल दिनभर चलता रहता है। लगातार चलने से उसका शरीर थक जाता है और उसे लगता है कि उसने बहुत लंबी यात्रा कर ली, लेकिन वास्तविकता में वह उसी स्थान के आसपास घूमता रहता है और किसी मंजिल तक नहीं पहुंचता।

मुनि श्री ने कहा कि मनुष्य की स्थिति भी कई बार ऐसी ही हो जाती है। वह जीवनभर मेहनत करता है, अनेक जिम्मेदारियां निभाता है और दिन-रात व्यस्त रहता है, लेकिन यदि उसने अपनी मंजिल तय नहीं की तो बहुत अधिक परिश्रम के बावजूद उसे यह अनुभव हो सकता है कि जीवन जहां से शुरू हुआ था, वहीं ठहरा हुआ है।

‘मुझे क्या मिला’ नहीं, ‘मैं क्या बन रहा हूं’ यह पूछें

मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने कहा कि परिवार, नौकरी, व्यवसाय अथवा समाज में कार्य करते समय व्यक्ति अक्सर अपने योगदान का हिसाब लगाने लगता है। उसके मन में विचार आता है कि उसने इतना कुछ किया, लेकिन बदले में उसे क्या मिला?

उन्होंने कहा कि बार-बार इस तरह की अपेक्षा व्यक्ति के पुरुषार्थ को कमजोर कर सकती है। इसके स्थान पर मनुष्य को स्वयं से यह प्रश्न करना चाहिए कि “मैं क्या बन रहा हूं और मेरी वास्तविक मंजिल के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा क्या है?”

यह प्रश्न व्यक्ति को दूसरों की कमियां खोजने के बजाय अपने भीतर देखने के लिए प्रेरित करता है। आत्मनिरीक्षण से ही व्यक्ति अपनी वास्तविक स्थिति को समझ सकता है और जीवन में सुधार की दिशा तय कर सकता है।

अपनी कमजोरी और कषाय को पहचानना जरूरी

मुनि श्री ने कहा कि जीवन की वास्तविक प्रगति के लिए अपनी कमजोरियों को स्वीकार करना अत्यंत आवश्यक है। मोह, भय, अहंकार, अपेक्षा और कषाय जैसे भाव व्यक्ति की आध्यात्मिक यात्रा में बड़ी बाधा बन सकते हैं।

उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रेरित करते हुए कहा कि व्यक्ति को पूरी ईमानदारी से आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। जब तक अपनी कमजोरी की पहचान नहीं होगी, तब तक उसे दूर करने का प्रयास भी सही दिशा में नहीं हो सकता।

दूसरों की गलतियां और कमजोरियां आसानी से दिखाई देती हैं, लेकिन वास्तविक साधना तब शुरू होती है जब व्यक्ति स्वयं के भीतर झांककर अपनी कमियों को स्वीकार करता है।

गुरु के सामने बालक की तरह निष्कपट बनें

धर्मसभा में गुरु की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए मुनि श्री ने कहा कि गुरु के सामने व्यक्ति को बिल्कुल बालक की तरह सरल और निष्कपट होना चाहिए। जो अनुभव हो रहा है और मन के भीतर जो चल रहा है, उसे गुरु के सामने उसी रूप में प्रस्तुत करना चाहिए।

उन्होंने डॉक्टर का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि कोई मरीज अपनी बीमारी के लक्षण डॉक्टर से छिपाता है तो सही उपचार करना मुश्किल हो जाता है। इसी प्रकार यदि साधक गुरु के सामने अपने दोष, कमजोरियां और अनुभव छिपाता है तो आत्मिक उपचार की प्रक्रिया भी प्रभावित होती है।

गुरु मार्ग दिखा सकते हैं, लेकिन उसके लिए शिष्य को अपने भीतर की वास्तविक स्थिति ईमानदारी से उनके सामने रखनी होगी।

शरीर की थकान से ज्यादा खतरनाक है मन की हार

मुनि श्री ने मानसिक शक्ति के महत्व पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शरीर की थकान विश्राम करने से दूर हो सकती है, लेकिन यदि मन हार जाए तो व्यक्ति भीतर से कमजोर होने लगता है।

उन्होंने कहा कि मन से हारा हुआ व्यक्ति मुश्किल से दोबारा सचेत और सक्रिय हो पाता है। इसलिए जीवन में परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, आशा को समाप्त नहीं होने देना चाहिए।

उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि यदि जीवन को उत्साह और ऊर्जा के साथ जीना है तो आशाओं के दीप हमेशा जलाए रखना चाहिए। कठिन समय स्थायी नहीं होता, लेकिन उस समय व्यक्ति का दृष्टिकोण उसके आगे के जीवन की दिशा निर्धारित कर सकता है।

सही दिशा में निरंतर पुरुषार्थ का दिया संदेश

मुनि श्री ने कहा कि जीवन का उद्देश्य केवल चलते रहना नहीं, बल्कि सही दिशा में आगे बढ़ना होना चाहिए। इसके लिए लक्ष्य निश्चित करना, अपनी बाधाओं की पहचान करना और निरंतर पुरुषार्थ करना आवश्यक है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि जीवन की वास्तविक मंजिल को पहचानिए, अपने भीतर मौजूद बाधाओं को समझिए, गुरु के सामने निष्कपट रहिए और परिस्थितियों से निराश हुए बिना लगातार आगे बढ़ते रहिए।

अंतरराष्ट्रीय भजन गायक सुधीर व्यास ने लिया आशीर्वाद

धर्मसभा के दौरान अंतरराष्ट्रीय भजन गायक सुधीर व्यास ने मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज को श्रीफल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने अपना प्रसिद्ध भजन भी प्रस्तुत किया। भजन की प्रस्तुति ने धर्मसभा में मौजूद श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित

धर्मसभा में चक्रवर्ती अध्यक्ष आकाश आलोक कोल, नवीन गोधा, हुकमचंद जैन काका, सामाजिक संसद अध्यक्ष आनंद गोधा, महोत्सव अध्यक्ष अशोक डोशी, महामंत्री हर्ष जैन, पत्रकार संजय पटौदी, राकेश विनायका, डॉ. विशाल जैन, पत्रकार राहुल सेठी, राजेश जैन दद्दू, विपुल बाझल और भूपेंद्र भोपाली सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कोकिलाबेन हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने भी लिया आशीर्वाद

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कोकिलाबेन हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने भी धर्मसभा में पहुंचकर मुनि श्री के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

दलाल बाग में आयोजित धर्मसभा के दौरान मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज का संदेश जीवन को लक्ष्यपूर्ण बनाने, स्वयं की कमजोरियों को पहचानने और कठिन परिस्थितियों में भी आशा तथा पुरुषार्थ बनाए रखने पर केंद्रित रहा। उन्होंने श्रद्धालुओं को यह संदेश दिया कि जीवन की यात्रा तभी सार्थक होती है, जब व्यक्ति अपनी मंजिल को पहचानकर सही दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे।

भक्त के घर भगवान पधारे: सुधासागर जी महाराज की आहार चर्या का परिवार को मिला परम सौभाग्य
इंदौर में परम पूज्य मुनि श्री 108 सुधासागर जी महाराज को नवधा भक्ति पूर्वक आहार कराने का सौभाग्य जैन परिवार को मिला। आहार चर्या के बाद गुरुदेव ने पूरे परिवार को विशेष आशीर्वाद प्रदान किया।

महाराज को परिवार ने कराई नवधा भक्ति पूर्वक आहार चर्या

रिपोर्टर : राजेश जैन दद्दू, इंदौर

इंदौर। सुधासागर जी महाराज के पावन पदार्पण से जैन परिवार धन्य हो गया। श्रमण संस्कृति के महाश्रमण, तीर्थंकर सम उपकारी परम पूज्य जगतपूज्य निर्यापक मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज को नवधा भक्ति पूर्वक आहार चर्या कराने का परम सौभाग्य परिवार को प्राप्त हुआ। परिवार ने इसे अपने जीवन का परम अहोभाग्य बताते हुए कहा कि भक्त के घर भगवान पधारे और अपने आशीर्वाद से पूरे परिवार को धन्य कर दिया।

सुधासागर जी महाराज के पड़गाहन से परिवार में हर्ष

परम पूज्य गुरुदेव के आहार हेतु पड़गाहन का सौभाग्य प्राप्त होते ही परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई। शुद्धि, भक्ति और नवधा भक्ति विधि पूर्वक गुरुदेव को आहार कराया गया। आहार चर्या के पश्चात सुधासागर जी महाराज ने परिवार को विशेष आशीर्वाद प्रदान कर धन्य किया।

वरिष्ठ समाजसेवी एवं कार्य अध्यक्ष डॉ. जैनेन्द्र जैन ने कहा, “हम कृतज्ञ हैं कि भक्त के घर भगवान पधारे और हमें आशीष प्रदान कर धन्य किया। गुरुदेव का पदार्पण हमारे परिवार के लिए तीर्थ के समान है। उनके आहार से घर पवित्र हो गया और परिवार को मोक्षमार्ग की प्रेरणा मिली।”

सौभाग्यशाली परिवार ने प्राप्त किया आशीर्वाद

इस पुण्य अवसर पर डॉ. जैनेंद्र-मनोरमा जैन, मुक्ता-राजेश जैन (दद्दू), अतिशय जैन, साक्षी-सक्षम बड़जात्या, सविता-पवन मोदी, पिंकी-अनिल बजाज, निर्मला-प्रकाश कासलीवाल, कुणाल सोहिता, सम्यक-आयुषी सहित समस्त परिवार ने गुरुदेव की भक्ति कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सकल परिवार ने गुरुदेव के चरणों में बारम्बार नमोस्तु करते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ रहने की मंगलकामना की। परिवार ने कहा कि सुधासागर जी महाराज के चरण पड़ने से घर और परिवार धन्य हो गए। यह पुण्य अवसर परिवार की स्मृतियों में सदैव अंकित रहेगा।

क्या है नवधा भक्ति?

जैन धर्म में मुनिराज को आहार कराने की विधि को नवधा भक्ति कहते हैं। पड़गाहन, उच्चासन, पाद प्रक्षालन, अर्चन, प्रणाम, मन शुद्धि, वचन शुद्धि, काय शुद्धि और एषणा शुद्धि—इन नौ विधियों से आहार कराना महापुण्य का कारण माना जाता है।

विनीत : डॉ. जैनेंद्र जैन परिवार, राजेश जैन (दद्दू) परिवार, इंदौर

विफलता हमारा भ्रम, सफलता मूल स्वरूप: मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज
विफलता हमारा भ्रम, सफलता मूल स्वरूप: मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज

दलाल बाग में धर्मसभा को किया संबोधित, बोले— अध्यात्म व्यक्ति को समर्थ बनाने की बड़ी पूंजी; मध्य प्रदेश में अल्पसंख्यक आयोग के गठन पर भी हुई चर्चा

इंदौर। “विफलता हमारा भय और भ्रम है, जबकि सफलता हमारा मूल स्वरूप है। कोई भी व्यक्ति विफल होने के लिए कार्य नहीं करता। सफलता मनुष्य का स्वभाव है और स्वभाव को कोई बदल नहीं सकता।” ये प्रेरक विचार राष्ट्रसंत मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने शनिवार को इंदौर के दलाल बाग में आयोजित धर्मसभा में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

धर्मसभा में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुनिश्री ने जीवन में सफलता, आत्मविश्वास, अध्यात्म, आत्मनिर्भरता और धार्मिक दायित्वों पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने श्रद्धालुओं को परिस्थितियों से भयभीत होने के बजाय अपने भीतर की शक्ति पहचानने और जीवन में स्वयं आगे बढ़ने का संदेश दिया।

जल की शीतलता की तरह सफलता हमारा स्वभाव

मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने सफलता और असफलता के अंतर को समझाते हुए जल के स्वभाव का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जल का मूल स्वभाव शीतलता है। उसे कुछ समय के लिए गर्म किया जा सकता है, लेकिन उसकी शीतलता के मूल स्वभाव को समाप्त नहीं किया जा सकता।

इसी प्रकार मनुष्य के जीवन में परिस्थितियां उसके स्वभाव को कुछ समय के लिए प्रभावित कर सकती हैं, लेकिन उसके भीतर मौजूद मूल शक्ति समाप्त नहीं होती। उन्होंने कहा कि स्वभाव को कुछ समय के लिए “विभाव” में बदला जा सकता है, किंतु स्वभाव कभी नष्ट नहीं होता।

मुनिश्री ने श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि जीवन में आने वाली असफलताओं को स्थायी सत्य मानकर निराश नहीं होना चाहिए। मनुष्य के भीतर आगे बढ़ने और सफल होने की क्षमता हमेशा मौजूद रहती है।

अध्यात्म व्यक्ति को समर्थ बनाने की बड़ी पूंजी

मुनिश्री ने अध्यात्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अध्यात्म व्यक्ति को समर्थ बनाने की बहुत बड़ी पूंजी है। व्यक्ति जब आध्यात्मिक रूप से स्वयं को मजबूत करता है तो उसके भीतर आत्मविश्वास, धैर्य और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति विकसित होती है।

उन्होंने कहा कि भगवान में जिन शक्तियों का अनुभव किया जाता है, वही शक्तियां भक्त के अनुभव में भी आने लगती हैं। आध्यात्मिक साधना व्यक्ति को अपनी क्षमताओं और वास्तविक स्वरूप से परिचित कराती है।

धर्मसभा में उन्होंने बाहरी परिस्थितियों से अधिक अपने भीतर की शक्ति को पहचानने पर जोर दिया।

‘स्वयं एक कदम चलना सीखो’

मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने जैन धर्म के मूल संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि व्यक्ति को स्वयं सुखी, समृद्ध, निरावलंबी और पूर्ण बनने की दिशा में प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब-जब मनुष्य दूसरों का आलंबन लेता है, तब उसकी अपनी शक्तियां कमजोर होने लगती हैं। दुनिया के पीछे चलते रहने के बजाय व्यक्ति को स्वयं एक कदम आगे बढ़ने का साहस करना चाहिए।

मुनिश्री ने कहा, “तुम स्वयं एक कदम चलना सीखो। तुम चले और गिर गए तो कोई बात नहीं, कम से कम तुमने साहस तो किया। जो स्वयं एक कदम चल सकता है, वह आगे सौ कदम भी चल सकता है।”

इस संदेश के माध्यम से उन्होंने श्रद्धालुओं को आत्मनिर्भरता और प्रयास का महत्व समझाया।

असफल होने के डर से प्रयास न छोड़ें

मुनिश्री ने कहा कि जीवन में कई बार व्यक्ति असफलता के डर से प्रयास करना ही छोड़ देता है। यह भय ही उसकी प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बन जाता है। यदि व्यक्ति पहला कदम उठाने का साहस करता है तो भविष्य में बड़ी उपलब्धियां प्राप्त करने की संभावना भी पैदा होती है।

उन्होंने कहा कि गिरना या किसी प्रयास में तत्काल सफलता नहीं मिलना जीवन का अंत नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि व्यक्ति ने स्वयं आगे बढ़ने का प्रयास किया।

धर्मसभा में मौजूद श्रद्धालुओं ने मुनिश्री के इन विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।

मंदिर हमारी आस्था का केंद्र

धर्मसभा के दौरान मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ने मंदिरों की व्यवस्था और समाज के धार्मिक दायित्वों पर भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि मंदिर हमारी आस्था का केंद्र हैं और उनकी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से चलाना समाज के प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि मंदिर समिति द्वारा निर्धारित व्यवस्था शुल्क का समय पर भुगतान करना श्रद्धालुओं का नैतिक और धार्मिक दायित्व है। धार्मिक संस्थानों की व्यवस्था समाज के सहयोग से ही संचालित होती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए समय पर सहयोग देना चाहिए।

मध्य प्रदेश में अल्पसंख्यक आयोग को लेकर हुई चर्चा

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि कार्यक्रम में अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र सरकार में राज्य मंत्री ललित गांधी ने भी मुनिश्री के दर्शन किए।

उनके साथ महासंघ के महामंत्री सौरभ भंडारी, मध्य प्रदेश संयोजक डॉ. संजीव जैन, उमेश जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मुनिश्री को श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान ललित गांधी ने मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज से मध्य प्रदेश में भी अल्पसंख्यक आयोग के गठन के विषय पर चर्चा की।

विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने लिया आशीर्वाद

धर्मसभा में उज्जैन दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के महामंत्री सुनील जैन, विश्व हिंदू परिषद से अनिल कासलीवाल और धर्मेंद्र सेठी सहित विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी मुनिश्री को श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

चातुर्मास आयोजन समिति की ओर से मनीष गोधा, नवीन-अनिल गोधा, हर्ष जैन, आकाश जैन, धर्मेंद्र जैन, गिरीश जैन (गिन्नी ग्रुप), राहुल जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने आगंतुक अतिथियों का शाल और श्रीफल देकर सम्मान किया।

मंगलाचरण नृत्य से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद संगम नगर महिला मंडल की सदस्यों ने भावपूर्ण मंगलाचरण नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रस्तुति ने धर्मसभा में मौजूद श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में धार्मिक वातावरण के बीच मुनिश्री के प्रवचनों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

बड़ी संख्या में समाजजन रहे मौजूद

धर्मसभा में डी.के. जैन, जैनेश झांझरी, सतीश जैन, मयंक जैन, राकेश गोयल, वीरेंद्र बढ़जात्या, पंडित प्रदीप शास्त्री और पवन पाटोदी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

धर्मसभा का संचालन अर्पित जैन और अमित सिंघई ने किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

धर्मसभा में मुनिश्री का मुख्य संदेश आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित रहा। उन्होंने श्रद्धालुओं को समझाया कि जीवन में आने वाली विफलताओं को अपना स्थायी स्वरूप न मानें, बल्कि अपने भीतर मौजूद शक्ति को पहचानकर आगे बढ़ते रहें। उनके अनुसार सफलता मनुष्य के मूल स्वभाव का हिस्सा है और प्रयास करने का साहस ही व्यक्ति को जीवन में आगे लेकर जाता है।