Indore Jain News – Swaraj Vani

भेद विज्ञान ही जीवन की सही दिशा है, भय से अभय की ओर ले जाता है धर्म – मुनिश्री सुधासागर जी महाराज
*भेद विज्ञान ही जीवन की सही दिशा है, भय से अभय की ओर ले जाता है धर्म – मुनिश्री सुधासागर जी महाराज*

राजेश जैन दद्दू

*इंदौर।* दलाल बाग स्थित विद्या सुधा देशना मंडप में आज आयोजित धर्मसभा में परम पूज्य मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने भेद विज्ञान, बाल संस्कार, अनुशासन और सम्यग्दर्शन पर गहन अमृतवाणी प्रदान की। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि

मुनिश्री ने कहा कि संसार में सबसे दुर्लभ वस्तु भेद विज्ञान है। भेद विज्ञान का अर्थ है – क्या मेरे लिए हितकारी है और क्या अहितकारी। मनुष्य को अपने जीवन में कभी न कभी यह प्रश्न अवश्य पूछना चाहिए कि मेरा जन्म क्यों हुआ, मुझे यह मानव जीवन क्यों मिला, मेरा जन्म जैन कुल में क्यों हुआ और मुझे धर्म, संस्कार व अच्छे परिवार का वातावरण क्यों मिला। दुर्भाग्य से हम इन प्रश्नों पर विचार ही नहीं करते।

*जो अच्छा लगता है, वह हमेशा हितकारी नहीं -*

गुरुवर ने बालक के उदाहरण से समझाया कि बच्चे को जो अच्छा लगता है, वह जरूरी नहीं कि उसके लिए अच्छा भी हो। बच्चा मिट्टी को अच्छा समझ सकता है, लेकिन माँ उसे खाने से रोकती है। यहीं से इच्छा और विवेक का संघर्ष शुरू होता है। इसलिए बच्चे को केवल यह कहना कि “यह मत करो” पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे समझाना आवश्यक है कि क्यों मत करो, क्या सही है और क्या गलत है। यही भेद विज्ञान है।

*अनुशासन हो, लेकिन विवेक के साथ -*

मुनिश्री ने कहा कि बच्चे की हर इच्छा पूरी कर देना प्रेम नहीं है और हर बात पर केवल डाँटना भी संस्कार नहीं है। सच्चा संस्कार वह है जिसमें गलत से रोकने के साथ-साथ सही का कारण भी समझाया जाए। जब किसी व्यक्ति को केवल डर के कारण रोका जाता है, तो वह वही कार्य छिपकर, झूठ बोलकर करने लगता है। इसलिए सुधार बाहरी नियंत्रण से नहीं, अंदर के विवेक से होना चाहिए।

*सबसे बड़ा संदेश -*

मुनिश्री ने कहा – “जिस कार्य को करते समय अपने लोगों से डरना पड़े, जिसे छिपाना पड़े या जिसके लिए झूठ बोलना पड़े, उस कार्य पर एक बार अवश्य विचार करना चाहिए।” हमें स्वयं से पूछना चाहिए कि क्या मैं जो कर रहा हूँ, उसे अपने माता-पिता, गुरु और भगवान के सामने कर सकता हूँ? यदि उत्तर नहीं आता है तो अपने कर्मों पर विचार करना चाहिए।

भगवान के चरण वह स्थान हैं जहाँ संसार के भय समाप्त होने चाहिए। वहाँ जाकर मनुष्य को निःशंक और निर्भय होना चाहिए। यदि भगवान से ही भय लगने लगे तो भीतर झाँकना चाहिए। सच्चे देव, शास्त्र, गुरु में श्रद्धा के साथ जीवन की दिशा बदलना ही सम्यग्दर्शन की ओर बढ़ना है और सम्यग्दृष्टि की पहचान निःशंकितता है।

मुनिश्री ने कहा – जहाँ विवेक है, वहाँ भेद विज्ञान है, जहाँ भेद विज्ञान है वहाँ सही दिशा है, जहाँ सम्यग्दर्शन है वहाँ निःशंकता है और जहाँ निःशंकता है वहाँ आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।

धर्मसभा में प्रमुख रूप से चक्रवर्ती सपना मनीष गोधा आनंद नवीन गोधा, , अशोक डोशी, हर्ष जैन, संजय पाटोदी, हुकुमचंद जैन काका, अक्षय कासलीवाल, धर्मेन्द्र जैन, डॉ जैनेन्द्र जैन गिरीश जैन गिन्नी, ब्रह्मचारी सुनील भैया,पारस भैया प्रदीप भैया विजय धुर्रा सौरभ बड़जात्या, संजय सामरिया, राहुल सेठी, भूपेंद्र भोपाली सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी समाजजन उपस्थित रहे।

*प्रचार प्रमुख*

राजेश जैन दद्दू, इंदौर

इंदौर जैन समाज मनाएगा मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज का 44वां दीक्षा दिवस महोत्सव
इंदौर जैन समाज मनाएगा मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज का 44वां दीक्षा दिवस महोत्सव

संवाददाता : राजेश जैन दद्दू

तप, त्याग और संयम की 44 वर्षीय गौरवमयी अविरल यात्रा को नमन करेगा भारत वर्षीय सकल जैन समाज

इंदौर। सुधामय वर्षायोग 2026 के पावन अवसर पर श्रंमण संस्कृति के निर्यापक श्रमण तीर्थचक्रवर्ती मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के 44वें दीक्षा दिवस महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज भारत गुरु चरणों में श्रद्धा और भक्ति के साथ भावांजलि अर्पित करेगा। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि धर्म प्रभावना समिति एवं दीक्षा महोत्सव समिति के मनीष सपना गोधा , नवीन आनंद गोधा,

हर्ष जैन, आलोक आकाश कोल धर्मेन्द्र जैन सिनकेम रानी अशोक डोसी अक्षय कासलीवाल राहुल जैन स्पोर्ट्स के अनुसार, मुनिश्री के तप, त्याग एवं संयम की 44 वर्षीय अविरल साधना यात्रा को नमन करने हेतु यह महोत्सव दलाल बाग, छत्रपति नगर इंदौर में आयोजित किया जा रहा है मुनिश्री ने अपने दीक्षित जीवन में धर्म प्रभावना, श्रमण संस्कृति के उन्नयन और आत्मकल्याण के मार्ग पर समाज को सतत प्रेरणा दी है। उनके इस वर्षायोग से इंदौर की धर्म नगरी में धर्म की गंगा प्रवाहित हो रही है।

महोत्सव का आयोजन दिनांक 29 सितम्बर 2026, सोमवार को दोपहर 1:30 बजे से दलाल बाग, इंदौर* में आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम में मुनिश्री के दीक्षा दिवस पर विशेष पूजन, गुरु गुणानुवाद, श्रद्धा सुमन अर्पण एवं धर्मसभा का आयोजन होगा। धर्मसभा में मुनिश्री की अमृतमयी देशना का लाभ प्राप्त होगा। महामहोत्सव में मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, एवं विदेशों से गुरु भक्तों का आगमन होने जा रहा है

सकल दिगम्बर जैन समाज धर्म प्रभावना समिति, इंदौर ने सभी धर्मप्रेमी गुरु भक्त समाज बंधुओं से सपरिवार, इष्ट मित्रों सहित समय पर पधारकर धर्मलाभ प्राप्त करने की विनम्र अपील की है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव की तैयारियाँ जोरों पर हैं। धर्मसभा स्थल को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है।

इंदौर में मुनिश्री सुधासागर महाराज का प्रवचन, धर्म को आचरण में उतारने का दिया संदेश
इंदौर के दलालबाग स्थित विद्या सुधा देशना मंडप में मुनिश्री 108 सुधासागर जी महाराज ने धर्मसभा में कहा कि धर्म को केवल सुनना नहीं, बल्कि जीवन और आचरण में उतारना ही वास्तविक साधना है।

धर्म केवल सुनने का नहीं, आचरण में उतारने का विषय है : मुनिश्री सुधासागर महाराज

राजेश जैन दद्दू

इंदौर। परम पूज्य मुनिश्री 108 सुधासागर जी महाराज ने दलालबाग स्थित विद्या सुधा देशना मंडप में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु की वाणी सुनना श्रद्धा है, लेकिन उस वाणी को अपने जीवन और आचरण में उतारना ही सच्ची श्रद्धा है। धर्म को केवल सुनने तक सीमित रखने के बजाय उसके मूल सिद्धांतों को व्यवहार में अपनाना वास्तविक साधना है।

इंदौर धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि धर्मसभा में मुनिश्री ने कहा कि मनुष्य अपने जीवन में अनेक बातें सुनता, देखता और परखता है। संसार में कई बार लोगों के कथन और आचरण में अंतर दिखाई देता है, इसलिए विवेक आवश्यक है। धर्म, गुरु और जीवन के मूल संस्कारों के विषय में केवल सुनना पर्याप्त नहीं, बल्कि उन्हें जीवन में अपनाना आवश्यक है।

अलग-अलग भाव से धर्म को अपनाता है मनुष्य

मुनिश्री ने कहा कि व्यक्ति अलग-अलग दृष्टिकोण से धर्म को स्वीकार करता है। कोई केवल सुनकर प्रभावित होता है, कोई अपनी परेशानी दूर होने की अपेक्षा से धर्म की ओर आता है, कोई इच्छापूर्ति की भावना रखता है, जबकि कुछ लोग धर्म के वास्तविक स्वरूप को समझकर उसे अपने जीवन का आधार बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि साधु-संतों की वाणी सुनकर प्रभावित होना आसान है, लेकिन उसकी वास्तविक परीक्षा तब होती है जब व्यक्ति को उन शिक्षाओं को अपने व्यवहार में उतारना होता है।

माता-पिता का सम्मान और नशे से दूरी जरूरी

परीक्षा का उदाहरण देते हुए मुनिश्री ने कहा कि जिस प्रकार परीक्षा में कुछ प्रश्न अनिवार्य होते हैं और उन्हें छोड़ा नहीं जा सकता, उसी प्रकार जीवन में भी कुछ संस्कार अनिवार्य हैं। तप और उपवास अपनी क्षमता के अनुसार किए जा सकते हैं, लेकिन गलत आदतों एवं नशे से दूर रहना, माता-पिता का सम्मान करना और गुरु की आज्ञा का पालन करना जीवन के मूल संस्कार हैं।

मुनिश्री ने श्रद्धालुओं को आत्मचिंतन की प्रेरणा देते हुए कहा कि धर्म को समझकर आचरण में उतारना ही वास्तविक साधना है।

इंदौर धर्मसभा में सपना मनीष गोधा, आनंद नवीन गोधा, अशोक डोशी, महामंत्री हर्ष जैन, आकाश आलोक कोल, डॉ. जैनेन्द्र जैन, प्रिंसपाल टोंग्या, संजय पाटोदी, अक्षय कासलीवाल, धर्मेन्द्र जैन, गिरीश जैन ‘गिन्नी’, पारस ब्रह्मचारी, विनोद भैया सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी समाजजन उपस्थित रहे।

इंदौर में 26 सितंबर को ऐतिहासिक जैन शोभायात्रा, 5000+ शिविरार्थी और 250 तपस्वी साधक होंगे शामिल
*इंदौर के इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय5000 से अधिक शिविरार्थियों एवं 250 तपस्वी साधकों का भव्य चल समारोह एवं शोभायात्रा 26 सितंबर को

राजेश जैन दद्दू

इंदौर

सर सेठ हुकुमचंद जी की धर्म नगरी इंदौर में सकल जैन समाज, इंदौर के इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ने जा रहा है। श्रावक संस्कार शिविर के समापन अवसर पर पूज्य गुरुदेव तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक मुनि श्री सुधासागर जी महाराज संसघ के मंगल सानिध्य में एक विशाल और भव्य चल समारोह (शोभायात्रा) का आयोजन किया जा रहा है।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि यह शोभायात्रा केवल एक शोभायात्रा नहीं, बल्कि इंदौर के जैन समाज की एकता, तप और संस्कारों का , एवं शिवरार्थियो की ऐतिहासिक शोभा यात्रा होगी। इस अलौकिक शोभायात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि इसमें 250 से अधिक शिविरार्थी*एवं समाज जन जिन्होंने दसलक्षण महापर्व के अवसर पर 10 निर्जल उपवास की तप साधना कर अपने जीवन को धन्य किया सभी शिविरार्थी एवं समाज जन श्वेत वस्त्रों में शामिल होंगे और साथ ही अपनी तपस्या तप साधना की प्रभावना करेंगे। शिविर पुंण्यर्जक आलोक आकाश कोल ने बताया कि ऐतिहासिक शोभा यात्रा में बेडं,बाजे, घोड़े, बग्गी एवं विंटेज गाड़ीयों का काफिला होगा। शौभायात्रा प्रमुख हर्ष जैन,जेनेश झांझरी ने कहा कि शोभायात्रा दिनांक : 26 सितंबर 2026, शनिवार

*समय : प्रातः 7:00 बजे से*विद्या सुधा देशना मंडप दलाल बाग से प्रारंभ होकर

मोदी जी की नसिया → रामाशाह मंदिर → लश्करी मंदिर → राजवाड़ा → शक्कर बाजार 3 मंदिर → काँच मंदिर से → पुनः तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर आगमन। दद्दू ने समाज जन एवं सोशल ग्रुप फेडरेशन, ग्रुप से आह्वान करते हुए कहा कि

* इस पावन और भव्य शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लें।

2. समस्त सोशल ग्रुप, महिला मंडल, युवा मंडल एवं संगठन से : शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह भव्य मंच लगाकर तपस्वी शिविरार्थियों का अक्षत-पुष्पों से भावभीना स्वागत-अभिनंदन करें।

3. विशेष आग्रह : सभी समाजजन समय का विशेष ध्यान रखें और प्रातः 7:00 बजे दलाल बाग अवश्य पहुँचें।

यह शोभायात्रा परम पूज्य गुरुदेव के पावन सानिध्य में एक ऐतिहासिक क्षण बनने जा रही है।

निवेदक :

चातुर्मास अध्यक्ष – नवीन गोधा

चातुर्मास गौरव – सपना मनीष गोधा

महोत्सव अध्यक्ष – रानी अशोक दोशी

शिविर पुण्यार्जक – आकाश जैन, आलोक जैन कोयला परिवार।

अक्षय कासलीवाल राहुल जैन स्पोर्ट्स धर्मेन्द्र सिनकेम

सकल जैन समाज धर्म प्रभावना समिति, इंदौर

प्रस्तुति एवं प्रेस प्रेषक : राजेश जैन दद्दू

प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी

मुनिश्री सुधासागर जी ने लगभग छह हजार शिविरार्थियों के मस्तक पर लगाया गंधोदक, दलाल बाग में उमड़े श्रद्धालु
मुनिश्री सुधासागर जी ने लगभग छह हजार शिविरार्थियों के मस्तक पर लगाया गंधोदक, दलाल बाग में उमड़े श्रद्धालु

राजेश जैन दद्दू

इंदौर। श्रावक संस्कार शिविर एवं पर्वराज दशलक्षण महापर्व के अवसर पर दलाल बाग स्थित विद्या सुधा देशना मंडप में श्रद्धा का भावुक दृश्य देखने को मिला। मुनिश्री 108 सुधासागर जी महाराज ने भगवान की शांतिधारा का गंधोदक अपने हाथों से लगभग छह हजार शिविरार्थी श्रावकों के मस्तक पर लगाया और उन्हें आशीर्वाद दिया। विशाल पंडाल में पंक्तिबद्ध बैठे श्रद्धालुओं के बीच मुनिश्री के आगमन पर जयकारे गूंज उठे।

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि श्रावक संस्कार शिविर में भाग लेने वाले श्रद्धालु इस अवसर की पूरे वर्ष प्रतीक्षा करते हैं। उनके अनुसार, जब मुनिश्री शिविरार्थियों के बीच पहुंचे और एक-एक कर उनके मस्तक पर गंधोदक लगाने लगे, तो कई श्रद्धालु भावविभोर हो गए। पंडाल में बड़ी संख्या में मौजूद श्रावक इस क्षण को अपनी साधना और पर्व की स्मृति के रूप में देख रहे थे।

दद्दू ने कहा कि लगभग छह हजार लोगों तक पहुंचकर उन्हें अपने हाथों से गंधोदक लगाना मुनिश्री के स्नेह और पुरुषार्थ का परिचय था। उन्होंने बताया कि यह क्रम घंटों तक चला। शिविरार्थी अपनी बारी आने पर श्रद्धापूर्वक मुनिश्री के समक्ष पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया। उपस्थित समाजजनों के लिए आयोजन का यह क्षण विशेष रहा, क्योंकि इतने बड़े शिविर में प्रत्येक सहभागी को व्यक्तिगत रूप से आशीर्वाद मिला।

श्रावक संस्कार शिविर दशलक्षण महापर्व के दौरान आयोजित किया गया है। इस अवसर पर इंदौर के साथ मालवा-निमाड़ क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दलाल बाग पहुंचे। विद्या सुधा देशना मंडप और उससे जुड़े विशाल पंडाल में शिविरार्थियों की उपस्थिति के बीच धार्मिक वातावरण बना रहा। दद्दू के अनुसार, मुनिश्री के आने से पहले सभी श्रद्धालु पंक्तिबद्ध बैठकर प्रतीक्षा कर रहे थे। उनके पहुंचते ही जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन और उपस्थित समाजजनों ने मुनिश्री की साधना तथा श्रद्धालुओं के प्रति उनके वात्सल्य की सराहना की। उन्होंने भावविभोर होकर कहा, “इतनी शक्ति कहाँ से आती है? यह रहस्य तो स्वयं महाश्रमण जगतपूज्य ही जानें। जहाँ परोपकार ही जीवन का लक्ष्य हो, वहाँ शरीर की सीमाएँ भी मानो छोटी पड़ जाती हैं।” समाजजनों ने कहा कि लंबे समय तक लगातार शिविरार्थियों को आशीर्वाद देते देखना उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा।

जैन परंपरा में भगवान के अभिषेक और शांतिधारा में प्रयुक्त जल को गंधोदक कहा जाता है। श्रद्धालु इसे पवित्र मानते हैं और सम्मान के साथ मस्तक पर धारण करते हैं। आयोजन में मुनिश्री ने इसी गंधोदक को शिविरार्थियों के मस्तक पर लगाया। शिविर में शामिल श्रद्धालुओं के लिए यह केवल एक धार्मिक विधि नहीं, बल्कि गुरु के हाथों से आशीर्वाद पाने का अवसर भी था। दद्दू ने बताया कि इसी भावना के कारण शिविरार्थी इस पल की प्रतीक्षा करते हैं।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने मुनिश्री के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की। चक्रवर्ती नवीन गोधा ने मुनिश्री की तपस्या को नमन करते हुए कहा, “नमन है जगतपूज्य गुरुदेव आपको और आपकी तपस्या को।” धर्मसभा में उपस्थित समाजजनों ने भी श्रावक संस्कार शिविर के इस अवसर को लंबे समय तक याद रहने वाला क्षण बताया।

राजेश जैन दद्दू ने कहा कि दशलक्षण महापर्व के बीच मुनिश्री से मिला यह आशीर्वाद शिविरार्थियों के लिए विशेष महत्व रखता है। उनके अनुसार, दलाल बाग में एकत्र हजारों श्रद्धालुओं ने अनुशासन और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। लगभग छह हजार मस्तकों पर मुनिश्री के हाथों गंधोदक लगाए जाने का दृश्य उपस्थित लोगों के लिए आस्था, गुरु वात्सल्य और सामूहिक साधना का स्मरणीय अनुभव बन गया।

इंदौर मनुष्य जीवन की सार्थकता संयम में है, भोग तो सभी योनियों में है : सुधासागर जी महाराज
इंदौर में श्रावक संस्कार शिविर के छठे दिन मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने उत्तम संयम धर्म की व्याख्या करते हुए जीवन में मर्यादा, अनुशासन, समय के संयम और आत्मकल्याण का संदेश दिया।

मनुष्य जीवन की सार्थकता संयम में है, भोग तो सभी योनियों में है : सुधासागर जी महाराज इंदौर। श्रावक संस्कार शिविर के छठे दिन उत्तम संयम धर्म की व्याख्या करते हुए मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने कहा कि संयम केवल बड़े त्याग का नाम नहीं, बल्कि जीवन के हर कार्य को मर्यादा और सीमा में करने की साधना है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को यह समझना चाहिए कि कौन सा कार्य कहाँ, कब और किस सीमा में करना है।

घर में भोजन, पूजा, अध्ययन और विश्राम के लिए स्थान निर्धारित होना चाहिए। जूते-चप्पल पहनना गलत नहीं, पर उनकी भी सीमा तय हो। मंदिर, घर और अन्य स्थानों की अपनी मर्यादा होती है – यह क्षेत्र का संयम है।

काल का संयम जरूरी –

महाराज जी ने कहा कि केवल स्थान ही नहीं, समय का संयम भी आवश्यक है। पूजा, अभिषेक, सामायिक और स्वाध्याय के लिए निर्धारित समय का पालन करने से जीवन में अनुशासन आता है और परिवार में शांति बनती है। प्रत्येक व्यक्ति का संयम उसकी अवस्था और जिम्मेदारी के अनुसार अलग होता है।

जैन श्रावक को अपनी धार्मिक मर्यादाओं का पालन करते हुए दूसरों से तुलना नहीं करनी चाहिए। उन्होंने रात्रि भोजन और व्यसनों से बचने तथा जैन आहार परंपरा बनाए रखने का संदेश दिया।

मनुष्य जन्म दुर्लभ है – महाराज श्री ने कहा कि भोग-विलास तो अनेक योनियों में संभव है, लेकिन संयम, साधना और आत्मकल्याण की दिशा में बढ़ने का अवसर केवल मनुष्य पर्याय में मिलता है। इसलिए मनुष्य को वही कार्य करना चाहिए जो अन्य योनियों में संभव नहीं।

घर-परिवार में रहते हुए भी छोटे-छोटे नियमों से संयम की शुरुआत की जा सकती है। “मनुष्य जन्म केवल धन कमाने और भोग के लिए नहीं, आत्मकल्याण और संयम के लिए मिला है।” धर्मसभा में चक्रवर्ती मनीष सपना गोधा नवीन आनंद गोधा, अशोक डोशी, हर्ष जैन डॉ जैनेन्द्र जैन हुकुम काका विजय धुर्रा अरविंद अखिलेश सोधीया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

प्रेषक – राजेश जैन दद्दू, मीडिया प्रभारी

क्लर्क कॉलोनी दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धा से मनाया भगवान पुष्पदंत का मोक्ष कल्याणक महापर्व
क्लर्क कॉलोनी दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धा से मनाया भगवान पुष्पदंत का मोक्ष कल्याणक महापर्व

अभिषेक-शांतिधारा के बाद निर्वाण कांड का पाठ कर चढ़ाया गया निर्वाण लाडू, उत्तम शौच धर्म पर पंडित नवीन जैन ने दिए प्रवचन

इंदौर। भाद्रपद शुक्ल अष्टमी के पावन अवसर पर क्लर्क कॉलोनी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में दसवें तीर्थंकर श्री 1008 भगवान पुष्पदंतनाथ का मोक्ष कल्याणक महापर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद निर्वाण कांड का पाठ करते हुए भगवान पुष्पदंतनाथ के चरणों में निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुषों ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

मंदिर परिसर सुबह से ही भगवान पुष्पदंतनाथ के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भगवान के जीवन, तप, त्याग और मोक्ष कल्याणक का स्मरण किया। आयोजन के दौरान समाज के लोगों ने सत्य, संयम, संतोष और आत्मशुद्धि के मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

अभिषेक और शांतिधारा से हुआ धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ भगवान का अभिषेक किया। इसके बाद विश्व शांति, समाज की सुख-समृद्धि और सभी जीवों के कल्याण की भावना से शांतिधारा संपन्न कराई गई।

मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से मंगल पाठ किया। धार्मिक वातावरण के बीच भगवान पुष्पदंतनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गई। अभिषेक और शांतिधारा के दौरान मंदिर परिसर में उपस्थित समाजजनों ने भगवान के जयकारे लगाए।

देव-शास्त्र-गुरु एवं दशलक्षण धर्म की पूजा

अभिषेक और शांतिधारा के पश्चात देव-शास्त्र-गुरु की पूजा की गई। इसके साथ ही दशलक्षण धर्म के सभी अंगों की पूजा संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान पुष्पदंतनाथ की विशेष पूजा करते हुए उनके गुणों का स्मरण किया।

पूजन के दौरान धर्म, अहिंसा, सत्य, संयम और आत्मकल्याण की भावना व्यक्त की गई। श्रद्धालुओं ने कहा कि तीर्थंकर भगवान का जीवन प्रत्येक व्यक्ति को सांसारिक मोह से ऊपर उठकर आत्मा के वास्तविक स्वरूप को पहचानने की प्रेरणा देता है। पूजा में समाज के बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों ने उत्साह के साथ सहभागिता की।

निर्वाण कांड का पाठ कर चढ़ाया निर्वाण लाडू

भगवान पुष्पदंतनाथ के मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में निर्वाण कांड का पाठ किया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के मोक्ष प्राप्ति के पावन प्रसंग का स्मरण करते हुए अपने जीवन में धर्म, तप और संयम को अपनाने की भावना व्यक्त की।

मंदिर के प्रचार प्रमुख प्रवीण जैन ने बताया कि भगवान पुष्पदंतनाथ ने सम्मेद शिखर के सुप्रभ कूट से निर्वाण प्राप्त किया था। मोक्ष कल्याणक के अवसर पर आयोजित यह अनुष्ठान आत्मा को कर्मों के बंधन से मुक्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि पूरे आयोजन में समाजजनों की सक्रिय भागीदारी रही।

उत्तम शौच धर्म पर पंडित नवीन जैन के प्रवचन

धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पंडित नवीन जैन ने दशलक्षण धर्म के अंतर्गत उत्तम शौच धर्म के महत्व पर प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि उत्तम शौच धर्म का अर्थ केवल शरीर और आसपास की बाहरी सफाई तक सीमित नहीं है। इसका वास्तविक अर्थ मन और आत्मा को लोभ, लालच, ईर्ष्या, द्वेष और बुरे विचारों से मुक्त कर पवित्र बनाना है।

उन्होंने कहा कि मनुष्य बाहरी वस्तुओं को साफ रखने के लिए अनेक प्रयास करता है, लेकिन वास्तविक शुद्धता तभी प्राप्त होती है, जब मन में किसी के प्रति ईर्ष्या, द्वेष और कपट का भाव न हो। लोभ और लालच मनुष्य को अशांत करते हैं, जबकि संतोष का भाव जीवन में सुख और स्थिरता प्रदान करता है।

धन-संपत्ति के मोह से दूर रहने का संदेश

पंडित नवीन जैन ने कहा कि धन और संपत्ति के प्रति अत्यधिक मोह मनुष्य के भीतर लोभ को बढ़ाता है। इच्छाओं की कोई सीमा नहीं होती। एक इच्छा पूरी होते ही दूसरी इच्छा जन्म ले लेती है। इस कारण व्यक्ति को अपनी आवश्यकताओं और इच्छाओं को सीमित रखते हुए संतोष का भाव अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तम शौच धर्म व्यक्ति को आंतरिक पवित्रता, संतोष और सरलता का मार्ग दिखाता है। मन से ईर्ष्या और द्वेष निकालकर प्रत्येक जीव के प्रति समानता और करुणा का भाव रखना ही आत्मशुद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सच्ची शुद्धता मन और आत्मा की होती है। केवल बाहरी स्वच्छता से आत्मकल्याण संभव नहीं है।

संगीत की धुन पर हुई भगवान की मंगल आरती

प्रवचन के बाद भगवान की मंगल आरती की गई। आरती के दौरान मंदिर में भक्तिमय वातावरण बन गया। बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं और पुरुषों ने संगीत की मधुर धुनों पर नृत्य करते हुए भक्ति भाव से आरती की। श्रद्धालुओं ने भगवान पुष्पदंतनाथ के जयकारे लगाए और धर्मलाभ प्राप्त किया।

सामूहिक आरती के दौरान बच्चों और युवाओं में भी विशेष उत्साह दिखाई दिया। पूरा मंदिर परिसर भगवान की भक्ति और जयघोष से गूंज उठा। समाजजनों ने इस धार्मिक आयोजन को आत्मशुद्धि और धार्मिक संस्कारों को मजबूत करने वाला बताया।

बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल

मोक्ष कल्याणक महापर्व में आनंद जैन, नवीन गोधा, दिलीप बज, एसके सोगानी, संजय जैन, सिद्धार्थ गंगवाल, पवन जैन, आलोक जैन, विशाल जैन, नीरज जैन और विमल डेडी सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने भगवान पुष्पदंतनाथ के बताए मार्ग पर चलने और अपने जीवन में लोभ, लालच, ईर्ष्या तथा द्वेष का त्याग कर संतोष एवं आत्मशुद्धि की भावना अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन ने श्रद्धालुओं को दशलक्षण धर्म के सिद्धांतों को समझने और उन्हें दैनिक जीवन में उतारने की प्रेरणा दी।

Indore Jain News: दलाल बाग में 6 हजार श्रावकों का संस्कार शिविर, सुधासागर जी महाराज का सानिध्य
इंदौर के दलाल बाग में 16 से 25 सितंबर तक मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के सानिध्य में श्रावक संस्कार शिविर आयोजित हो रहा है। आयोजकों के अनुसार 6 हजार से अधिक शिविरार्थियों ने पंजीयन कराया है।

*गृहस्थ में साधुता की साधना: श्रावक संस्कार शिविर का अद्भुत प्रयोग**

* डॉ. जैनेंद्र जैन*

संतों के प्रवचन सुनना सहज है, सुनकर आचरण करना कठिन है और गृहस्थ होकर भी साधु-सा जीवन जी लेना तो कल्पना से परे लगता है। पर यह कल्पना इंदौर की धरा पर साकार होने जा रही है।

पर्यूषण पर्व के पावन अवसर पर दिनांक 16 से 25 सितंबर तक दलाल बाग, छत्रपति नगर की वसुंधरा पर एक ऐसा इतिहास रचा जाने वाला है, जो जैन धर्म के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा। श्रमण संस्कृति के महाश्रमण, तीर्थंकर-सम उपकारी, जगतपूज्य मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में होने जा रहा है – *विश्व का अद्वितीय श्रावक संस्कार शिविर।*

यह कोई सामान्य शिविर नहीं, यह जीवन की दिशा बदलने वाली प्रयोगशाला है।

*6 हजार शिविरार्थी, एक संकल्प*

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू के अनुसार इस शिविर में देश-विदेश से 6 हजार से अधिक शिविरार्थियों ने अपना पंजीयन कराया है। सोचिए, 6 हजार लोग, 10 दिनों के लिए अपना घर, परिवार, मोबाइल, बिस्तर और वैभव का त्याग कर, बाहरी दुनिया की चकाचौंध से दूर, एक साधक के रूप में जीवन जिएंगे। वे अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण कर, 10 लक्षण धर्म पर्व की आराधना करेंगे।

यह यात्रा 1993 में ललितपुर (उ.प्र.) से मात्र 125 शिविरार्थियों से प्रारंभ हुई थी। आज वटवृक्ष बनकर 6000 तक पहुँच गई है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता है – यहाँ सामान्य श्रावक से लेकर IAS, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, उद्योगपति, व्यापारी और उच्च शिक्षित वर्ग भी एक धोती-दुपट्टे में, समान रूप से साधना करता है। यहाँ न कोई बड़ा है, न कोई छोटा। सब एक ही पंक्ति में, मौनपूर्वक, एक समय आहार करते हैं।

*ढोंग का नहीं, ढंग का धर्म*

पूज्य सुधासागर जी महाराज का मूल मंत्र है – “ढोंग का नहीं, ढंग का धर्म”। इस शिविर में यही संस्कार दिया जाता है। पत्तेदार सब्जी और जमीकंद का त्याग, केश-तेल, दर्पण, कंघा और सौंदर्य प्रसाधनों से दूरी, उपवास और संयम – यह सब सिखाता है कि भौतिकता के बिना भी आनंदपूर्ण जीवन जिया जा सकता है।

इस शिविर की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या है? इस शिविर में संस्कारित हुए अनेक शिविरार्थियों ने संसार के वैभव को छोड़कर जैनेश्वरी मुनि दीक्षा धारण कर ली और आज पूरे देश में श्रमण संस्कृति को गौरवान्वित कर रहे हैं। यह शिविर केवल शिविर नहीं, वैराग्य की प्रथम पाठशाला है।

*अहिंसा और वात्सल्य का संगम*

सकल दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति के तत्वावधान में हो रहे इस शिविर की एक और अद्भुत परम्परा है। सभी शिविरार्थियों को नगर के जैन परिवार अपने घर अतिथि के रूप में ले जाकर, बड़े वात्सल्य से शुद्ध, सात्विक और मर्यादित आहार कराते हैं। कौन शिविरार्थी किसके घर जाएगा, यह व्यवस्था भी सुनियोजित है। यह केवल आहार नहीं, यह आत्मीयता का, अतिथि देवो भवः का जीवंत उदाहरण है।

*पुण्यार्जक परिवार का समर्पण*

ऐसे विशाल आयोजन के लिए उदार हृदय और निरभिमानी मन चाहिए। इस वर्ष इस पुण्य का सम्पूर्ण व्यय वहन करने और सुंदर व्यवस्था करने का सौभाग्य नगर के महादानी, सेठ चामुंडराय की उपाधि से अलंकृत श्री आकाश-आलोक जैन (कोयला परिवार) ने प्राप्त किया है। उनका समर्पण वास्तव में अभिनंदनीय है।

मिनी बुंदेलखंड के रूप में प्रसिद्ध छत्रपति नगर, दलाल बाग में होने वाला यह शिविर निश्चय ही इंदौर में स्वर्णिम इतिहास रचेगा। इसकी स्मृति लोगों के मन-मस्तिष्क पर चंदन और कस्तूरी की गंध की तरह सदैव अंकित रहेगी।

यह शिविर हमें सिखाएगा कि धर्म केवल मंदिर में पूजा करने का नाम नहीं, धर्म तो अनुशासित, संयमित और ढंग से जीने की कला का नाम है।

*लेखक – छत्रपति नगर दिगंबर जैन समाज एवं जिनालय ट्रस्ट के कार्याध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी हैं।*

दस लक्षण पर्व से पहले इंदौर के जिनालयों में विशेष तैयारी, प्रतिमाओं का हुआ मंजन
दस लक्षण पर्व 2026 से पहले इंदौर के दिगंबर जैन मंदिरों में प्रतिमाओं का विशेष विधि से मंजन किया गया। पर्वराज दस लक्षण 16 सितंबर से प्रारंभ होगा।

दस लक्षण पर्व 2026 से पहले इंदौर के जैन मंदिरों में प्रतिमाओं का मंजन, 16 सितंबर से शुरू होगा पर्वराज

श्री महावीर जिनालय संगम नगर में विशेष विधि से हुई प्रतिमाओं की सफाई, समाजजनों ने लिया सेवा का लाभ

इंदौर। दस लक्षण पर्व 2026 के शुभारंभ से पहले इंदौर के दिगंबर जैन मंदिरों में प्रतिमाओं के मंजन यानी विशेष प्रकार की सफाई का कार्य पूरा किया गया। दिगंबर जैन समाज का पर्वराज दस लक्षण 16 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है। इससे पूर्व प्रतिवर्ष मंदिरों की साफ-सफाई के साथ पाषाण और अष्टधातु की प्रतिमाओं का मंजन किया जाता है।

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन (इला बैंक) ने बताया कि शहरभर के दिगंबर जैन मंदिरों में दस लक्षण पर्व से पूर्व यह धार्मिक प्रक्रिया की जाती है।

विशेष विधि से किया जाता है प्रतिमाओं का मंजन

अष्टधातु की प्रतिमाओं का मंजन लौंग के पाउडर में थोड़ा जल डालकर किया जाता है। इसके बाद साफ सूती हथकरघा कपड़े से प्रतिमाओं को साफ किया जाता है। पाषाण प्रतिमाओं के लिए रीठे को धोकर शुद्ध जल में उबाला जाता है और फिर सूती कपड़े की पोटली से प्रतिमाओं की सफाई की जाती है।

मंजन से पहले प्रतिमाओं को बड़ी थालियों में विराजमान किया जाता है। मंजन के बाद शुद्ध जल से प्रतिमाओं को साफ किया जाता है। कुछ प्रतिमाओं को सूखने के बाद गोले (खोपरा) से रगड़ा जाता है। इसके पश्चात वेदी में कपूर का चूरा डाला जाता है, ताकि कोई जीव आदि न आए। प्रतिमाओं के पीछे रखे यंत्र को नींबू तथा छत्र और भामंडल को पानी से साफ किया जाता है।

श्री महावीर जिनालय में इन्हें मिला सेवा का सौभाग्य

श्री महावीर जिनालय, संगम नगर में प्रतिमाओं के मंजन का सौभाग्य मनोज जैन, सुबोध कासलीवाल, पारस जैन, सतीश जैन (इला बैंक), पीयूष चौधरी, कमलेश सिंघई, अभिषेक जैन, दिलीप जैन, सतीश जैन (ठेकेदार), अतिशय जैन, अभिषेक जैन, वर्धमान जैन और पीयूष जैन सहित समाजजनों को प्राप्त हुआ।

सतीश जैन (इला बैंक)

प्रचार प्रमुख, दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर

मुनिपुंगव सुधासागर जी इंदौर धर्मसभा में बोले- भगवान महावीर जैन धर्म के संस्थापक नहीं, बल्कि अनादि-अनंत शाश्वत जैन धर्म के महान प्रचारक थे।
इंदौर के दलाल बाग देशना मंडप में मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने भगवान महावीर, जैन धर्म, मंदिर दर्शन और श्री सम्मेद शिखरजी की तीर्थयात्रा के वास्तविक आध्यात्मिक उद्देश्य पर महत्वपूर्ण संदेश दिया।

भगवान महावीर जैन धर्म के संस्थापक नहीं, शाश्वत धर्म के महान प्रचारक थे – मुनिपुंगव सुधासागर जी

इंदौर, 13 सितंबर। रिपोर्ट: राजेश जैन दद्दू।

मुनिपुंगव सुधासागर जी इंदौर में आयोजित रविवारीय धर्मसभा में जैन धर्म, भगवान महावीर स्वामी, मंदिर दर्शन और तीर्थयात्रा के वास्तविक आध्यात्मिक उद्देश्य पर महत्वपूर्ण संदेश दिया। दलाल बाग स्थित देशना मंडप में मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी जैन धर्म के संस्थापक नहीं हैं। जैन धर्म अनादि-अनंत और शाश्वत है। भगवान महावीर ने इस धर्म को धारण किया, जिया और जगत को इसका सद् मार्ग दिखाया, इसलिए वे इस धर्म के महान प्रचारक हैं।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुनिश्री रविवारीय धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुनिपुंगव सुधासागर जी इंदौर: भगवान महावीर के संदेश को जीवन में उतारने की जरूरत

गुरुदेव ने कहा कि हम भगवान महावीर की महिमा तो गाते हैं, लेकिन आवश्यकता उनके संदेश को जीवन में आत्मसात करने की है। मंदिर जाना औपचारिकता नहीं होना चाहिए। मंदिर से लौटते समय पुनः दर्शन का संकल्प लेकर आना चाहिए। आज स्थिति यह है कि मंदिर आते समय समय तय होता है और लौटने की जल्दी रहती है। इस मानसिकता को बदलना होगा।

उन्होंने श्रद्धालुओं को मंदिर दर्शन को केवल परंपरा के रूप में नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और जीवन परिवर्तन के माध्यम के रूप में अपनाने का संदेश दिया।

श्री सम्मेद शिखरजी की यात्रा को पर्यटन न समझें

श्री सम्मेद शिखरजी का उदाहरण देते हुए मुनिश्री ने कहा कि तीर्थयात्रा को पर्यटन न समझें। तीर्थ आत्मा को मोक्ष दिशा देने वाला स्थान है। यदि मन में पहले से ही लौटने का भाव है, तो यात्रा का उद्देश्य अधूरा रह जाता है।

मुनिपुंगव सुधासागर जी ने कहा कि तीर्थयात्रा का वास्तविक उद्देश्य आत्मा के कल्याण और आध्यात्मिक चिंतन की ओर बढ़ना होना चाहिए।

जैन होना केवल जन्म की पहचान नहीं

मुनिश्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को चिंतन करना चाहिए कि उसका वास्तविक घर और वास्तविक पिता कौन है। सांसारिक माता-पिता पूज्य हैं, लेकिन आत्मा के लक्ष्य की दृष्टि से जिनेंद्र भगवान ही परम आश्रय हैं।

उन्होंने कहा कि जैन होना केवल जन्म की पहचान नहीं, बल्कि एक बड़ी आध्यात्मिक जिम्मेदारी है। जिनेंद्र भगवान के मार्ग को जीवन में धारण करना ही जैनत्व की सार्थकता है। मंदिर और तीर्थयात्रा को परंपरा नहीं, आत्मचिंतन और जीवन परिवर्तन का माध्यम बनाएं।

धर्मसभा में बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित

धर्मसभा में परम संरक्षक भरत मोदी, चक्रवर्ती अध्यक्ष नवीन आनंद गोधा, महोत्सव अध्यक्ष अशोक डोशी, महामंत्री हर्ष जैन, आलोक आकाश कोल, प्रिंसपाल टोंग्या, संजय पाटोदी, श्रीमती मुक्ता जैन और सोनाली बागढीया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

मुनिपुंगव सुधासागर जी इंदौर की इस धर्मसभा में भगवान महावीर के सिद्धांतों को केवल स्मरण करने के बजाय उन्हें दैनिक जीवन में अपनाने और तीर्थ-मंदिरों को आत्मकल्याण का माध्यम बनाने का संदेश प्रमुख रूप से सामने आया।