—Advertisement—

SECL मुख्यालय में द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक, खदान सुरक्षा पर मंथन

Author Picture
Published On: 27 November 2026
386ccd0c 9b28 4641 8ecf e5c16cb635ce

—Advertisement—

SECL मुख्यालय बिलासपुर में डीजीएमएस पश्चिम अंचल और एसईसीएल प्रबंधन की द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। खदान सुरक्षा, दुर्घटना रोकथाम और सुरक्षित कार्य संस्कृति पर चर्चा हुई।

SECL मुख्यालय में द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक, खदानों की सुरक्षा व्यवस्था पर हुआ मंथन

धनपुरी | मोहम्मद हारून, कोयलांचल क्षेत्र

दैनिक स्वराज वाणी

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के मुख्यालय स्थित बिलासपुर भवन में खान सुरक्षा को लेकर द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस), पश्चिम अंचल और एसईसीएल प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान कंपनी की विभिन्न खदानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपमहानिदेशक, खान सुरक्षा, पश्चिम अंचल श्री बी.बी. सतियार तथा निदेशक खान सुरक्षा, बिलासपुर क्षेत्र-1 श्री इरफान अहमद अंसारी उपस्थित रहे। वहीं एसईसीएल की ओर से निदेशक (तकनीकी-संचालन) श्री रमेश चंद्र महापात्र एवं निदेशक (तकनीकी-योजना एवं परियोजना) श्री नरेंद्र नाथ ने सहभागिता की।

इसके अलावा महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) श्री प्रकाश राय, महाप्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिकी) श्री श्रीकांत दास, महाप्रबंधक (उत्खनन) श्री कमलराज सहित आंतरिक सुरक्षा संगठन (आईएसओ) की टीम भी मौजूद रही।

बैठक में खदानों में उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों, निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं के पालन, संभावित जोखिमों की पहचान और सुरक्षा उपायों की नियमित निगरानी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने कहा कि कोयला उत्पादन के साथ-साथ प्रत्येक कर्मचारी की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन और तकनीकी व्यवस्थाओं का प्रभावी उपयोग जरूरी है।

अधिकारियों ने सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि खान सुरक्षा केवल प्रबंधन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का सामूहिक दायित्व है। आपसी समन्वय, नियमित निगरानी और कर्मचारियों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाकर दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सकता है।

बैठक में एसईसीएल की खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक पहल पर चर्चा की गई। यह बैठक सुरक्षित खनन गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

de54f1e2 cfe4 4298 b245 75257dd4dd2d 8ffe7f43 b911 4a15 b68f cdba8201de7f

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp