रत्नम 2025: अनमोल सिनेमा पर धमाकेदार एक्शन ब्लॉकबस्टर का ग्रैंड प्रीमियर
मुंबई, सितम्बर 2025: एक्शन और इमोशन से भरपूर ब्लॉकबस्टर ‘रत्नम’ अब अनमोल सिनेमा पर ग्रैंड प्रीमियर के लिए तैयार है। इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म का प्रीमियर शनिवार, 6 सितंबर 2025, शाम 7:30 बजे होगा।
मशहूर डायरेक्टर हरी की इस फिल्म में सुपरस्टार्स विशाल, प्रिया भवानी शंकर, गौतम मेनन, समुथिरकानी और योगी बाबू अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। हरी, जिन्होंने पहले ‘मैं हूँ सूर्या’ और ‘सिंघम 2’ जैसी हिट फिल्में दी हैं, ने इस बार एक ऐसा रोमांचक सफर रचा है, जिसमें धड़कनें बढ़ा देने वाला एक्शन, दिल को छू लेने वाले इमोशन और शानदार परफॉर्मेंस शामिल हैं।
रत्नम की कहानी: वफादारी, हिफाज़त और खतरों की दास्तान
फिल्म में विशाल रत्नम के किरदार में हैं, जो एमएलए पन्नीर सेल्वम का वफादार साथी है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब वह वेल्लोर जा रही एक युवती से मिलता है, जिसे गुंडों की टोली हमला करती है। रत्नम बनता है उसका अनदेखा रक्षक। जैसे-जैसे खतरे बढ़ते हैं, सवाल उठता है: क्या रत्नम उसे सभी खतरों से बचा पाएगा?
विशाल ने फिल्म के बारे में कहा, “रत्नम का किरदार निभाना मेरे लिए यादगार अनुभव था। फिल्म में एक्शन, ड्रामा और इमोशन का संगम है।” वहीं प्रिया भवानी शंकर ने बताया, “किरदारों की गहराई और कहानी ने मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित किया। दर्शक इन जज़्बातों से जुड़ेंगे।”
क्यों देखें रत्नम?
‘रत्नम’ सिर्फ एक्शन फिल्म नहीं है। यह है हिम्मत, त्याग और अपनों की सुरक्षा की कहानी। रत्नम की मासूम लड़की की सुरक्षा की लड़ाई और खतरों से सामना दर्शकों को रोमांचक सफर पर ले जाती है।
ग्रैंड प्रीमियर के लिए तैयार हो जाइए और इस एक्शन-पैक्ड ब्लॉकबस्टर फिल्म का अनुभव लीजिए शनिवार, 6 सितंबर 2025, शाम 7:30 बजे सिर्फ अनमोल सिनेमा पर।
