Acharya Vishuddhasagar Ji – Swaraj Vani

प्रत्येक आत्मा स्वतंत्र है, कण-कण स्वतंत्र है : आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज
नई दिल्ली के ऋषभ विहार में पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज ने आत्मा की स्वतंत्रता, कर्म बंधन और वीतराग भाव से मुक्ति का संदेश दिया।

प्रत्येक आत्मा स्वतंत्र है, कण-कण स्वतंत्र है : पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी गुरुदेव

दैनिक स्वराज वाणी

आत्मा चैतन्य है, कर्म जड़ है; जीव राग-मोह से बंधता है और वीतराग भाव से मुक्त होता है

रिपोर्ट : राजेश जैन दद्दू | नई दिल्ली

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2026। दिल्ली के ऋषभ विहार में विराजित परम पूज्य पंचम पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए आत्मा की स्वतंत्रता, कर्म बंधन और मोक्ष मार्ग पर गहन आध्यात्मिक प्रवचन दिया।

गुरुदेव ने कहा कि प्रत्येक आत्मा स्वतंत्र है। कण-कण स्वतंत्र है और अणु-अणु स्वतंत्र है। संसारी आत्मा कर्मों से बंधी होने के बावजूद अपने मूल स्वरूप में स्वतंत्र रहती है।

आत्मा चैतन्य है और कर्म जड़ : गुरुदेव

आचार्य श्री ने कहा कि आत्मा और कर्म दूध-पानी की तरह मिले हुए प्रतीत होते हैं, लेकिन दोनों का अस्तित्व और स्वरूप अलग-अलग है। अनादिकाल से बंधे होने के बावजूद कर्म कभी आत्मा नहीं बना और न भविष्य में बनेगा। आत्मा कभी कर्मरूप परिणत नहीं होती। आत्मा चैतन्य है, जबकि कर्म जड़ है। आत्मा कभी जड़ नहीं होगी और जड़ कभी चेतन नहीं बनेगा।

राग-मोह से बंधन, वीतराग भाव से मुक्ति

गुरुदेव ने कर्म बंधन और मुक्ति का मार्ग समझाते हुए कहा कि जीव राग और मोह के वशीभूत होकर कर्मों का बंधन करता है, जबकि वीतराग भाव धारण करने से कर्मों से मुक्त होता है।

मानसिकता को व्यवस्थित करना आवश्यक

विश्व व्यवस्था पर चिंतन करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि संसार की व्यवस्था अपने स्वरूप में व्यवस्थित है। राग और मोह से ग्रसित जीव अपने भावों को अव्यवस्थित करके जगत की व्यवस्था बदलना चाहता है, लेकिन ऐसा नहीं कर पाता। इसलिए मनुष्य को अपनी मानसिकता और भावों को व्यवस्थित करने की आवश्यकता है।

धर्मसभा में गुरुदेव ने आत्मा के वास्तविक स्वरूप को समझने और वीतराग भाव की महत्ता पर प्रकाश डाला।

आचार्य श्री विशुद्धसागर जी ने विज्ञान भवन में उठाई जैन संस्कृति के इतिहास को सामने लाने की मांग
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महामुनिराज ने तिरुक्कुरल, तमिल संस्कृति और जैन धर्म की ऐतिहासिक विरासत पर विचार व्यक्त किए।

िज्ञान भवन से आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महामुनिराज का आह्वान—“भारत के इतिहास को मत छिपाओ”

दैनिक स्वराज वाणी

नई दिल्ली। रिपोर्ट: राजेश जैन दद्दू, इंदौर।

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में श्रमण संस्कृति के महाश्रमण पंचम पट्टाचार्य आचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महामुनिराज ने भारतीय इतिहास और जैन संस्कृति के योगदान को लेकर महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आचार्य श्री ने अपने उद्बोधन में महाकवि तिरुवल्लुवर द्वारा रचित प्रसिद्ध तमिल ग्रंथ ‘तिरुक्कुरल’ को जैन आगम पर आधारित ग्रंथ बताया। उन्होंने तमिलनाडु की संस्कृति, इतिहास और विरासत में जैन धर्म के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा, “भारत के इतिहास को मत छिपाओ।”

राजेश जैन दद्दू के अनुसार, आचार्य श्री के संबोधन के दौरान सभागार में नौ बार णमोकार मंत्र गूंजा और 21 बार तालियां बजीं। इस दौरान ‘नमोस्तु शासन जयवंत हो’ के जयघोष भी हुए। उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति ने भी तमिलनाडु की संस्कृति में जैन परंपरा के योगदान का उल्लेख किया।

आचार्य श्री ने कहा कि जैन संस्कृति मात्र 2600 वर्ष पुरानी नहीं, बल्कि अनादि काल से चली आ रही है। उन्होंने भगवान महावीर स्वामी की छवि और जैन संस्कृति का सम्मान बनाए रखने तथा धार्मिक परंपराओं का निर्वाह करने का संदेश दिया।

नोट: तिरुक्कुरल की धार्मिक उत्पत्ति और तमिल संस्कृति के इतिहास संबंधी कथन आचार्य श्री के विचारों के रूप में प्रस्तुत हैं। प्रधानमंत्री द्वारा इतिहास छिपाने के आरोप तथा उपराष्ट्रपति के कथित वक्तव्य की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

जैनागम को समझने के लिए अनेक दृष्टियों को समझना होगा : पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी गुरुदेव
जैनागम को समझने के लिए अनेक दृष्टियों को समझना होगा : पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी गुरुदेव

समयसार को सुनना सरल है, पर समयसार स्वरूप की प्राप्ति अत्यंत कठिन – भोग शय्या पर अनुभूति नहीं होती

राजेश जैन दद्दू

*नई दिल्ली, 10 अक्टूबर 2026। ऋषभ विहार।* ऋषभ विहार, दिल्ली में विराजित परम पूज्य पंचम पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने त्रिदिवसीय *”राष्ट्रीय विद्वत संगोष्ठी”* के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि जैनागम को समझने के लिए विभिन्न दृष्टियों को समझना पड़ेगा।

गुरुदेव ने कहा कि दार्शनिक दृष्टि, सिद्धान्त दृष्टि, नय दृष्टि, प्रमाण दृष्टि, शब्दार्थ, आगममार्ग, व्यवहार एवं निश्चय – अनेक दृष्टियों को समझकर ही जैनागम को समझा जा सकता है।

*समयसार पर विशेष प्रवचन -*

गुरुदेव ने कहा कि *समयसार को सगुण्य एवं निर्गुण्य दोनों ही समझ सकते हैं, परन्तु समयसार रूप अनुभूति निर्ग्रन्थ वीतरागी होकर ही कर सकता है।*

समयसार (समय पाहुड़) में शुद्ध-समयसार की व्याख्या है, इसमें शुद्धात्मा की शुद्ध चर्चा है। समयसार को सुनना सरल है, पर समयसार स्वरूप की प्राप्ति अत्यन्त कठिन है। भोग शय्या पर समयसार की अनुभूति नहीं होती है। जो समयसार स्वरूप को जानकर, भेदभावना से भोग वृत्ति से दूर हो जाता है, वही आत्मा के परमानन्द को प्राप्त कर पाता है।

जो समय (आत्मा) को जानकर आत्मा में रमण करता है, वही सिद्धत्व को प्राप्त कर पाता है। समय को समझकर, समय पर कार्य करोगे तो समय को प्राप्त कर लोगे। समय पर किया गया कार्य ही सिद्धि को प्रदान करता है। समय की कीमत करना है, उसकी दुनिया कीमत करती है।

*त्रिदिवसीय राष्ट्रीय विद्वत संगोष्ठी का शुभारंभ -*

ऋषभ विहार, दिल्ली में परम पूज्य गुरुदेव के ससंघ सान्निध्य में 10 अक्टूबर से त्रिदिवसीय विद्वत संगोष्ठी प्रारम्भ हुई।

*देशभर से अर्धशतक विद्वानों की सहभागिता -*

संगोष्ठी के प्रथम सत्र में देश के विभिन्न राज्यों से आए अर्धशतक विद्वानों ने सहभागिता की।

प्रमुख रूप से *डॉ. पंडित त्रयंबक जी बड़ौत (उ.प्र.), डॉ. पंडित वीर सागर जी दिल्ली, डॉ. प्रो. नलिन के. शास्त्री दिल्ली, डॉ. प्रो. विजय कुमार जी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. फूलचंद जी ‘प्रेमी’, डॉ. त्रयंबक जी सिंघई जयपुर, डॉ. जयकुमार जी उपाध्ये कर्नाटक, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. अनेकान्त जैन दिल्ली, डॉ. सोनल जैन दिल्ली, डॉ. सुनील जैन ‘संचय’ ललितपुर, डॉ. नरेन्द्र कुमार जैन शीलमगढ़, डॉ. ज्योति जैन खटोली, डॉ. आराधना जैन ग्वालियर, पत्रकार शरद जैन (महासभा चेतना) दिल्ली, सुप्रसिद्ध वास्तुकार देवेन्द्र कुमार जैन सिंघई इंदौर, पंडित मनीष जी ‘संजयंत’ टीकमगढ़, ब्र. संजय जी ‘सुरसा’ टीकमगढ़, ब्र. प्रतिष्ठाचार्य पीयूष जी ‘प्रखर’, ब्र. पीयूष जी विरिशा, ब्र. मनीष जी* आदि उपस्थित रहे।

ऋषभ विहार मंदिर कमेटी द्वारा सभी विद्वानों को सम्मानित किया गया। मंगलाचरण, दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण, शास्त्र भेंट के उपरांत संगोष्ठी प्रारम्भ हुई। मनीषी विद्वान *डॉ. सोनल शास्त्री एवं डॉ. अनेकान्त शास्त्री* ने आलेख प्रस्तुत किया।

*- राजेश जैन दद्दू, प्रचार प्रमुख, इंदौर*

विशुद्धसागर महाराज जी का संदेश: निष्काम भक्ति और पवित्र भावों से मिलती है सिद्धि
दिल्ली में पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज ने धर्मसभा में निष्काम भक्ति, पवित्र भावों और कषाय त्याग का महत्व बताते हुए श्रद्धालुओं को जीवन में शांति और आत्मिक शुद्धि का संदेश दिया।

िष्काम भक्ति और पवित्र भावों से ही सिद्धि की प्राप्ति संभव : पट्टाचार्य विशुद्धसागर जी

दैनिक स्वराज वाणी

दिल्ली, 9 अक्टूबर 2026। दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति के प्रमुख संत पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए निष्काम भक्ति, भावों की पवित्रता और कषाय त्याग का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि असमर्थ लोग ही भगवान की पूजा करते हैं, जो समर्थ होते हैं वे स्वयं भगवान होते हैं। सच्ची भक्ति वही है, जिसमें किसी प्रकार की आकांक्षा न हो।

भावशून्य भक्ति और प्रेम व्यर्थ

गुरुदेव ने कहा कि भगवान और गुरु की भक्ति भावों की विशुद्धि के साथ करनी चाहिए। जहां आकांक्षा होती है, वहां भावों की पवित्रता कम होने लगती है। भावशून्य भक्ति और प्रेम व्यर्थ हैं। धार्मिक क्रियाओं के साथ शुद्ध भावों का होना आवश्यक है। सच्ची भक्ति से पूर्व संचित कर्मों का क्षय, पुण्य में वृद्धि और आत्मिक शुद्धि होती है।

कषाय सिद्धि के मार्ग में बाधा

पट्टाचार्य श्री ने कहा कि धर्मक्षेत्र हो या लौकिक जीवन, किसी भी परिस्थिति में क्रोध, मान, माया और लोभ जैसी कषायों से बचना चाहिए। कषाययुक्त भावों से किया गया कार्य सिद्धि प्रदान नहीं करता। धर्मक्षेत्र में विवाद से दूर रहकर शांति और विशुद्ध भावों के साथ भक्ति करनी चाहिए।

पवित्र भावों से मिलती है शांति

गुरुदेव ने कहा कि जीवन में सहजता, शांति और आनंद प्राप्त करने के लिए अपने विचारों एवं भावों को पवित्र बनाना आवश्यक है। पवित्र परिणाम ही सिद्धि और प्रसिद्धि का आधार हैं। धर्मसभा में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के प्रवचनों से निष्काम भक्ति और कषाय रहित जीवन जीने की प्रेरणा प्राप्त की।

प्रेषक : राजेश जैन दद्दू, प्रचार प्रमुख, इंदौर

इंडिया गेट पर पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी की गुरुवाणी, बोले- श्रेष्ठ शासक और संत से होता है देश का विकास
दिल्ली के इंडिया गेट पर पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित कर राष्ट्र, धर्म, शाकाहार और श्रेष्ठ आचरण का संदेश दिया।

दिल्ली के इंडिया गेट पर गूंजी पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज की गुरुवाणी

दैनिक स्वराज वाणी

राजेश जैन दद्दू

इंदौर/दिल्ली। दिगम्बर जैन पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ने दिल्ली के ऐतिहासिक इंडिया गेट पर आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्र, धर्म और श्रेष्ठ जीवन मूल्यों पर प्रवचन दिए। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुवाणी का लाभ लिया।

आचार्य श्री ने कहा कि वस्तु के वास्तविक स्वरूप और सम्यक बोध को समझना अत्यंत गंभीर विषय है। वस्तु सामान्य और विशेष गुणों से युक्त होती है। जो व्यक्ति इसके वास्तविक स्वरूप को समझ लेता है, वह जीवन को आनंद के साथ जीता है।

शासक और संत की भूमिका पर आचार्य श्री ने कहा कि सम्राट और आचार्य दोनों को कुशल, प्रजावत्सल, अनुशासनप्रिय, संयमी, नैतिक और न्यायवान होना चाहिए। उन्होंने कहा, “संत धर्म की रक्षा करते हैं और शासक देश की रक्षा करते हैं। जिस देश में शासक और साधु दोनों श्रेष्ठ होंगे, उस देश का विकास निश्चित है।”

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपनी पहचान श्रेष्ठ बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि पवित्र पहचान, पवित्र विचारों से बनती है। सहज जीवन, श्रेष्ठ विचार और शाकाहार मानव की सच्ची पहचान होनी चाहिए। देश की श्रेष्ठता उसके नागरिकों के अच्छे विचार और आचरण से बनती है।

धर्मसभा में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के प्रवचनों को श्रद्धापूर्वक सुना।

परमाणु मात्र भी मेरा नहीं’—यही सच्चा आकिंचन्य धर्म: पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज
परमाणु मात्र भी मेरा नहीं’—यही सच्चा आकिंचन्य धर्म: पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज

स्थान : ऋषभ विहार, दिल्ली | श्रावक संस्कार शिविर | धर्मसभा

रिपोर्टर: राजेश जैन दद्दू

ऋषभविहार, दिल्ली में विराजमान परम पूज्य पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने आज श्रावक संस्कार शिविर में आयोजित विशेष धर्मसभा में जैन समाज को संबोधित करते हुए उत्तम आकिंचन्य धर्म का मर्म समझाया।

गुरुदेव ने कहा कि —

जो संयमी साधक षड्-रिपु अर्थात क्रोध, मान, माया, लोभ को छोड़कर क्षमा, मार्दव, आर्जव एवं शौच धर्म को धारण करता है और सत्य, संयम, तप, त्याग को जीवन में उतारता है, उसी सकल-संयमी साधक को ही “आकिंचन्य-धर्म” प्रकट होता है।

उन्होंने कहा कि धर्म यथार्थ में सुख का साधन है। शांति का साधन है। धर्म ही मंगल है, धर्म ही उत्तम है, धर्म ही शरण है।

आकिंचन्य-धर्म का स्वरूप –

आकिंचन्य-धर्म की व्याख्या करते हुए गुरुदेव ने कहा —

“अन्य परमाणु मात्र भी मेरा नहीं है, ऐसा भाव ही वास्तव में ‘आकिंचन्य-धर्म’ है। मैं हूँ, मेरे सम्बन्धी नहीं। पर को अपना मानना ही परिग्रह है। दूसरों के अधिकार को अपना समझना, दूसरों को अपना बनाने का विचार ही मिथ्या है। निज में निज का भाव ही आकिंचन्य भाव है।”

उन्होंने कहा — धन-धरती, भवन-वाहन, स्त्री-पुत्र, परिवार-सम्बन्धी, कुछ भी मेरा नहीं। यह शरीर भी मेरा नहीं। कुछ भी साथ नहीं जाएगा। यह शरीर भी यहीं छूट जाएगा। विचार करो — क्या साथ लाए थे? क्या साथ जाएगा?

जगत को आप राग-मोह से अपना कह सकते हो, पर अपना बना नहीं सकते हो।

आत्मबोध का सूत्र दिया गुरुदेव ने –

गुरुदेव ने आत्मबोध का अनुपम सूत्र देते हुए कहा —

“मैं अकेला ही जन्मा हूँ, मैं अकेला ही मरूँगा, मेरा कुछ नहीं, मेरा पर नहीं, मैं पर का नहीं। मैं चेतन हूँ, जड़ अचेतन है। मैं शाश्वत हूँ, देह नश्वर है। मैं ज्ञान स्वभावी हूँ। जगत के सर्व द्रव्यों, पुद्गलों से मैं अत्यन्त भिन्न हूँ। आत्मा का स्वभाव परद्रव्यों से अत्यन्त भिन्न है।”

उन्होंने कहा कि जब तक जीव पर-पदार्थों को अपना मानता है, तब तक वह परिग्रह के बंधन में बंधा रहता है और दुखी होता है। जिस क्षण यह बोध हो जाता है कि परमाणु मात्र भी मेरा नहीं, उसी क्षण आत्मा में आकिंचन्य धर्म प्रकट हो जाता है और जीव हल्का होकर मोक्ष मार्ग की ओर बढ़ जाता है।

धर्मसभा में उपस्थित हजारों श्रावक-श्राविकाओं ने गुरुदेव की इस मंगल देशना को सुनकर आकिंचन्य धर्म को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।

सत्यपूर्ण जीवन ही खुशहाल होता है: पट्टाचार्य विशुद्धसागर जी ने बताया सत्य और मधुर वाणी का महत्व
पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी ने ऋषभोदय दिल्ली की धर्मसभा में सत्य धर्म और मधुर वाणी का महत्व बताते हुए कहा कि सत्यपूर्ण जीवन ही खुशहाल होता है।

सत्य जीवन का श्रृंगार है, सत्यपूर्ण जीवन ही खुशहाल होता है : पट्टाचार्य विशुद्धसागर जी

कटु वचन देते हैं गहरे घाव, वाणी को मिश्री जैसा मधुर बनाने का दिया संदेश

ऋषभोदय, दिल्ली। दिगम्बर जैन धर्म के उन्नायक पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए सत्य धर्म की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि सत्य जीवन का श्रृंगार है और सत्यपूर्ण जीवन ही खुशहाल होता है। मनुष्य को सत्य जानने, सत्य मानने और सत्यपूर्ण जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए।

गुरुदेव ने कहा कि सत्य सुख का साधन है, सत्य धर्म है, सत्य व्रत है और सत्य सिद्धि का साधन है। सत्य अहिंसा और शांति का आधार है। सत्यपूर्ण जीवन कठिन हो सकता है, लेकिन उसका फल श्रेष्ठ होता है।

सत्य जानने के लिए पक्षपात से ऊपर उठना जरूरी

पट्टाचार्य विशुद्धसागर जी ने कहा कि जो व्यक्ति सत्य को जानना चाहता है, उसे सम्प्रदाय, पंथ और पक्ष से ऊपर उठकर निष्पक्ष दृष्टि अपनानी होगी। पक्षपात से मुक्त होकर ही यथार्थ सत्य को समझा जा सकता है। सत्य को जानना कठिन है और उसे स्वीकार कर जीवन में उतारना उससे भी अधिक कठिन है।

वाणी से होती है व्यक्तित्व की पहचान

गुरुदेव ने कहा कि व्यक्ति की वाणी से उसके संस्कार, ज्ञान, आंतरिक भाव और व्यक्तित्व की पहचान होती है। सज्जनों की वाणी हितकारी, मर्यादित और प्रिय होती है।

उन्होंने कहा कि हमारी वाणी मिश्री की तरह मधुर होनी चाहिए। वचन स्वयं और दूसरों के लिए कल्याणकारी हों। शब्द वीणा के संगीत जैसे मधुर हों, किसी को चोट पहुंचाने वाले बाण की तरह नहीं।

कटु वचन का घाव लंबे समय तक रहता है

गुरुदेव ने कहा कि कटु वचन हथियार से भी अधिक गहरे घाव कर सकते हैं। तलवार से लगा घाव समय के साथ भर सकता है, लेकिन कठोर शब्दों से पहुंची पीड़ा वर्षों तक मन में रह सकती है।

उन्होंने संदेश दिया कि मनुष्य को मधुर सोचना, मधुर बोलना और मधुर व्यवहार करना चाहिए। सत्य और मधुर वाणी बोलने वाला व्यक्ति सभी का प्रिय बनता है।

धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे और पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी गुरुदेव के मंगल प्रवचनों का धर्मलाभ लिया।

राजेश जैन दद्दू, मीडिया प्रभारी

दैनिक स्वराज वाणी

झुमरीतिलैया में 16 से 25 सितंबर तक लगेगा दस दिवसीय विरागोदय संस्कार शिविर
झुमरीतिलैया में 16 से 25 सितंबर तक लगेगा दस दिवसीय विरागोदय संस्कार शिविर

मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में दसलक्षण महापर्व के साथ होंगे धार्मिक आयोजन

झुमरीतिलैया। चर्या शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री विशुद्धसागर जी महामुनिराज के मंगल आशीर्वाद तथा जैन संत मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में झुमरीतिलैया में दस दिवसीय विरागोदय संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दसलक्षण महापर्व के अवसर पर 16 से 25 सितंबर तक जैन मंदिर के बगल स्थित प्रांगण में आयोजित होगा।

दस दिनों तक चलने वाले इस आध्यात्मिक एवं संस्कारमय शिविर में धर्मलाभ लेने के लिए स्थानीय जैन समाज के साथ झारखंड के विभिन्न शहरों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन को लेकर विरागोदय वर्षायोग कमेटी और कोडरमा जैन समाज के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है। शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रतिभागियों की सुविधाओं तथा धार्मिक कार्यक्रमों के व्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

मन की तैयारी भी आवश्यक: मुनि श्री

शिविरार्थियों को संदेश देते हुए मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज ने कहा कि विरागोदय संस्कार शिविर के माध्यम से श्रावकों को आत्मकल्याण की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। धर्म और संस्कारों के साथ व्यक्ति जितना तपेगा, उसका जीवन उतना ही निखरेगा।

मुनि श्री ने कहा कि शिविर में शामिल होने के लिए जितनी तैयारी आवश्यक सामग्री की होती है, उतनी ही तैयारी मन की भी होनी चाहिए। व्यक्ति को अपने मन में धर्म, साधना, संयम और आत्मचिंतन का भाव लेकर शिविर में प्रवेश करना चाहिए। दस दिनों के इस आध्यात्मिक अवसर को केवल एक धार्मिक कार्यक्रम मानकर पूरा नहीं किया जाए, बल्कि इससे प्राप्त शिक्षा और संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने की भावना से सहभागिता की जाए। ऐसा करने पर ही विरागोदय संस्कार शिविर का वास्तविक उद्देश्य सार्थक होगा।

नई पीढ़ी को धर्म और संस्कारों से जोड़ने की पहल

आज के बदलते सामाजिक परिवेश में बच्चों और युवाओं को अपनी संस्कृति, धर्म और संस्कारों से जोड़ना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए शिविर में नई पीढ़ी के लिए विशेष धार्मिक एवं संस्कारपूर्ण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

शिविर के दौरान जैन धर्म के मूल सिद्धांतों, भगवान महावीर के संदेश, अहिंसा, सत्य, संयम, त्याग, तप, करुणा और सदाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। बच्चों एवं युवाओं को सरल और प्रेरक माध्यमों से जैन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं तथा जीवन मूल्यों से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।

मुनि श्री सुयश सागर जी महाराज के मंगल प्रवचनों और पावन सानिध्य में श्रद्धालुओं को धर्म के साथ अपने जीवन को अनुशासित, संस्कारवान और संयमित बनाने की प्रेरणा प्राप्त होगी। आयोजन समिति का मानना है कि ऐसे शिविरों के माध्यम से नई पीढ़ी में धार्मिक चेतना जागृत करने के साथ उन्हें जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनने की प्रेरणा भी दी जा सकती है।

सामायिक, स्वाध्याय और प्रतिक्रमण सहित होंगे कार्यक्रम

दस दिवसीय शिविर में सामायिक, स्वाध्याय, पूजा-अर्चना, धार्मिक चर्चा, प्रतिक्रमण, मंगल प्रवचन तथा विभिन्न संस्कारमय गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक कार्यक्रम का उद्देश्य शिविरार्थियों को आत्मचिंतन, धर्म साधना और संयम की दिशा में प्रेरित करना होगा।

शिविर में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को 24 घंटे गुरुदेव द्वारा निर्धारित कार्यक्रम और अनुशासन के अनुसार रहना होगा। प्रतिदिन सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवधि में शिविरार्थी सांसारिक गतिविधियों से दूर रहकर पूजा, साधना, स्वाध्याय, प्रवचन और आत्मकल्याण से जुड़ी गतिविधियों में सहभागिता करेंगे।

आयोजन समिति के अनुसार, शिविर का वातावरण पूरी तरह धर्ममय रहेगा। शिविरार्थियों को निर्धारित दिनचर्या का पालन करते हुए तप, त्याग, संयम और साधना के माध्यम से आत्मिक उन्नति की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।

विरागोदय वर्षायोग कमेटी के नेतृत्व में होगा आयोजन

विरागोदय संस्कार शिविर का संपूर्ण आयोजन जैन समाज के अंतर्गत विरागोदय वर्षायोग कमेटी के नेतृत्व में किया जाएगा। कार्यक्रम स्थानीय पंडित अभिषेक शास्त्री के निर्देशन में संपन्न होगा। आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए कमेटी के पदाधिकारियों तथा समाज के श्रद्धालुओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शिविर संयोजक सिद्धार्थ जैन सेठी और कुणाल जैन ठोल्या ने मीडिया प्रभारी राजकुमार जैन अजमेरा एवं नवीन जैन को बताया कि आयोजन की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने समाज के श्रद्धालुओं, विशेषकर बच्चों और युवाओं से शिविर में सहभागी बनकर धर्म, संस्कार और आत्मकल्याण का लाभ लेने का आग्रह किया है।

दसलक्षण महापर्व के साथ आयोजित यह विरागोदय संस्कार शिविर श्रद्धालुओं के लिए धर्म साधना, आत्मचिंतन और संस्कार निर्माण का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा।

दिन बदलते देर नहीं लगती, कर्म किसी को नहीं छोड़ता’, विशुद्धसागर जी ने गिरनार पर भी दिया बड़ा संदेश
पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने दिल्ली ऋषभ विहार की मंगल देशना में कर्म, अहंकार, जीवन और गिरनार तीर्थ पर विशेष संदेश दिया।

दिन बदलते देर नहीं लगती, कर्म किसी को नहीं छोड़ता: पट्टाचार्य विशुद्धसागर जी गुरुदेव

‘रावण सीता का हरण तो कर सका, पर अपना न बना सका; ऐसे ही गिरनार तीर्थ जैनों का था, है और रहेगा’

प्रस्तुति: राजेश जैन दद्दू, प्रचारक-जिन शासन एकता संघ | दैनिक स्वराज वाणी

दिल्ली/इंदौर। दिगंबर जैन पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने दिल्ली ऋषभ विहार में रविवार की मंगल देशना में कहा कि सबके दिन एक जैसे नहीं होते। दिन बदलते देर नहीं लगती और जिंदगी में किसके साथ क्या हो जाए, इसका पता नहीं। इसलिए मनुष्य को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए।

गुरुदेव ने उदाहरण देते हुए कहा कि श्रीराम को राज्य मिलने वाला था, उसी दिन वनवास हो गया। श्रीकृष्ण का जन्म जेल में हुआ और सती सीता को गर्भवती अवस्था में वन में छोड़ दिया गया। देखते ही देखते समय बदल जाता है।

गिरनार तीर्थ पर दी विशेष देशना

पट्टाचार्य विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने कहा, “रावण ने सीता का हरण तो किया, लेकिन उन्हें अपना नहीं बना सका। इसी प्रकार गिरनार तीर्थ जैनों का था, है और रहेगा।”

उन्होंने कहा कि किसी वस्तु को छीना जा सकता है, लेकिन उससे उसके वास्तविक स्वरूप और पहचान को नहीं बदला जा सकता।

‘अपमान नहीं, अपनत्व दो’

गुरुदेव ने कहा कि जिंदगी संभलकर जिएं और किसी का तिरस्कार न करें। “जियो और जीने दो” के सिद्धांत को अपनाएं। बुरे कर्म का फल बुरा ही होता है। क्षणभर की कषाय जीव को भव-भव तक पीड़ित कर सकती है। कर्म किसी को नहीं छोड़ता। जैसा बीज बोया जाता है, वैसी ही फसल प्राप्त होती है।

भजन करो, भगवान बनो

गुरुदेव ने कहा कि दान देने से यश मिलता है, जिनेन्द्र प्रभु की पूजा और साधुओं की सेवा से जीवन में श्रेष्ठता आती है। श्रेष्ठता प्राप्त करनी है तो श्रेष्ठ कार्य करना आवश्यक है।

अंत में उन्होंने कहा कि प्रभु का नाम स्मरण करें, मंत्र जाप से मन को स्थिर रखें और सही सोचें, सही बोलें तथा सही रास्ते पर चलें। प्रयत्नपूर्वक प्रण, प्राण और यश की रक्षा करना ही धर्म है।

धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आचार्य श्री विशुद्धसागर जी प्रवचन: जीवन बदल देंगे गुरु वाणी के ये 5 संदेश, बोले- समय की कीमत करो
आचार्य श्री विशुद्धसागर जी प्रवचन में समय, कर्म, अहिंसा और सुसंगति के 5 महत्वपूर्ण संदेश दिए। दिल्ली के ऋषभोदय में गुरुदेव ने कहा- समय की कीमत करो, समय तुम्हारी कीमत करेगा।

समय की कीमत करो, समय तुम्हारी कीमत करेगा: आचार्य श्री विशुद्धसागर जी

ऋषभोदय दिल्ली की धर्मसभा में गुरु वाणी, बोले- कुसंगति छोड़ सुसंगति अपनाएं, स्पर्धा में नहीं श्रद्धा में जिएं

राजेश जैन दद्दू

दिल्ली।

दिल्ली के ऋषभोदय में विराजित दिगम्बर जैन पट्टाचार्य परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने शुक्रवार, 4 सितंबर को आयोजित धर्मसभा में जीवन, कर्म, समय, मृत्यु और संगति के महत्व पर प्रेरणादायी प्रवचन दिए। आचार्य श्री ने कहा कि मनुष्य को समय की कीमत समझनी चाहिए, क्योंकि “समय की कीमत करो, समय तुम्हारी कीमत करेगा।” जीवन में सही समय पर किया गया कार्य ही सिद्धि और सफलता प्रदान करता है।

विनाश काल में विपरीत हो जाती है बुद्धि

आचार्य श्री ने कहा कि जब व्यक्ति के अशुभ कर्मों का उदय और विनाश का समय आता है तो उसकी बुद्धि विपरीत होने लगती है। पुण्य क्षीण होने पर व्यक्ति के विचार भी निम्न होने लगते हैं। उसके भाव और भाषा दोनों अशुभ होने लगते हैं।

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सज्जनों को सताता है, वह शीघ्र ही अपने पुण्य का क्षय कर लेता है। इसलिए मनुष्य को अपने आचरण, विचार और वाणी के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए।

‘सबके दिन एक जैसे नहीं रहते’

आचार्य श्री विशुद्धसागर जी ने जीवन की नश्वरता का संदेश देते हुए कहा कि सबके दिन एक जैसे नहीं होते। नारायण श्रीकृष्ण ने कभी राज्य किया, लेकिन वे भी इस संसार में नहीं रहे। जो कभी भव्य महल हुआ करते थे, आज उनमें से अनेक खंडहर दिखाई देते हैं।

उन्होंने भगवान श्रीराम और भगवान महावीर वर्धमान का उल्लेख करते हुए कहा कि मृत्यु किसी के साथ पक्षपात नहीं करती। जो जन्मा है, उसकी मृत्यु निश्चित है। इसलिए मनुष्य को अहंकार और इठलाने के बजाय अपने चित्त को संभालना चाहिए।

किसी को मत सताओ, समय बदलते देर नहीं लगती

गुरुदेव ने अहिंसा का संदेश देते हुए कहा कि किसी को मत सताओ, अन्यथा भविष्य में तुम्हें भी किसी के द्वारा सताया जा सकता है। किसी को मत मारो, क्योंकि आज जो बलवान है वह भविष्य में बलहीन भी हो सकता है।

उन्होंने कहा कि समय बदलते देर नहीं लगती और पलभर में परिस्थितियां बदल सकती हैं। मृत्यु निकट आने पर व्यक्ति को पलक उठाने में भी ताकत लगानी पड़ती है। इसलिए शक्ति और सामर्थ्य मिलने पर उसका दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।

समय पर किया कार्य ही देता है सफलता

आचार्य श्री ने समय को सिद्धि का सोपान बताते हुए कहा कि जो समय की कीमत करता है, दुनिया भी उसी की कीमत करती है। जो समय के महत्व को नहीं समझता और सही समय पर नहीं संभलता, उसे जीवनभर पछताना पड़ सकता है।

उन्होंने अनुशासित जीवन का संदेश देते हुए कहा कि समय पर भोजन करें, समय पर विश्राम करें, समय पर उठें और समय देखकर बोलें। समय पर किया गया भोजन अमृत के समान है, जबकि असमय किया गया भोजन विष के समान हो सकता है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि समय पर फसल बोने पर ही अच्छी फसल मिलती है और स्वाति नक्षत्र में सीप में गिरी पानी की बूंद मोती बन जाती है।

‘स्पर्धा में मत जियो, श्रद्धा में जियो’

आचार्य श्री विशुद्धसागर जी ने सुसंगति का महत्व बताते हुए कहा कि यदि अपनी गति सुधारनी है तो अच्छी संगति करनी चाहिए। जो ज्येष्ठ पुरुषों और साधु-महात्माओं की संगति करता है, उसके जीवन और परिणामों में सकारात्मक परिवर्तन आता है।

उन्होंने श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि कुसंगति का त्याग करें और सुसंगति प्राप्त करें। स्पर्धा में मत जियो, श्रद्धा में जियो। व्यर्थ के प्रपंचों में उलझकर समय नष्ट करने के बजाय समय बचाकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।