—Advertisement—

इंदौर में 26 सितंबर को ऐतिहासिक जैन शोभायात्रा, 5000+ शिविरार्थी और 250 तपस्वी साधक होंगे शामिल

Author Picture
Published On: 25 September 2026
whatsapp image 2026 09 25 at 10.12.06 am

—Advertisement—

*इंदौर के इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय5000 से अधिक शिविरार्थियों एवं 250 तपस्वी साधकों का भव्य चल समारोह एवं शोभायात्रा 26 सितंबर को

राजेश जैन दद्दू
इंदौर

सर सेठ हुकुमचंद जी की धर्म नगरी इंदौर में सकल जैन समाज, इंदौर के इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ने जा रहा है। श्रावक संस्कार शिविर के समापन अवसर पर पूज्य गुरुदेव तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक मुनि श्री सुधासागर जी महाराज संसघ के मंगल सानिध्य में एक विशाल और भव्य चल समारोह (शोभायात्रा) का आयोजन किया जा रहा है।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि यह शोभायात्रा केवल एक शोभायात्रा नहीं, बल्कि इंदौर के जैन समाज की एकता, तप और संस्कारों का , एवं शिवरार्थियो की ऐतिहासिक शोभा यात्रा होगी। इस अलौकिक शोभायात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि इसमें 250 से अधिक शिविरार्थी*एवं समाज जन जिन्होंने दसलक्षण महापर्व के अवसर पर 10 निर्जल उपवास की तप साधना कर अपने जीवन को धन्य किया सभी शिविरार्थी एवं समाज जन श्वेत वस्त्रों में शामिल होंगे और साथ ही अपनी तपस्या तप साधना की प्रभावना करेंगे। शिविर पुंण्यर्जक आलोक आकाश कोल ने बताया कि ऐतिहासिक शोभा यात्रा में बेडं,बाजे, घोड़े, बग्गी एवं विंटेज गाड़ीयों का काफिला होगा। शौभायात्रा प्रमुख हर्ष जैन,जेनेश झांझरी ने कहा कि शोभायात्रा दिनांक : 26 सितंबर 2026, शनिवार
*समय : प्रातः 7:00 बजे से*विद्या सुधा देशना मंडप दलाल बाग से प्रारंभ होकर
मोदी जी की नसिया → रामाशाह मंदिर → लश्करी मंदिर → राजवाड़ा → शक्कर बाजार 3 मंदिर → काँच मंदिर से → पुनः तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर आगमन। दद्दू ने समाज जन एवं सोशल ग्रुप फेडरेशन, ग्रुप से आह्वान करते हुए कहा कि
* इस पावन और भव्य शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लें।
2. समस्त सोशल ग्रुप, महिला मंडल, युवा मंडल एवं संगठन से : शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह भव्य मंच लगाकर तपस्वी शिविरार्थियों का अक्षत-पुष्पों से भावभीना स्वागत-अभिनंदन करें।
3. विशेष आग्रह : सभी समाजजन समय का विशेष ध्यान रखें और प्रातः 7:00 बजे दलाल बाग अवश्य पहुँचें।

यह शोभायात्रा परम पूज्य गुरुदेव के पावन सानिध्य में एक ऐतिहासिक क्षण बनने जा रही है।

निवेदक :
चातुर्मास अध्यक्ष – नवीन गोधा
चातुर्मास गौरव – सपना मनीष गोधा
महोत्सव अध्यक्ष – रानी अशोक दोशी
शिविर पुण्यार्जक – आकाश जैन, आलोक जैन कोयला परिवार।
अक्षय कासलीवाल राहुल जैन स्पोर्ट्स धर्मेन्द्र सिनकेम
सकल जैन समाज धर्म प्रभावना समिति, इंदौर
प्रस्तुति एवं प्रेस प्रेषक : राजेश जैन दद्दू
प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp