Mrs India Asia 2025: भोपाल की डॉ. श्वेता मिश्रा बनीं एलीगेंट कैटेगरी की प्रथम रनर-अप
भोपाल, सितंबर 2025: दिल्ली में आयोजित Mrs India Asia 2025 के भव्य फिनाले में भोपाल की बेटी डॉ. श्वेता मिश्रा ने शहर और देश का नाम रोशन किया। उन्होंने एलीगेंट कैटेगरी में प्रथम रनर-अप का ताज जीतकर अपने दमदार व्यक्तित्व और बुद्धिमत्ता का परिचय दिया।
हाइलाइट्स:
-
भोपाल की श्वेता मिश्रा बनी Mrs India Asia 2025 की प्रथम रनर-अप
-
फिनाले हुआ दिल्ली के रैडिसन ब्लू होटल में
-
महिला सशक्तिकरण और आत्मविश्वास को बढ़ावा

दिल्ली में मिसेज इंडिया एशिया 2025 का भव्य आयोजन
Mrs India Asia 2025 का आयोजन 11 से 14 सितंबर तक दिल्ली के रैडिसन ब्लू होटल में हुआ। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में एशिया भर से 90 प्रतिभाशाली फाइनलिस्ट शामिल हुईं।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने ग्रूमिंग सेशन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और इंटेलेक्चुअल राउंड में हिस्सा लिया। इस मंच पर डॉ. श्वेता मिश्रा ने अपनी शालीनता और आत्मविश्वास से सभी का दिल जीतकर एलीगेंट कैटेगरी की प्रथम रनर-अप का खिताब अपने नाम किया।
डॉ. श्वेता मिश्रा: शिक्षा और फैशन में शानदार सफलता
डॉ. श्वेता मिश्रा का जन्म 19 जुलाई 1977 को हुआ। उनका पालन-पोषण भोपाल में हुआ। उन्होंने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की, एम.एल.बी. कॉलेज से मास्टर्स किया और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल से पीएचडी हासिल की।
शादी आशीष मिश्रा से हुई और वर्तमान में वे गुरुग्राम में रहती हैं। बचपन से फैशन में रुचि रखने वाली श्वेता ने स्कूल के फैशन शो में पहला स्थान प्राप्त किया था।
महिला सशक्तिकरण का मंच
डॉ. श्वेता ने कहा,
“यह उपलब्धि सिर्फ मेरी व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि उन सभी महिलाओं की जीत है जो पारिवारिक जिम्मेदारियों और पेशेवर जीवन के साथ-साथ अपने सपनों को भी संजोती हैं। मेरी सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।”
Mrs India Asia 2025 केवल एक ब्यूटी प्रतियोगिता नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और व्यक्तिगत पहचान का मंच साबित हुई।
